Advertisment

6th Continental International Awards 2026 अवॉर्ड नाइट में TV और OTT सितारों ने बिखेरा ग्लैमर

मुंबई में आयोजित 6th Continental International Awards 2026 में ‘मिस्टर आइकॉनिक’ जैसे प्रतिष्ठित खिताब दिए गए, जहां टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री के सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

New Update
6th Continental International Awards 2026 की शुरुआती रात में टीवी और ओटीटी सितारों ने बिखेरा ग्लैमर.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बीते दिनों, मुंबई में 6th Continental International Awards 2026 का आयोजन बेहद भव्य रूप में किया गया.  इस खास अवॉर्ड नाइट में ‘मिस्टर आइकॉनिक’ (Iconic Mr India 2026) जैसे प्रतिष्ठित खिताब भी दिए गए.  टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे इस इवेंट में शामिल हुए और रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.  इस अवॉर्ड समारोह में लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली, आकांक्षा पुरी, रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला नजर आईं.  वहीं, ‘अनुपमा’ के निर्माता राजन शाही और ईशिता शाही की मौजूदगी ने इस अवॉर्ड नाइट को और खास बना दिया.  आइये जानते है इस ईवेंट में कौन- कौन शामिल हुआ... 

Advertisment

रूपाली गांगुली का साड़ी लुक 

अनुपमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly)  इस इवेंट में खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंचीं.  साड़ी में उनका एलिगेंट और ग्रेसफुल अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आया. 
इस दौरान अनुपमा के निर्माता राजन शाही (Rajan Shahi)  भी अपनी बेटी ईशिता शाही (Ishita Shahi) के साथ मौजूद रहे.  राजन शाही ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जबकि ईशिता आउट-शोल्डर ड्रेस में दिखीं.  इवेंट के दौरान रूपाली गांगुली और राजन शाही ने अवॉर्ड के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं.  

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कलाकार

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कलाकार रोहित पुरोहित (Rohit Purohit)  और समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) भी इस अवॉर्ड नाइट में नजर आए. वहीं समृद्धि ऑफ-शोल्डर रेड ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं, जबकि रोहित ने अपने स्टाइलिश लुक में अवॉर्ड के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं.  दोनों की मौजूदगी ने इवेंट की रौनक बढ़ा दी. 

आकांक्षा पुरी का लुक

ओटीटी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) पिंक कलर की डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं.  उनका ग्लैमरस और सॉफ्ट लुक इस इवेंट में चर्चा का विषय बना. 

कंवर ढिल्लो लगे डैशिंग

पंड्या स्टोर फेम अभिनेता कंवर ढिल्लो (Kanwar Dhillon) रेड कोट सूट में इस इवेंट में शामिल हुए.  उनका यह डैशिंग और कॉन्फिडेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया. 

यामिनी और अर्शी खान का ग्लैमरस अंदाज़

बिग बॉस फेम यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) इस ईवेंट में ब्लैक ड्रेस में नजर आईं, वहीं अर्शी खान (Arshi Khan) डिजाइनर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर छा गईं. 

टीना दत्ता का क्लासी ब्लैक लुक

टीवी सीरियल उतरन की अभिनेत्री टीना दत्ता (Tinaa Dattaa) ब्लैक ऑफ-शोल्डर डिजाइनर ड्रेस में बेहद एलिगेंट नजर आईं. 

Also Read:सोमी अली को गंभीर फ्रैक्चर हुआ, बेड रेस्ट के बावजूद दुर्व्यवहार पीड़ितों के लिए वकालत का काम जारी रखा

पूनम पांडे और डिम्पल सिंह का स्टाइलिश अवतार

अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) ब्लैक पोल्का डॉट टॉप और व्हाइट स्कर्ट में दिखाई दीं, जिसे उन्होंने बन हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया.  वहीं हाल ही में द 50 में नजर आईं डिम्पल सिंह (Dimple Singh) डिजाइनर बॉडी-हगिंग ड्रेस में शामिल हुईं. 

यह कार्यक्रम न सिर्फ अवॉर्ड्स बल्कि फैशन और ग्लैमर के लिहाज़ से भी खास रहा.  टीवी और ओटीटी सितारों की मौजूदगी, उनके स्टाइलिश लुक्स और अवॉर्ड मोमेंट्स ने इस इवेंट को यादगार बना दिया. 

Also Read: Dhoom 4: धूम 4 में नहीं होंगे रणबीर कपूर, फिल्म को लेकर सामने आया नया अपडेट

Mumbai awards event | Red Carpet not present in content

Advertisment
Latest Stories