/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/zxc-2026-02-24-11-05-23.jpeg)
सोशल मीडिया पर कृति और कबीर का एक खूबसूरत वीडियो छाया हुआ है। कृति सेनन और कबीर बाहिया का लंदन में हाथों में हाथ डाले वीडियो हुआ वायरल:
सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आग की तरह फैल रहा है जिसने कृति सेनन और कबीर बाहिया के रिश्ते को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इस वीडियो में कृति और कबीर लंदन की सड़कों पर बड़े ही सुकून से एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते नजर आ रहे हैं। रेडिट (Reddit) पर वायरल हुए इस क्लिप ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। हालांकि वीडियो किस तारीख का है इसकी अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है पर दोनों का साथ दिखना ही चर्चा और अटकलों के लिए काफी है।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/Kriti-Sanons-pics-with-rumoured-boyfriend-Kabir-Bahia-from-Lords-go-VIRAL_-321687.webp)
वीडियो में कृति ने एक फिटेड ब्राउन स्वेटर और कोट की तरह फ्लफी जैकेट के साथ ब्लू जींस पहनी है वहीं कबीर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू हुडी में काफी कैजुअल नज़र आ रहे हैं। धीरे धीरे चलते हुए दोनों काफी रिलैक्स्ड नज़र आ रहे हैं और बातें करते हुए उस साफ सुंदर शहर की सड़कों का मजा ले रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब इन दोनों को साथ देखा गया है। पिछले एक साल में कई ऐसे मौके आए हैं जब ये जोड़ी साथ नजर आई और इनके रिश्ते की खबरें तेज हुईं।
कृति सेनन के लंदन स्थित व्यवसायी कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। दोनों को अक्सर छुट्टियों, डिनर डेट्स और पारिवारिक समारोहों में एक साथ देखा गया है, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ सहज नजर आते हैं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/b-2026-02-24-11-00-31.jpg)
पिछले साल कृति सानोन और कबीर अक्टूबर में ये दोनों अबू धाबी में यूएफसी 321 (UFC 321) अटेंड करने पहुंचे थे जिसकी झलक कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी दी थी। उससे भी पहले जुलाई के महीने में इन्हें लंदन के 'लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड' पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच देखते हुए भी स्पॉट किया गया था। कहा जाता है कि 2024 में दुबई में हुई एक फैमिली वेडिंग और फिर साथ में क्रिसमस मनाना इनके करीबी होने का बड़ा सबूत है। यहाँ तक कि उस्ताद राहत फतेह अली खान के कॉन्सर्ट में भी ये दोनों साथ दिखे थे। रिपोर्टों की मानें तो कृति की बहन नुपूर सेनन ने ही कबीर को कृति से मिलवाया था।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/kjbbjk-2026-02-24-11-02-27.jpg)
वैसे तो अब तक कबीर के बारे में लोग जान चुके हैं लेकिन जिन्हे मालूम नहीं कि कौन हैं कबीर बाहिया, उन्हे बता दें कि कबीर का जन्म नवंबर 1999 में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई 2018 में इंग्लैंड के समरसेट के मशहूर बोर्डिंग स्कूल मिलफील्ड से पूरी की है। कबीर ने अपनी पढ़ाई के दिनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वह 2015 में मिलफील्ड क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। कबीर लंदन के एक बहुत ही रईस और प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। उनके पिता कुलजिंदर बाहिया 'साउथहॉल ट्रेवल' के मालिक हैं जो यूके की सबसे बड़ी ट्रेवल एजेंसियों में से एक है।
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति 'तेरे इश्क में' की सफलता के बाद 'कॉकटेल 2' की तैयारी कर रही है।
Also Read:Ishq Hai का बुखार जारी: Priya Malik UK और आयरलैंड में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
कृति को पिछली बार बार धनुष के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' देखा गया था। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसे फिल्म 'रांझणा' का एक तरह से अगला हिस्सा माना जा रहा है।
![]()
अब कृति के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि वह 'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस बार फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में होंगे। आपको याद होगा कि 2012 में आई 'कॉकटेल' में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने कमाल कर दिया था। कृति ने इस फिल्म को लेकर एक बार कहा था "मुझे लगता है कि मुझे कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार करना चाहिए इसलिए मैंने इसे चुना।" इसके अलावा वह राहुल ढोलकिया के अगले प्रोजेक्ट और 'नो एंट्री' के सीक्वल में भी नजर आ सकती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BODIyNjZkZTYtOGY4Zi00NmRkLTk3NDUtYjc2MzlhYTNmZGQwXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-718552.jpg)
नेटिज़न्स का कहना है कि कृति को अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा "कृति और कबीर की जोड़ी वाकई बहुत प्यारी लगती है।" कृति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था "हर फिल्म का अपना एक अलग सफर होता है और मैं बस अपनी मेहनत और ईमानदारी पर भरोसा करती हूँ।" खैर फिलहाल तो फैंस इस जोड़ी की अगली फोटो का इंतजार कर रहे हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)