/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/zxc-2026-02-04-17-34-43.jpeg)
यह अटकलें इन दिनों बॉलीवुड और हिंदी फिल्मों के दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है कि रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम के रूप में कैसे दिख रहे हैं और यह भी प्रश्न उठ रहा है कि भारतीय टेलीविजन में इतिहास रचने वाले 'रामायण' टीवी सीरियल के मशहूर राम, अरुण गोविल इस बारे में क्या सोचते हैं। अरुण गोविल ने 39 साल पहले, सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक डॉक्टर रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी ऎसी पहचान बनाई थी जो आज तक धूमिल नहीं हुई। अब वही अरुण गोविल नितेश तिवारी कृत 'रामायण' फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने रणबीर कपूर के राम के लुक और अभिनय पर अपनी राय जाहिर की तो लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई ।
/mayapuri/media/post_attachments/resize/newbucket/1080_1920/2025/07/mixcollage-04-jul-2025-06-39-am-6744-1751591357-392922.webp)
अरुण गोविल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म बहुत अच्छा लग रहा है और इसमें रणबीर कपूर भी राम के किरदार में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं हैं, बल्कि वे एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। भगवान का किरदार निभाने के लिए इंसान का स्वभाव और आत्मा नेक और पवित्र होना बहुत ज़रूरी होता है। (Ranbir Kapoor Ramayan look)
/mayapuri/media/post_attachments/sites/default/files/2025/07/01/1782681-jh234-2025-07-01t162428.960-320926.png?im=Resize=(1200,900))
अरण गोविल ने रणबीर द्वारा भगवान राम के किरदार को निभाने को लेकर कुछ ऐसा कहा, "भगवान राम के रूप में जब दर्शक किसी कलाकार को देखते हैं, तो उन्हें उस चेहरे में अपने भगवान की झलक दिखनी चाहिए तभी वो अभिनेता सार्थक है।"
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZmNjOWEyZWUtOGEzOS00Y2Q1LTkxMTAtYzg3ZWUxOGNkOTBlXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-517583.jpg)
जब बात उठी इस नवीनतम फ़िल्म 'रामायण' और 2023 में आई 'आदिपुरुष' के बीच के फर्क की तो अरुण गोविल ने दोनों के बीच काफी फर्क होने की बात कही और यह भी कहा कि इन दोनों फिल्मों की तुलना नहीं होनी चाहिए।
Also Read: Pandya Store Reunion: 'The 50' रियलिटी शो के लिए Shiny Doshi को चीयर करने पहुंचे सितारे
'रामायण' फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है और पहली कड़ी इस साल दिवाली 2026 में रिलीज़ होगी जबकि दूसरा भाग अगले दिवाली पर रिलीज़ होने के चाँसेस है । इसमें रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। (Arun Govil opinion on Ranbir Kapoor)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/images-40-2026-02-04-17-20-54.jpeg)
यह बात हैरान करने वाली है कि सोशल मीडिया पर जब 'रामायण' की पहली झलक आई थी, तब कुछ लोग रणबीर कपूर द्वारा राम जी के किरदार निभाने को लेकर आलोचना भी कर रहे थे और कह रहे थे कि वे इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं। लेकिन जैसे-जैसे टीज़र और थोड़ी-थोड़ी जानकारी, कुछ पेंटिंग्स और तस्वीरें सामने आने लगी, दर्शकों की राय बदलने लगी है और अब वे इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं।
इसी फिल्म के सह-कलाकार रवि दुबे ने भी मीडिया से बातचीत में कहा है कि इस फिल्म का सेट एकदम अलग माहौल में रहता है। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर और पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और फिल्म पर काम करना किसी यज्ञ जैसा अनुभव रहा है। रवि ने बताया कि हर कोई अपने किरदार के प्रति पूरी तरह समर्पित है और निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में काम करना उनके लिए गर्व की बात है। (Ramayan 2026 movie review)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMjA2ODRkMGUtNzUxNC00MmM5LTk3YjQtNTkxNTFlNzFiMjNiXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-180116.jpg)
Also Read: प्यार किचन में है! Rahul Vaidya ने प्रपोज़ डे बैश के साथ कलर्स के 'लाफ्टर शेफ्स' में एंट्री मारी।
कुछ समय पहले खबर यह भी आई थी कि फिल्म के कलाकार शूटिंग के दौरान अपने जीवनशैली में भी बदलाव ला रहे हैं ताकि वे अपने किरदारों के अनुरूप महसूस कर सकें। कहा यह भी गया कि रणबीर कपूर ने ड्रिंक और मांसाहार से दूरी बना ली है ताकि भगवान राम जी की पवित्रता की भावना को खुद में महसूस कर सकें। इस तरह की खबरें दर्शकों के बीच खूब चर्चा का विषय बनी हुई है । (Arun Govil as King Dashrath)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/images-36-2026-02-04-17-21-44.jpeg)
जब से यह फिल्म बनाई जा रही है, तब से टीवी के मेगा धारावाहिक 'रामायण' के पुराने फैंस और नए दर्शक दोनों ही अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। अरुण गोविल ने इस बात पर भी कहा है कि हर किसी की अपनी राय होती है और सभी की बात को सम्मान देना चाहिए।
/mayapuri/media/post_attachments/events/moviecard/et00451914-855845.jpg)
अरुण गोविल का बयान इस फिल्म के लिए सकारात्मक माहौल बना रहा है और रणबीर कपूर के किरदार को लेकर लोग और भी उत्साहित हो रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी तरह का एक बड़ा, महाकाव्य् प्रोजेक्ट बनने जा रहा है, जिसमें दर्शकों को पवित्र कथा और भावनात्मक जुड़ाव दोनों का अनुभव मिलेगा। (Ramayan movie casting news)
Also Read:Ananya Panday ने किए त्रिम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, इसे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत बताया
FAQ
Q1. रणबीर कपूर किस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं?
रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में हैं।
Q2. अरुण गोविल ने पहले किस में भगवान राम का किरदार निभाया था?
अरुण गोविल ने 39 साल पहले टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था।
Q3. अरुण गोविल अब फिल्म में किस भूमिका में हैं?
अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
Q4. अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के लुक और अभिनय पर क्या कहा?
उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक और अभिनय पर अपनी राय जाहिर की, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई।
Q5. यह फिल्म टीवी सीरियल ‘रामायण’ से कैसे जुड़ी हुई है?
यह फिल्म टीवी सीरियल ‘रामायण’ के लोकप्रिय कथानक पर आधारित है, लेकिन बड़े पर्दे के लिए नितेश तिवारी ने इसे नया रूप दिया है।
Ramayan movie 2026 | King Dashrath role | Nitesh Tiwari | Bollywood mythological film | Bollywood historical movies not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)