Advertisment

Dr. Aarambhi के नए घर की सैर : Aishwarya Khare और  Aditya Redij  ने  शो के बारे में कहा......

कलर्स टीवी पर डॉ. आरंभी का एक्सक्लूसिव सेट टूर करें, जिसमें ऐश्वर्या खरे और आदित्य रेडिज अपने ऑन-स्क्रीन मुंबई वाले घर को दिखाएंगे, शो की सफलता, अपने किरदारों के बारे में अपनी राय शेयर करेंगे और आने वाले ट्रैक के बारे में मज़ेदार बातें बताएंगे।

New Update
movie (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कलर्स टीवी (Colors TV) के शो 'डॉ. आरंभी' (Dr. Aarambhi) के दर्शकों के लिए हाल ही में एक खास मौका था, जब शो के मुख्य कलाकार ऐश्वर्या खरे(Aishwarya Khare) और आदित्य रेडिज (Aditya Redij) ने अपने ऑन-स्क्रीन मुंबई वाले घर का सेट टूर कराया. इस दौरान दोनों कलाकारों ने न सिर्फ सेट की खूबसूरती दिखाई, बल्कि शो की सफलता, अपने किरदारों और आने वाले ट्रैक पर भी खुलकर बात की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा..... 

Advertisment

Dr. Aarambhi traces a setback-to-comeback journey on Colors

एंट्रेंस पर ‘दिल्ली वाला’ टच

घर का टूर कराते हुए ऐश्वर्या खरे ने बताया कि घर में एंट्री करते ही सबसे पहले जो चीज नजर आती है, वह है भव्य बार सेटअप. यह बार खास तौर पर घर के बड़ों के लिए बनाया गया है, जहाँ बैठकर हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की महफिलें सजती हैं. कलाकारों ने बताया कि यह सेटअप घर की रॉयल और अपमार्केट दिल्ली वाली वाइब को दर्शाता है.

Chhoriyan Chali Gaon's Aishwarya Khare Bids Farewell, Shares Her Journey

भव्य लिविंग रूम 

आदित्य रेडिज ने बताया कि  लिविंग रूम बेहद ग्रैंड और क्लासी है. झूमरों की भरमार, सफेद और लकड़ी के काम का खूबसूरत मेल, और ऊँची छत इस सेट को रॉयल लुक देती है. वहीं ऐश्वर्या खरे ने बताया कि उन्हें कॉरिडोर में किया गया वुडन वर्क सबसे ज्यादा पसंद है. वहीं आदित्य रेडिज ने कहा कि यह सेट बहुत स्वादपूर्ण (टेस्टफुल) तरीके से डिजाइन किया गया है और इसमें एक शाहीपन झलकता है.

डाइनिंग एरिया और बेडरूम का खास कनेक्शन

डाइनिंग एरिया में घर के सभी सदस्यों के हिसाब से कुर्सियां रखी गई हैं. ऐश्वर्या ने मजाक में कहा कि वह “सिर्फ एक हाउसवाइफ” होने के कारण ज्यादातर समय इसी जगह बिताती हैं.
इसके बाद दोनों ने अपने किरदारों डॉ.आरंभी )और डॉ. विश्वास के बेडरूम की झलक दिखाई. कमरे में मार्बल टेक्सचर और माउव कलर का इस्तेमाल इसे रॉयल टच देता है. आदित्य ने कहा कि यहां कई निजी और इमोशनल सीन फिल्माए जाएंगे. कमरे की एक दीवार पर डॉ. विश्वास की उपलब्धियों और सर्टिफिकेट्स को सजाया गया है, जो उनके किरदार को एक सफल और योग्य डॉक्टर के रूप में स्थापित करता है.

किचन — आरएमपी का ‘मी टाइम’

सेट का सबसे खास हिस्सा किचन है, जहां आरंभी का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है. ऐश्वर्या ने बताया कि किचन उनके किरदार का ‘मी टाइम’ स्पेस है, जहां वह अपनी दोस्त राधिका से खुलकर बात करती है. आदित्य ने मजाक में कहा कि वह कभी किचन में नहीं आते, यह तो बस दर्शकों को दिखाने के लिए पहली बार आए हैं.

Also Read: दिल्ली में हुई पंजाबी फिल्म 'Viyaah Kartaare Da' की Press Conference इस दिन होगी फिल्म रिलीज़

शो की सफलता पर कहा 

शो डॉ. आरंभी’ को ऑन-एयर हुए लगभग तीन हफ्ते हो चुके हैं और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.  शो के कलाकार आदित्य रेडिज ने बताया कि शो की ओपनिंग शानदार रही, टाइम स्लॉट लीडर रहा और दर्शक किरदारों से गहराई से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह शो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक सामाजिक मुद्दे को भी उठाता है, जिससे लोग खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं.
वहीं शो में आरंभी की भूमिका निभाने वाली ऐश्वर्या खरे ने कहा कि इस किरदार ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी मजबूत बनाया है. उन्होंने कहा, “आरएमपी डरते-डरते भी खड़ी हो जाती है, और शायद मैं भी अब अपने जीवन में ऐसा करना सीख रही हूं.”

Aarambhi's New Beginnings

कहानी में आने वाला है नया मोड़

मीडिया से बातचीत  के दौरान ऐश्वर्या और आदित्य ने  आने वाले एपिसोड्स के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि आने वाले एपिसोड्स में  अवंतिका की चालों का नया ट्रैक देखने को मिलेगा. डॉ. आरएमपी को अब अपने पति के धोखे का पता चल चुका है, लेकिन डॉ. विश्वास अभी इससे अनजान हैं. वहीं डॉ. विश्वास' के रूप में नजर आने वाले आदित्य रेडिज ने बताया कि उनके किरदार को अहसास तो है कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि 10 साल के रिश्ते में एक-दूसरे को अच्छे से समझा जाता है. लेकिन दूसरी तरफ अवंतिका की मौजूदगी कहानी को और जटिल बना रही है.

सेट बना दूसरा घर

शो के कलाकार ऐश्वर्या खरे और आदित्य रेडिज ने माना कि यह सेट उनके लिए दूसरे घर जैसा है. सफेद और गोल्ड थीम, झूमरों की रोशनी और ऊँची छतें इसे बेहद भव्य बनाती हैं. आदित्य ने कहा कि यह सेट मल्टी-फंक्शनल है — कभी रोमांटिक, कभी पूजा का माहौल, तो कभी फैमिली ड्रामा — हर मूड के लिए इसे खूबसूरती से तैयार किया गया है.

Also Read:एक लीजेंड की दहाड़: ‘RAJA SHIVAJI’ ने SHIVAJI JAYANTI पर पहला दमदार पोस्टर जारी किया

दर्शकों के लिए खास संदेश

आखिर में ऐश्वर्या खरे और आदित्य रेडिज ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह का प्यार और समर्थन शो को मिल रहा है, वह बेहद खास है. उन्होंने सभी से अपील की कि शो को देखते रहें और अपना प्यार बनाए रखें.

देखते रहिये  ‘डॉ. आरंभी’ सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर!

 Dr Aarambhi Colors TV | Aishwarya Khare interview | Dr. Aarambhi set tour | Colors TV serial update | Mumbai house set reveal | Indian television not present in content

Advertisment
Latest Stories