Advertisment

Bollywood actresses: बॉलीवुड में कोई आरक्षण कोटा नहीं है तबभी बहुतायत हीरोइनें सवर्ण जाती से ही आयी हुई हैं, आइए देखें कौन कौन?

इस लेख में बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों—दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, काजोल, कंगना रनौत और करीना कपूर—की जातीय और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया है।

New Update
All heroines
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
यह एक सत्य है सिनेमा के पर्दे का, कि पर्दे की चमकती हुई तारिकाएँ कहानी के अनुसार पर्दे पर रोल  जिस जाती या वर्ग की नारी का निभाएं, पर्दे के बाहर निजी जिंदगी में वे अधिकांशतः स'वर्ण जाती (upper cast) की लड़कियां ही हैं। ऐसा क्यों है- इस राजनीतिक दांव-पेंच में पड़ने की वजाय आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की कौन सी तारिका किस जातीय उदगम से संबंध रखती है। आज की चर्चित तारिकाओं में जिनका नाम लिया जाता है उनमें मुख्य नाम है दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, काजोल, कंगना रनौत, करीना कपूर आदि का। आइए इनकी  जन्म कुंडली खंगालना शुरू करते हैं और जानते हैं इनका जातीय उदगम कहां से जुड़ा है।
Advertisment
 leading lady

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जातीय पृष्ठभूमि: पर्दे के पीछे की सच्चाई

माधुरी दीक्षित के नाम मे ही उनकी जाति का सम्बोधन जुड़ा है। वह 'दीक्षित' हैं एक उच्चकुलीन ब्राह्मण कन्या।जब यह अपनी पहली फिल्म 'अबोध' से पर्दे पर काम करना शुरू की थी इनके सनातनी सोचवाले रिश्तेदारों ने इनके फिल्म में काम करने पर आपत्ति जताया था। अपने एक 'स्क्रीन' में छपे इंटरव्यू में कभी माधुरी दीक्षित ने खुद बताया था।
Exclusive! Madhuri
आज की टॉप तारिकाओं में शामिल और अपनी शर्तों पर किसी के साथ काम करने और काम छोड़ देने की औकात रखने वाली दीपिका पादुकोण ब्राह्मण वंशीय हैं। उनका जन्म डेनमार्क के कैम्पगन में हुआ था। वह सारस्वत ब्राह्मण परिवार से आकर स्टार बनी हैं। इसी तरह श्रद्धा कपूर भी मराठी परिवार की ब्राह्मण वंशीय परिवार से जुड़ी हैं। जन्म मुंबई में हुआ है, पिता शक्ति कपूर हैं। उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे ब्राह्मण जाति की हैं। शिवांगी की मां सारस्वत ब्राह्मण थी और पिता पंढरीनाथ पंडित हृदयनाथ मंगेशकर के रिलेटिव रहे हैं।आलिया भट्ट मशहूर फिल्मकार महेशभट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। महेश भट्ट या उनके पूर्ववर्ती परिवार के लोग नानू भाई भट्ट आदि गुजराती ब्राह्मण हैं। आलिया एक ब्राह्मण कन्या हैं और जो अब स्टार होने के साथ साथ कपूर परिवार की बहू
हैं।
Deepika Padukone
 shraddha kapoor
Alia Bhatt's
कंगना रनौत जो फिल्म स्टार होने के साथ साथ इनदिनों एमपी (संसद सदस्या) भी बन गयी हैं, उनका जन्म बंबाला-हिमाचल प्रदेश में हुआ है। कंगना मंडी की सांसद है जो राजपूत क्षत्रिय हैं। फिल्म उद्योग में भले ही सामने से जातीय मुद्दा कोई मसला नही होता लेकिन राजनीति में कदम रखने पर कंगना का जातीय समीकरण सामने आया था।
Kangana Ranaut - Wikiwand
काजोल की मां तनूजा और मौसी नूतन महाराष्ट्रीयन समर्थ परिवार से रही हैं और काजोल की नानी शोभना समर्थ भी एक्ट्रेस थी। काजोल के पिता का परिवार मशहूर बंगाली मुखर्जी- परिवार रहा है। करीना कपूर राजकपूर की पोती हैं।इस परिवार की शीर्षता का कहना ही क्या ! खत्री जाती के होकर बॉलीवुड के राजा थे। बाद में कितने गैर कपूर भी कपूर बन गए खुद को श्रेष्ठ बताने के लिए।
नायिका, खलनायिका और अब 'मां' हर किरदार में सहज है फिल्म एक्ट्रेस Kajol, कहा  – 34 साल का सफ़र...
अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में एक शर्मा ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आज वह विराट कोहली की पत्नी हैं। कियारा आडवाणी का जन्म मुम्बई में हुआ है जो सिंधी हैं। कैटरीना कैफ कश्मीरी मुस्लिम पिता और होंकोंग की कैथलिक मां की बेटी हैं। एकबार कैटरीना ने इंटरव्यू में कहा था कि वह पूरी पूरी इंडियन हैं। कृति सैनन  नई दिल्ली में पैदा हुई हिन्दू खत्री परिवार की बेटी हैं। दिशा पाटनी का जन्म बरेली (उत्तर प्रदेश)  में हुआ है। वह हिन्दू हैं और उनकी जाति क्षत्रिय राजपूत की है। भूमि पेडनेकर महाराष्ट्रीयन हिन्दू जाती से हैं तो तापसी पन्नू सिख धर्म से हैं और जाट हैं। यमी गौतम बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) से हैं और वह हिन्दू ब्राह्मण हैं।
Anushka Sharma
Katrina Kaif
Buy Kriti Sanon
Disha Patani
Bhumi Pednekar
Taapsee Pannu Serves Power In Brown Saree
अभिनेता का काम खुद बोलता है : यामी गौतम | An actor's work speaks for  itself: Yami Gautam
यानी, संक्षेप में कहें तो बॉलीवुड में फिल्म तारिकाओं की लिस्ट में बहुतायत सवर्ण जाती/(अपर कास्ट) की लड़कियां ही आयी हैं। भले ही कहा जाता है कि यहां भेदभाव नही होता, जातीय गणित नहीं चलता, लेकिन देखें तो तस्वीर का दूसरा पक्ष अलग ही दिखता है। यहां हमारा मकसद फिल्म इंडस्ट्री में जातीय सोच को बढ़ावा देना नहीं...बल्कि हम कहेंगे "जाति ना पूछो साधु की" वाली बात फिल्म इंडस्ट्री में जो है वही रहनी चाहिए। भले ही दिखावे की सही।

FAQ

1. क्या बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जातीय पृष्ठभूमि अक्सर चर्चा में रहती है?

हाँ, अक्सर उनके निजी जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर लोग जिज्ञासा रखते हैं।

2. क्या फिल्मों में निभाए किरदार उनकी वास्तविक जाति से मेल खाते हैं?

ज़रूरी नहीं। पर्दे पर वे किसी भी जाति या वर्ग की भूमिका निभा सकती हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में उनकी पृष्ठभूमि अलग होती है।

3. क्या माधुरी दीक्षित ब्राह्मण परिवार से आती हैं?

हाँ, उनके नाम में ही ‘दीक्षित’ उपनाम है, और वे एक उच्चकुलीन ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

4. क्या बॉलीवुड में जातीय पृष्ठभूमि काम को प्रभावित करती है?

आधुनिक समय में प्रतिभा और मेहनत अधिक मायने रखती है, हालांकि सामाजिक चर्चा का विषय यह मुद्दा बना रहता है।

5. क्या अभिनेत्रियों ने अपनी जाति पर खुलकर बात की है?

कुछ ने इंटरव्यू में अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का ज़िक्र किया है, जैसे माधुरी दीक्षित ने शुरुआती दिनों में विवादों का उल्लेख किया था।

bollywood actresses | Bollywood Actresses Affairs | Bollywood Actresses and their tattoo love | Bollywood actresses as antagonist | shardha kapoor | about Deepika Padukone | alia bhatt | aalia bhatt | Katrina Kaif | about Katrina Kaif not present in content

Advertisment
Latest Stories