Advertisment

TV celebrities celebrate Holi 2026 में Farrhana Bhatt और Soundarya Verma संग TV सेलेब्स का जश्न

इस बार कई टीवी सितारे एक खास होली पार्टी में साथ नजर आए, जहां हर तरफ रंग, मस्ती और हंसी का माहौल था. छोटे पर्दे के कलाकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां मनाईं....

New Update
TV celebrities celebrate Holi 2026
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

TV celebrities celebrate Holi 2026: इस बार कई टीवी सितारे एक खास होली पार्टी में साथ नजर आए, जहां हर तरफ रंग, मस्ती और हंसी का माहौल था. छोटे पर्दे के कलाकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां मनाईं. पैपराजी के सामने सभी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए और फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दीं इस रंगारंग जश्न में अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, सना मकबूल, नेहल चुडासमा, प्रियंका चहर चौधरी, मनीषा रानी और अंकिता लोखंडे भी नजर आईं. वहीं आमिर अली, गौरव खन्ना और विक्की जैन जैसे सितारों ने भी इस पार्टी में शामिल होकर होली के रंगों को और खास बना दिया.

Advertisment

फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt)

‘लैला मजनू’ और ‘बिग बॉस 19’ से चर्चा में आईं फरहाना भट्ट ने सादगी भरे अंदाज में होली मनाई. उन्होंने हल्के रंग का चिकनकारी कुर्ता पहना और साथ में ब्लैक गॉगल्स लगाए. उनका लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश था.

नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama)

मिस दिवा यूनिवर्स 2018 रह चुकीं नेहल चुडासमा ने व्हाइट शर्ट के साथ रेड पैंट पहनी. साथ में सिल्वर ज्वेलरी ने उनके लुक को खास बना दिया. उनका अंदाज मॉडर्न होते हुए भी थोड़ा ट्रेडिशनल टच लिए था.

सना मकबूल (Sana Makbul)

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से मशहूर सना मकबूल ने भी होली का पूरा आनंद लिया. उन्होंने सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी. बालों को रंग से बचाने के लिए सिर पर स्कार्फ बांधा हुआ था. उन्होंने मुस्कुराते हुए फोटो भी खिंचवाईं.

सौंदर्या वर्मा (Soundarya Verma)

फिल्म एक्ट्रेस सौंदर्या वर्मा सफेद सूट और गुलाबी चुन्नी में नजर आईं. उनका पारंपरिक लुक होली के माहौल में बहुत अच्छा लग रहा था.

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा

गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ होली पार्टी में पहुंचे. दोनों ने साथ में रंग खेला और तस्वीरें खिंचवाईं.

अर्चना गौतम (Archana Gautam)

टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम सफेद टॉप और शॉर्ट डेनिम में दिखीं. उनका लुक काफी कैजुअल और कूल था.

सुमित सेठी (Sumit Sethi)

डीजे सुमित सेठी रेड शर्ट में नजर आए. वह पूरे उत्साह के साथ होली मना रहे थे.

अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija)

‘रेबल किड’ के नाम से जानी जाने वाली अपूर्वा मखीजा व्हाइट शॉर्ट कुर्ती में दिखीं. उनका लुक यंग और फ्रेश था.

मनीषा रानी (Manisha Rani)

द 50 में नजर आने वाली एक्ट्रेस मनीषा रानी सफेद इंडियन आउटफिट में नजर आईं. उनका देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.

प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)

‘नागिन 7’ एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी भी व्हाइट आउटफिट में दिखीं और उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी को होली की बधाई दी.

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain)

अंकिता लोखंडे सफेद शॉर्ट ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं. उनके साथ विक्की जैन भी नजर आए और दोनों ने मिलकर होली का आनंद लिया.

अन्य सितारे

इसके अलावा आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri), आमिर अली (Aamir Ali), आयशा खान (Ayesha Khan), अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) सहित कई अन्य  भी इस जश्न का हिस्सा बने.

READ MORE:

Dhurandhar 2 Trailer: होली पर रिलीज नहीं होगा रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

Box office: ‘The Kerala Story 2’ की पकड़ बरकरार, ‘Assi’-‘O Romeo’ की धीमी हुई रफ्तार

Tags : TV celebrities celebrate Holi 2026 | TV Celebrities | Many TV celebrities celebrate Holi | Popular TV Celebrities | Holi 

Advertisment
Latest Stories