Advertisment

Dhurandhar 2 Trailer: होली पर रिलीज नहीं होगा Ranveer Singh स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

ताजा खबर: Dhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज नहीं किया जाएगा.

New Update
Dhurandhar 2 Trailer
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड के मौजूदा सबसे चर्चित एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को लेकर सुर्खियों में हैं. आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी यह मच अवेटेड फिल्म  ‘धुरंधर: द रिवेंज’(Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है . फैंस इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में खबरें आई थी कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर इसी हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि पहले 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज़ होने की अटकलें थीं, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने इन दावों को गलत बताया है, जिससे ट्रेलर की सटीक रिलीज़ डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

Advertisment

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने

'धुरंधर 2' के ट्रेलर को लेकर क्या है अपडेट?

आपको बता दे कि 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय है और यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. पहले खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म का ट्रेलर होली (3 मार्च) के मौके पर लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेलर के रिलीज (dhurandhar 2 trailer release date) होने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है और अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज होने की खबरें महज अफवाह हैं। उन्होंने बताया कि जियो स्टूडियोज की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है और जल्द ही सही तारीख की घोषणा की जाएगी.

‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग में दिखेगा ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर

दरअसल, पिंकविला के मुताबिक, "भूत बांग्ला" का ट्रेलर 19 मार्च से "धुरंधर 2" के साथ थिएटर में रिलीज होगा. हालांकि, शुरू में इसे 9 से 18 मार्च के बीच डिजिटली रिलीज करने का प्लान है. एक सोर्स ने कहा, "ट्रेलर का फाइनल वर्जन तैयार है और टीम को इस पर पूरा भरोसा है. हमारा मकसद पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छी-खासी चर्चा पैदा करना है और फिर थिएटर में "धुरंधर 2" देखने आने वाले लोगों का फायदा उठाना है".

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की यह फिल्म यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्राउन-अप्स' से टकराएगी. इसके अलावा अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' भी इसी दिन रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

कब रिलीज होगी धुरंधर 2? (When release  Dhurandhar 2?)

रणवीर सिंह स्टारर इस सीक्वल को 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

इजरायल-ईरान तनाव के चलते ‘Kantara’ मिमिक्री विवाद में Ranveer Singh को मिली राहत

धुरंधर 2 में कौन-कौन हैं स्टार?

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज है. फिल्म की स्टारकास्ट इस प्रकार है:
रणवीर सिंह: जसकीरत सिंह रंगी / हमज़ा अली मज़ारी के रूप में
संजय दत्त: एसपी चौधरी असलम के रूप में
अक्षय खन्ना: रहमान डकैत के रूप में
आर. माधवन: आईबी चीफ अजय सान्याल के रूप में (अजीत डोभाल पर आधारित)
अर्जुन रामपाल: मेजर इकबाल (बड़े साहब) के रूप में (इलियास कश्मीरी पर आधारित)
सारा अर्जुन: यलीना जमाली के रूप में
राकेश बेदी: जमील जमाली के रूप में

Vijay Deverakonda ने किया 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को स्कॉलरशिप देने का एलान

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1. क्या ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर होली पर रिलीज हो रहा है? (Is the Dhurandhar 2 trailer releasing on Holi?)

नहीं, Dhurandhar: The Revenge का ट्रेलर होली पर रिलीज नहीं होगा.

प्रश्न 2. होली पर ट्रेलर रिलीज की खबरें क्यों आई थीं? (Why were there rumors about a Holi release?)

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि त्योहार के मौके पर ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन बाद में यह खबर गलत साबित हुई.

प्रश्न 3. होली रिलीज की खबरों को किसने खारिज किया? (Who dismissed the Holi trailer release reports?)

ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने साफ किया कि होली पर ट्रेलर रिलीज की खबरें सही नहीं हैं.

प्रश्न 4. ‘धुरंधर 2’ कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी? (When is Dhurandhar 2 scheduled to release in cinemas?)

फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

प्रश्न 5. इस फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं? (Who is the lead actor in Dhurandhar 2?)

फिल्म में मुख्य भूमिका में Ranveer Singh नजर आएंगे.

Tags : Dhurandhar 2: Revenge Teaser

Advertisment
Latest Stories