Advertisment

जब Bollywood couples एक-दूसरे के कपड़े पहनते हैं, तो स्टाइल बन जाता है अप टू द मार्क

बॉलीवुड में फैशन अब पर्सनल स्टेटमेंट से आगे बढ़कर सेलिब्रिटी कपल्स के साझा अंदाज़ और ट्विनिंग के जरिए उनके रिश्ते की नजदीकियों और समझ को दर्शाता है।

New Update
जब बॉलीवुड कपल्स एक-दूसरे के कपड़े पहनते हैं, तो स्टाइल बन जाता है अप टू द मार्क.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बॉलीवुड में फैशन अब सिर्फ पर्सनल स्टेटमेंट तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह एक साझा अभिव्यक्ति बन चुका है। समय के साथ कई सेलिब्रिटी कपल्स ऐसे नजर आए हैं, जिन्होंने कभी एक-दूसरे के कपड़े पहने हैं या फिर ट्विनिंग की है। हालाँकि कभी जैकेट की अदला-बदली, कभी एक जैसी सिलुएट्स, तो कभी कॉमन कलर पैलेट के साथ नज़र आना उनके छोटे-छोटे फैशन मोमेंट्स के साथ उनके रिश्ते की सहजता, नजदीकियों और आपसी समझ को भी बखूबी दिखाते हैं।

Advertisment

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा हमेशा से फैशन के तय नियमों को तोड़ते आए हैं और उनकी वार्डरोब शेयरिंग इसका बेहतरीन उदाहरण है। सफेद क्रिस्प शर्ट्स से लेकर रिलैक्स्ड फिट्स तक, दोनों अक्सर मिनिमल और क्लीन सिलुएट्स में नजर आते हैं। सोनम का स्ट्रक्चर्ड, मेंसवेयर से प्रेरित व्हाइट लुक और आनंद का सादा लेकिन स्मार्ट स्टाइल यह दिखाता है कि उनकी फैशन पसंद कितनी स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे से मेल खाती है।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 3.06.55 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की स्टाइल शेयरिंग में एक भावनात्मक जुड़ाव नजर आता है। रणबीर को पहले अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स टी-शर्ट, यानी फुटबॉल टीम की जर्सी पहने देखा गया था, जिस पर उनका लकी नंबर 8 था। बाद में आलिया उसी तरह की जर्सी में नजर आई थीं। यह सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि रणबीर के फुटबॉल प्रेम को दिया गया एक सॉफ्ट और पर्सनल इशारा था, जो उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 3.06.56 PM (1)

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के फैशन एक्सचेंज ज्यादा बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल होते हैं। सीक्विन्ड जैकेट्स से लेकर पावरफुल सिलुएट्स तक, यह कपल पारंपरिक फैशन सीमाओं को आसानी से तोड़ता है। प्रियंका का स्ट्रक्चर्ड, मैस्क्युलिन-प्रेरित जैकेट्स पहनना और निक का ग्लैमरस स्टेटमेंट पीसेज़ कैरी करना दिखाता है कि दोनों अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए एक-दूसरे के स्टाइल से इंस्पायर होते हैं।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 3.06.54 PM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कपल फैशन को एक नए स्तर पर ले जाते हैं। आपको याद होगा एयरपोर्ट पर रणवीर जिस ब्राउन लेदर जैकेट पहने नज़र आए थे, बाद में दीपिका ने उसी तरह के स्टेटमेंट जैकेट में फोटोशूट करवाया था, जो काफी चर्चा में रहा था। ओवरसाइज़्ड आउटरवेअर, अर्थी टोन और एज्ड लेयर्स के लिए दोनों का प्यार उनके बेझिझक, आत्मविश्वासी और दमदार शेयरिंग फैशन को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 3.06.56 PM

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का स्टाइल एक्सचेंज रील और रियल लाइफ का खूबसूरत मेल है। हाल ही में कृति को पुलकित का जैकेट पहने देखा गया था, जिसे पुलकित ने अपनी फिल्म 'पागलपंती' के एक अहम सीन में पहना था। दिलचस्प बात यह है कि कृति ने उसी जैकेट को पहले एक फिल्म प्रीमियर पर भी स्टाइल किया था। हालांकि स्क्रीन से रेड कार्पेट और फिर रियल लाइफ तक सफर करने वाला यह जैकेट उनकी स्टाइलिश केमिस्ट्री को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 3.06.53 PM

Also Read:Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में विजय सेतुपति की एंट्री

एक जैसे कपड़ों में या एक दूसरे के कपड़ों में नज़र आनेवाले ये बॉलीवुड कपल्स साबित करते हैं कि फैशन सिर्फ ट्रेंड्स का पीछा करने का नाम नहीं है, बल्कि  कम्फर्ट, कनेक्शन और कॉन्फिडेंस का एक्सप्रेशन भी है। एक-दूसरे की अलमारी से कपड़े पहनना ध्यान खींचने की कोशिश नहीं, बल्कि रिश्ते की सहजता का प्रतीक है। ऐसी इंडस्ट्री में, जहां हर लुक पर नजर रहती है, ये सितारे दिखाते हैं कि सबसे यादगार फैशन मोमेंट्स तब बनते हैं, जब आप अपने पार्टनर के साथ होकर भी बस खुद होते हैं।

FAQ

Q1. बॉलीवुड में सेलिब्रिटी कपल्स का फैशन कैसे बदल गया है?

बॉलीवुड में फैशन अब सिर्फ़ पर्सनल स्टेटमेंट नहीं रहा, बल्कि कपल्स के बीच साझा अंदाज़ और स्टाइल दिखाने का माध्यम बन गया है।

Q2. कपल फैशन के आम ट्रेंड्स क्या हैं?

कपल्स अक्सर ट्विनिंग आउटफिट्स पहनते हैं, जैकेट स्वैप करते हैं, समान सिलुएट्स अपनाते हैं या कॉमन कलर पैलेट का इस्तेमाल करते हैं।

Q3. ये फैशन मोमेंट्स क्या दर्शाते हैं?

ये छोटे फैशन मोमेंट्स कपल्स की नज़दीकी, समझदारी और सहज बॉन्ड को दिखाते हैं।

Q4. क्या फैशन किसी रिश्ते को दर्शा सकता है?

हाँ, कॉर्डिनेटेड या मैचिंग आउटफिट्स अक्सर कपल्स के बीच सामंजस्य, खेल और घनिष्ठता को दर्शाते हैं।

Q5. क्या ये फैशन सिर्फ़ कपड़ों तक सीमित है?

नहीं, यह कपल्स की पर्सनैलिटी, साझा स्वाद और रिश्ते की सार्वजनिक अभिव्यक्ति को भी दर्शाता है।

Also Read: Mrunal Thakur: फिल्म सेट से लीक हुईं मृणाल ठाकुर की प्रेग्नेंट लुक वाली तस्वीरें, वरुण धवन भी आए नजर

bollywood fashion trends | celebrity couple | Bollywood style | alia bhatt celebrity style not present in content
Advertisment
Latest Stories