Advertisment

मुंबई पुलिस ग्राउंड में 'ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल' का आयोजन। फिल्म व संगीत के साथ सेवा, संस्कृति और अध्यात्म की चर्चा, 10,000 लोग उपस्थित हुए

मुंबई पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित ‘ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल 2025’ के 7वें संस्करण में 10,000 से अधिक लोगों की भागीदारी रही। मैत्रेय दादाश्रीजी की मार्गदर्शक उपस्थिति में सेवा, संस्कृति और चेतना का भव्य उत्सव मनाया गया।

New Update
n
Listen to this article
00:00/ 00:00

मुंबई पुलिस परेड ग्राउंड में 'ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल 2025' के 7वें संस्करण का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। लगभग 10,000 लोगों के विशाल जनसमूह की उपस्थिति में फिल्म व संगीत से जुड़े लोगों के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों ने सेवा, संस्कृति और चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों का अनूठा आयोजन किया। मैत्रीबोध परिवार के संस्थापक मैत्रेय दादाश्रीजी की मार्गदर्शक उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव ने भारत की समृद्ध संस्कृति का उत्सव मनाया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का समर्थन प्राप्त करते हुए भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान को विश्व पटल तक पहुंचाने की दिशा में यह आयोजन एक सशक्त कदम माना जारहा है। (Global Maitri Festival 2025 Mumbai)

Advertisment

IMG_20260107_213813

7th Annual Celebration | Global Maitri Festival 2025 | Highlights |  Maitreya Dadashreeji

वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ, स्मिता जयकर और एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट राजीव खंडेरकर की उपथिति में इस अवसर पर मैत्रेय दादाश्रीजी की शिक्षाओं और मर्गदर्शन को संकलित करनेवाली पुस्तक ‘बियॉन्ड एनलाइटनमेंट टुवर्ड्स ट्रांसफॉर्मेशन’ श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामलों) एवं मैत्री कल्चरल इकोनॉमी समिट के संरक्षक श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जो इस महोत्सव के सांस्कृतिक सहयोगी भी रहे, ने कहा, “संस्कृति आधारित अर्थव्यवस्था भारत की विरासत से अपनी शक्ति प्राप्त करती है और पांच ‘पी’ से आकार लेती है: परफॉर्मेंस, पोटेंशियल, पाथ, प्लानिंग और पॉलिसी।”

IMG-20260107-WA0078

IMG-20260107-WA0075

Also Read: Deepa Shahi और Rajan Shahi के अनुपमा कास्ट ने विशेष रूप से सक्षम क्रिकेट चैंपियंस का जश्न मनाया।

मुंबई में भव्य रूप से संपन्न हुआ ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल 2025

सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘अष्ट दिशा’ नामक भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मंच को जीवंत कर दिया, जिसमें 60 से अधिक नृत्य कलाकारों ने भारत की गहराई और विविधता को दर्शाते हुए अद्भुत प्रदर्शन किया। महोत्सव में पद्मश्री शोभना नारायण और श्रीमती रमा वैद्यनाथन जैसी प्रतिष्ठित भरतनाट्यम कलाकारों, लोकप्रिय गायिका जोनिता गांधी, तथा रंगमंच कलाकार मकरंद देशपांडे और आदिति पोखरकर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।फिल्म ईन्डस्स्ट्री के ओर भी कई कलाकार मैत्रेया दादाश्री जी के प्राकट्य दिवस पर उपस्थित थे। श्रद्धा दास, आदिनाथ कोठारे, कुनिका लाल, समीक्षा भटनागर, भारतीय जनता पार्टी मुंबई के उपाध्यक्ष अभिजीत राणे, और मीड डे मीडिया से राहुल शुक्ला प्रेक्षक गण में महोत्सव का आनंद उठा रहें थे। (Maitribodh family festival India)

IMG-20260107-WA0073

आरती नागपाल और तृप्ति खामकर जैसे कुछ सक्षम कलाकार सेवा में अपना प्रेम दर्शा रहे थे।

इस भव्य महोत्सव में मैत्री बोध परिवार के युवा सेवकों ने जी.एम.एफ के ऐन्थम “मैत्री भाव” गीत, जिसे पृथ्वी गांधर्व और वेंदात नागपाल ने गाया हैं, बहोत ही सुंदर नृत्य करके प्रेक्षकों को भारत की विविधता में एकता और प्रेम के भाव दर्शाकर एक भारत हम भारत के मूल्यों को स्थापित किया । (Indian culture celebration 2025)

IMG-20260107-WA0042

Also Read:Anya Singh:  संघर्ष से स्टारडम तक,  ‘Border 2’ बनेगी करियर की टर्निंग पॉइंट

' चिंता मुक्त भारत 2032 पहल के अंतर्गत दादाश्रीजी के मुख्य संबोधन ने मानसिक स्वास्थ्य पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष, परिवार एवं स्वास्थ्य देखभाल मंत्री श्री प्रतापराव जाधव भी उपस्थित थे, उन्होंने कहा- “आयुष मंत्रालय केवल उपचार तक सीमित नहीं है।  योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और ध्यान के माध्यम से सतत मानसिक सशक्तिकरण के लिए लोगों के साथ है।

सचमुच यह महोत्सव संस्कृति के पुनरुत्थान, मानसिक कल्याण और सामाजिक परिवर्तन के एक सशक्त मंच के रूप में अपनी पहचान  स्थापित करता है। 

Also Read:स्टार कपल Madhuri Dixit Nene और Dr. Shriram Nene ने अपनी फेरारी 296 GT3 को भारतीय रंग और संस्कृति से सजाया।

Mumbai Police Parade Ground | Indian Cultural Festival | Social Awareness Event not present in content

Also Read: फिल्म ‘चक्का जाम’ में प्रेम कहानी का विलेन है आरक्षण आंदोलन...