/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/alpha-2026-02-04-17-42-40.jpeg)
Alpha:आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ (Sharvari) भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश है और इस फ्रेंचाइजी की पहली महिला-लीड स्पाई थ्रिलर मानी जा रही है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कई बार बदलाव किए जा चुके हैं. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि YRF की फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है, जिससे फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
Alpha Postponed: आलिया भट्ट और शरवरी की अल्फा फिर हुई पोस्टपोन
इस वजह से मेकर्स ने ओटीटी पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला (Why did the makers decide to release the film on OTT?)
दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, “आदित्य चोपड़ा को उम्मीद थी कि मर्दानी से फीमेल-हीरो जॉनर को बढ़ावा मिलेगा, ताकि अल्फा को आलिया की शेरो फिल्म के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा सके. लेकिन मर्दानी 3 के खराब परफॉर्म करने और स्पाई यूनिवर्स को वॉर 2 से झटका लगने के कारण, अल्फा अब यशराज का एक सस्पेंडेड प्रोजेक्ट है.” रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा को डायरेक्ट OTT रिलीज मिलने की संभावना है, लेकिन आलिया भट्ट इसका ‘विरोध’ कर रही हैं. इस पर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है.
Ikka: 30 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना
आलिया भट्ट ने अल्फा को लेकर क्या कहा था? (Alia Bhatt on Alpha)
साल 2024 में आलिया भट्ट जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की थी. डेडलाइन के मुताबिक, आलिया भट्ट ने कहा, “अल्फा YRF यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म है, इसलिए यह भी एक रिस्क है, क्योंकि आपने पहले कभी इसे वैसा परफॉर्म करते नहीं देखा जैसा दूसरी मेल-लीड फिल्मों ने किया है.”
Assi Trailer: Taapsee Pannu की फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
एक्शन अवतार में नजर आएंगी आलिया भट्ट और शरवरी
अल्फा में आलिया भट्ट का एक बिल्कुल नया एक्शन अवतार देखने को मिलेगा और यह उनकी वाईआरएफ के साथ पहली फिल्म है. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली पूरी तरह महिला-नेतृत्व वाली एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया और शरवरी स्क्रीन पर वह सब करने जा रही हैं जो दर्शकों ने किसी अभिनेत्री को पहले कभी करते नहीं देखा होगा.
कब रिलीज होगी ‘अल्फा’? (When will 'Alpha' be released?)
फिल्म ‘अल्फा’क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, अब अगले साल के लिए आगे बढ़ा दी गई है. यशराज फिल्म्स की बहुत इंतज़ार की जा रही एक्शन एंटरटेनर अब 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होगी. कंपनी ने यह कन्फर्म करते हुए बताया था कि अल्फा के VFX को दर्शकों के सामने फिल्म को सबसे अच्छे तरीके से दिखाने के लिए और समय चाहिए.
Nari Nari Naduma Murari 2026: कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नारी नारी नादुमा मुरारी?
Frequently Asked Questions (FAQ)
Alpha क्या है? (What is Alpha?)
Alpha एक अपकमिंग बॉलीवुड एक्शन–थ्रिलर फिल्म है, जो YRF Spy Universe का हिस्सा मानी जा रही है.
Alpha फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन हैं? (Who are the lead actresses in Alpha?)
फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी.
Alpha फिल्म किस यूनिवर्स से जुड़ी है? (Which universe does Alpha belong to?)
Alpha को Yash Raj Films के Spy Universe की पहली फीमेल-लेड फिल्म बताया जा रहा है.
Alpha फिल्म का जॉनर क्या है? (What is the genre of Alpha?)
यह फिल्म एक्शन, स्पाई और थ्रिलर जॉनर की है.
Alpha फिल्म के निर्देशक कौन हैं? (Who is the director of Alpha?)
Alpha का निर्देशन शिव रावल (Shiv Rawail) कर रहे हैं.
Tags : Alpha | alpha movie | Alpha Release Date | alia bhatt | Alia bhatt movie | alia bhatt movies | Sharvari | about Sharvari Wagh | Alia Bhatt and Sharvari Wagh | alia bhatt and sharvari wagh new movie
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)