Advertisment

Variety India Launch: Salman Khan से लेकर Akshya Kumar तक,  सितारों से सजी शानदार शाम

Variety Magazine के इंडिया एक्सपैंशन को लेकर 1 फरवरी 2026 को मुंबई में भव्य Variety India Launch इवेंट आयोजित किया गया। इस खास मौके पर मैगज़ीन के पहले भारतीय कवर का अनावरण किया गया

New Update
Salman Khan से लेकर Akshya Kumar तक,  सितारों से सजी शानदार शाम.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Variety Magazine के इंडिया एक्सपैंशन का भव्य इवेंट Variety India Launch 1 फरवरी,  2026 को मुंबई में आयोजित किया गया, जहां मैगज़ीन के पहले भारतीय कवर का अनावरण किया गया. इस ऐतिहासिक कवर में सलमान खान और अक्षय कुमार एक साथ नजर आए, जो भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते दिखे. Variety की भारत में आधिकारिक शुरुआत के मौके पर आयोजित इस लॉन्च पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. रेड कारपेट पर ग्लैमर, फैशन और स्टार पावर का जबरदस्त नज़ारा देखने को मिला. आइये सभी के लुक्स के बारे में जानते हैं.... 

Advertisment

Variety India to Launch in Partnership With Thursday Tales Publishing

सलमान खान (Salman Khan)

इस इवेंट में सलमान खान ब्राउन लेदर जैकेट में नजर आए, जिस पर क्रोकोडाइल-एम्बॉस्ड टेक्सचर देखने को मिला. उन्होंने इसे बेज ट्राउज़र्स के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका लुक कैज़ुअल होते हुए भी दमदार माचो एनर्जी से भरपूर नजर आया.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

पावर कपल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने स्टाइलिश अंदाज़ में एंट्री की और अपनी सशक्त मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया. अक्षय कुमार ने क्लासिक टेलर्ड सूट के साथ एविएटर शेड्स पहने, जिसमें वह बेहद सुएव और करिश्मैटिक नज़र आए. वहीं, ट्विंकल खन्ना ने पावर ड्रेसिंग को एक मॉडर्न और अवांट-गार्ड टच के साथ पेश किया. उनके ब्लेज़र में गोल्डन स्ट्रक्चरल एक्सेंट्स देखने को मिले, जबकि स्कर्ट में कटआउट डिटेलिंग थी. 

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)

मृणाल ठाकुर का आउटफिट वॉर्म कलर पैलेट पर आधारित रहा, जिसने इवनिंग वियर में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले डार्क और न्यूट्रल शेड्स की परंपरा को तोड़ा. एक्ट्रेस ने रुश्ड मिनी ड्रेस पहनी, जो उनकी बॉडी को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही थी. अपने लुक को मृणाल ने चंकी गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया. ब्रैसलेट्स और ईयररिंग्स ने उनके लुक को स्टाइलिश फिनिश दी.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet )  और जैकी भगनानी ने रेड कारपेट पर क्लासी स्टाइल को बखूबी कैरी किया. जैकी एक डैशिंग सूट में कॉन्फिडेंट नजर आए, वहीं रकुल प्रीत का लुक सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा. रकुल ने खूबसूरती से एम्ब्रॉयडरी किया हुआ क्रॉप जैकेट पहना, जिसे उन्होंने मिडरिफ-बारिंग, रुश्ड सिल्की नेवी ब्लू स्कर्ट के साथ पेयर किया. उनका यह एलिगेंट और मॉडर्न आउटफिट रेड कारपेट पर स्टाइल स्टेटमेंट बन गया.

सिद्धार्थ चतुर्वेदी (Siddharth Chaturvedi)

इस इवेंट में फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ नजर आने वाले एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी भी दिखाई दिए, जहां उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीत लिया. 

श्रीलीला (Sreeleela)

‘पुष्पा 2’ एक्ट्रेस श्रीलीला की ड्रेस बो-शेप से इंस्पायर्ड नजर आई, जिसकी स्ट्रक्चर्ड डिज़ाइन और ओवरसाइज़्ड बो इस आउटफिट का सबसे बड़ा हाईलाइट रहा. प्लेड फैब्रिक ने ड्रेस को पिंटरेस्टी और व्हिम्सिकल टच दिया, जिससे यह लुक किसी फेयरीटेल से निकला हुआ सा लगा.

शनाया कपूर और  आदर्श गौरव

शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ग्रीन लेटेक्स मिनी ड्रेस में बेहद चिक नजर आईं, वहीं आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) मोनोक्रोम ब्लैक आउटफिट में गोल्ड डिटेलिंग के साथ दिखाई दिए. यह स्टाइलिश जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘तू या मैं’ में एक साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएगी.

Also Read:Vijay-Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ, टाइगर और बाबिल

मैगज़ीन लॉन्च इवेंट में सेलेब्स अपने अब तक के सबसे डैशिंग लुक्स में नजर आए. इस खास मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और इरफान खान के बेटे व एक्टर बाबिल खान (Babil Khan) फुल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए. तीनों का कलर पैलेट एक जैसा था, लेकिन उनके लुक्स में अलग-अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिले. किसी ने स्लीक सिलुएट से स्टेटमेंट बनाया तो किसी ने लेयरिंग और एक्सेसरीज़ के जरिए अपने लुक को खास बना दिया. 

महिमा चौधरी और अरियाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) अपनी बेटी अरियाना चौधरी (Arina Chaudhry) के साथ शामिल हुई. इस दौरान महिमा ने क्रीम कलर की साड़ी को फ्लोरल एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया जो उनके लुक को ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी का परफेक्ट मिक्स बना रहा था. वहीं  अरियाना  के लुक की बात करें तो उन्होंने यंग रॉयल्टी को बखूबी रिप्रेजेंट किया. ऑलिव ग्रीन शेड के हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग आउटफिट में अरियाना बेहद सुंदर दिख रही थी. 

रोहित सराफ (Rohit Saraf)

मिस मैच्ड’ फेम  रोहित सराफ ने क्लासिक स्टाइल को ही चुना और एक रिफाइंड सूट में शार्प व जेंटलमैनली नजर आए. क्रिस्प सिलुएट से लेकर नीट टाई तक, उनका यह लुक में सवियर के फॉर्मल ईवनिंग स्टाइल का परफेक्ट उदाहरण रहा. यह आउटफिट एक बार फिर साबित करता है कि एक अच्छे सूट लुक के साथ कभी गलती नहीं हो सकती.

स्ट्रैपलेस गाउन में छाईं पलक

25 साल की पलक तिवारी (Palak Tiwari) को इवेंट के लिए उनकी सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोड़ी विक्टर और सोहेल ने स्टाइल किया. स्ट्रैपलेस, बॉडी-फिटेड गाउन में वह बेहद एलिगेंट नजर आईं, जिसमें कर्व-कट नेकलाइन, सेक्विन और सिल्वर स्टोन वर्क ने परफेक्ट शाइन जोड़ी. डायमंड ज्वेलरी, ओपन वेवी हेयर और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने उनके लुक को खूबसूरती से कंप्लीट किया.

Also Read:Deepika Padukone: मां बनने के बाद बदली दीपिका पादुकोण की जिंदगी, बेटी दुआ को लेकर किया बड़ा खुलासा

डायना पेंटी और विजय वर्मा

डायना पेंटी (Diana Penty) ब्लैक ड्रेस में बेहद गजब लग रही थीं. वहीं इस पार्टी का हिस्सा विजय वर्मा (Vijay Varma) भी बने और अपने स्टाइलिश अंदाज़ से नजर आए.

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

अनुपमा फेम रुपाली गागुली ग्रीन इन्डियन थ्री पीस सेट में पहुंची. 

अन्य सेलेब्स भी हुए शामिल 

इन सितारों के अलावा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar), आन्या सिंह (Anya Singh), अलिज़ेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri), शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar), इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पार्टनर लेखा वॉशिंगटन (Lekha Washington), अहाना कुमरा (Aahana Kumra), सयानी गुप्ता (Sayani Gupta), नकुल मेहता (Nakuul Mehta), ओरी (Orry), चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh), यूलिया वंतूर (Iulia Vantur), प्रज्ञा कपूर (Pragya Kapoor), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), रोनित रॉय (Ronit Roy) अपनी पत्नी के साथ, सनी लियोन (Sunny Leone) अपने पति के साथ, मर्ज़ी पेस्टोनजी (Marzi Pestonji), टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra), सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar), लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb), जैस्मीन सैंडलास (Jasmine Sandlas), कबीर खान (Kabir Khan), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), अंजलि आनंद (Anjali Anand), ज़हीर इक़बाल (Zaheer Iqbal), अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary), करण टैकर (Karan Tacker), अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar), अमाल मलिक (Amaal Mallik) और भुवन बाम (Bhuvan Bam) सहित कई अन्य सितारे नजर आए. 

Kashyata Bhatia | Indian Event Anchor | TV Presenter India | Event Host Journey | Female Anchor Inspiration | BPO to Media Career | Air Hostess Background | Stage Presence Skills | Stage Presence not present in content

Advertisment
Latest Stories