जब एक फैन ने Varun Dhawan की नई मूंछों पर टिप्पणी की, तो वरुण ने मज़ाक में क्या कहा?
1997 की देशभक्ति फिल्म 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाती हुई बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज़ होने जा रही है। हाल ही में हुए एएमए सेशन में, वरुण धवन ने पाकिस्तानी फैन के सवाल का सादगी और शालीनता से जवाब दिया
बरसों पहले बनी फिल्म 'उपकार' के बाद हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अगर कोई देशभक्ति पर बनी फ़िल्मों के जज़्बे की बात होती है, तो जे पी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर का नाम अपने आप ज़ुबान पर आ जाता है। साल 1997 में आई इस फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड नहीं बनाए थे, बल्कि लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बना ली थी। अब लगभग तीन दशक बाद, उसी विरासत को आगे बढ़ाने आ रही है बॉर्डर 2, जो जनवरी 23, 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
Advertisment
इन दिनों बॉर्डर 2 लगातार चर्चा में है और इसकी एक बड़ी वजह है अभिनेता वरुण धवन का हालिया एएमए सेशन। इस दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने वरुण से सवाल किया कि उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' पाकिस्तान में कब रिलीज़ होगी। उस फैन ने खुद को सनी देओल के मशहूर किरदार तारा सिंह का जबरा फैन बताया और सनी देओल को सलाम भी भेजा। इस सवाल पर वरुण ने बड़ी शालीनता और सादगी से जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि 'बॉर्डर 2' साल 1971 की भारत-पाक जंग पर आधारित है और इसमें कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरणा ली गई है। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान में रिलीज़ को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सनी देओल के पाकिस्तान में भी बहुत फैंस हैं। (Border 2 movie release January 23 2026)
वरुण धवन की यह बात सोशल मीडिया पर खूब सराही गई। लोगों को उनका संतुलित और पॉज़िटिव जवाब पसंद आया। वरुण ने यह भी बताया कि बॉर्डर 2 सिर्फ एक हीरो की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना तीनों की ताकत को दिखाया गया है। उनके शब्दों में, "कोई भी जंग अकेला इंसान नहीं जीतता, सबको मिलकर लड़ना पड़ता है। साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए सनी देओल को वन मैन आर्मी भी कहा।'
फिल्म की कास्ट भी इसे और खास बना देती है। सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ इस फिल्म में अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अनन्या सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्देशन की कमान संभाली है अनुराग सिंह ने, जो इससे पहले भी देशभक्ति के रंग में रंगी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज जे पी दत्ता की जे पी फिल्म्स के साथ मिलकर पेश कर रहे हैं। (Border 2 India Pakistan war 1971)
बॉर्डर 2 का संगीत भी लोगों के दिलों को छू रहा है। हाल ही में फिल्म का गीत, 'घर कब आओगे' राजस्थान के लोंगेवाला तनोट में लॉन्च किया गया था, जहां असली जंग लड़ी गई थी। इसके बाद मुंबई में इस गीत को एक बेहद खास अंदाज़ में पेश किया गया। मशहूर गायक सोनू निगम ने मुंबई पुलिस के लिए इस गाने की लाइव परफॉर्मेंस दी। यह शाम उन पुलिसकर्मियों को समर्पित थी, जो अपने घर-परिवार से दूर रहकर हर दिन शहर की हिफाज़त करते हैं। इस कार्यक्रम में मुंबई पुलिस बैंड ने भी देशभक्ति से भरे सुरों के साथ माहौल को भावुक बना दिया। सोनू निगम की आवाज़ और गाने के बोलों ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।
वरुण धवन ने एएमए सेशन में कुछ हल्के-फुल्के पल भी शेयर किए। जब एक फैन ने उनकी नई मूंछों पर टिप्पणी की, तो वरुण ने मज़ाक में कहा कि उन्होंने एक एक्स्ट्रा हाथ भी उगा लिया है, ठीक से देखना पड़ेगा। वहीं एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह फिर से भेड़िया के किरदार में किसी इंटरनेशनल सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे, तो वरुण ने हंसते हुए कहा, कुछ भी हो सकता है। (Varun Dhawan response Pakistani fan)
इसी बातचीत में वरुण ने ज़िंदगी को लेकर भी एक अहम बात कही। उन्होंने कहा कि किसी की नाकामी पर हंसना सबसे गलत बात है। इंसान को अपना सिर झुकाकर मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि वक्त सब कुछ बदल देता है। अपने को-स्टार्स को लेकर उन्होंने बताया कि जान्हवी कपूर और कृति सेनन उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और 'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ भी उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा।
बॉर्डर 2, जज़्बात, दिलेरी, कुर्बानी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना की कहानी बनने जा रही है। 23 जनवरी 2026 को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में उतरेगी, तो एक बार फिर बड़े पर्दे पर देशभक्ति का वही पुराना जादू लौटता नजर आएगा, जो बरसों पहले बॉर्डर ने रचा था। (Border 2 Republic Day weekend release)
FAQ
Q1. बॉर्डर 2 कब रिलीज़ हो रही है?
A. बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
Q2. बॉर्डर 2 किस पर आधारित है?
A. फिल्म 1971 की भारत-पाक जंग पर आधारित है और इसमें कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरणा ली गई है।
Q3. वरुण धवन ने AMA सेशन में किस सवाल का जवाब दिया?
A. एक पाकिस्तानी फैन ने सवाल किया कि बॉर्डर 2 पाकिस्तान में कब रिलीज़ होगी और सनी देओल को सलाम भेजा।
Q4. वरुण धवन ने फैन के सवाल का क्या जवाब दिया?
A. वरुण ने शालीनता और सादगी से जवाब देते हुए फिल्म की कहानी और सच्ची घटनाओं पर आधारित होने की जानकारी दी, लेकिन पाकिस्तान में रिलीज़ का स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
Q5. सनी देओल का क्या जिक्र हुआ AMA में?
A. फैन ने खुद को सनी देओल के मशहूर किरदार तारा सिंह का फैन बताया, और वरुण ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सनी देओल के पाकिस्तान में भी बहुत फैंस हैं।
Border 2 Cast | border 2 film | 1971 India Pakistan War | Sunny Deol Tara Singh | Bollywood War Films not present in content