Advertisment

Anup Jalota करेंगे 20 फरवरी को कला साधकों का अभिनंदन

जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन 20 फरवरी 2026 को इस्कॉन मंदिर, जुहू में ‘14वां गौरव पुरस्कार–2026’ का आयोजन करेगा, जो पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा की स्मृति को समर्पित है; पद्मश्री अनूप जलोटा ने सम्मानित हस्तियों के नामों की घोषणा की।

New Update
अनूप जलोटा करेंगे 20 फरवरी को कला साधकों का अभिनंदन.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भारतीय संगीत, भक्ति और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को समर्पित जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन एक बार फिर कला साधकों के सम्मान का भव्य उत्सव लेकर आ रहा है। 20 फरवरी 2026 को इस्कॉन मंदिर, जुहू (मुंबई) में आयोजित होने जा रहा है ‘14वां गौरव पुरस्कार–2026’, जिसमें देश की विशिष्ट एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment

It is my nature to never get upset at things people say or write about me: Anup  Jalota - Times of India

1001312937

1001312930

यह प्रतिष्ठित समारोह अनुभवी एवं सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनकी आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए पद्मश्री अनूप जलोटा ने आज सम्मानित विजेताओं के नामों की घोषणा की। स्वयं अनूप जलोटा वर्ष 2012 में भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायन) में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं।

Also Read:Dr Uday Modi वो एक्टर हैं जिनके अभिनय का मकसद कुछ और ही है

भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार विश्वविख्यात शास्त्रीय संगीतकार, पद्मभूषण एवं ग्रैमी पुरस्कार विजेता पं. विश्वमोहन भट्ट को प्रदान किया जाएगा। भजन महर्षि पंडित हरिओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष को दिया जाएगा। पद्मश्री डॉ. रवींद्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी को प्रदान किया जाएगा। लोक संगीत की रानी कही जाने वाली मालिनी अवस्थी दादरा, ठुमरी, कजरी, चैती सहित अनेक हिंदुस्तानी संगीत शैलियों में समान रूप से निपुण हैं।

1001312930

Also Read:इस Galentine's Day (यानी दो फीमेल के बीच दोस्ती) पर जानिए बॉलीवुड की खास सहेलियों की बातें

मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्य कलाकार पुरस्कार उभरते हुए प्रतिभाशाली नृत्य कलाकार श्री गौतम मराठे को प्रदान किया जाएगा। वे गुरु श्री वैभव अरेकर के शिष्य हैं और भारतीय शास्त्रीय कलाकारों के लिए “आंगिका” नामक विशेष फिटनेस मॉड्यूल के डिज़ाइनर भी हैं। इस भव्य समारोह का आयोजन एवं प्रबंधन “तथास्तु प्रोडक्शंस” द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार, 20 फरवरी 2026, को इस्कॉन मंदिर, जुहू, मुंबई में शाम 7 बजे से आरंभ होगा।

1001312923

Also Read: Bolti Khidkiyaan 2026 में  Sonam Bajwa, Ayesha Khan, Rajkumar Rao ने बढ़ाई रौनक

FAQ

1. ‘14वां गौरव पुरस्कार–2026’ क्या है?

‘14वां गौरव पुरस्कार–2026’ भारतीय संगीत, भक्ति और संस्कृति को समर्पित एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह है, जिसका आयोजन जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

2. यह समारोह कब और कहाँ आयोजित होगा?

यह समारोह 20 फरवरी 2026 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर, जुहू में आयोजित किया जाएगा।

3. यह पुरस्कार किसकी स्मृति को समर्पित है?

यह सम्मान समारोह भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा की पुण्य स्मृति को समर्पित है।

4. सम्मानित विजेताओं के नामों की घोषणा किसने की?

सम्मानित हस्तियों के नामों की घोषणा पद्मश्री अनूप जलोटा ने की।

5. जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य क्या है?

फाउंडेशन का उद्देश्य भारतीय संगीत, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा कला साधकों को सम्मानित करना है।

Also Read: ‘Tu Yaa Main’ स्क्रीनिंग में Shanaya, Adarsh, Suhana, Ananya, Khushi का  दिखा जलवा

 Jalota Welfare Foundation | 14th Gaurav Puraskar 2026 | Indian devotional music | Bhakti culture event | Mumbai cultural event not present in content

Advertisment
Latest Stories