/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/why-did-actress-kashika-kapoor-give-an-entire-floor-of-her-house-to-15-stray-dogs-2026-02-05-13-20-32.jpeg)
Kashika Kapoor adopts stray dogs: एक ऐसा भावुक कदम जो शब्दों से परे काइंडनेस को परिभाषित करता है. अभिनेत्री कशिका कपूर (Kashika Kapoor) ने 15 आवारा कुत्तों को गोद लेकर उन्हें अपना एक स्थायी और प्यार भरा घर दिया है. साधारण पशु प्रेमियों की तरह केयर लेने से कहीं आगे बढ़ते हुए, कशिका ने अपने ही घर का पूरा एक फ्लोर अपने इन नन्हे चार-पैरों वाले परिवार के लिए समर्पित कर दिया है. उनका यह कदम फैंस और पशु प्रेमियों को गहराई से प्रेरित कर रहा है (Kashika Kapoor animal lover).
कशिका (Kashika Kapoor latest news) का पक्षी और जानवरों के प्रति प्यार कोई नया नहीं है. उनके करीबियों का कहना है कि कशिका का यह संवेदनशील सफर उनके अपने पालतू कुत्ते गुच्ची से शुरू हुआ था. एक पशु साथी के साथ बने रिश्ते ने धीरे-धीरे एक ऐसे मिशन का रूप ले लिया, जिसमें सड़कों पर अनदेखे रह जाने वाले जानवरों को सुरक्षा, सम्मान और प्यार देना शामिल है.
इस अभिनेत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि इन कुत्तों को सिर्फ आश्रय ही नहीं, बल्कि पूरी देखभाल मिले—खुलकर घूमने की जगह, सही मेडिकल ट्रीटमेंट, पौष्टिक आहार और सबसे बढ़कर भरपूर स्नेह. अपने घर और दिल के दरवाज़े खोलकर कशिका ने यह साबित कर दिया कि जानवरों से प्यार सिर्फ एक शोशा वाला बयान नहीं, बल्कि जीने का तरीका है (Bollywood celebrity animal welfare).
अपने फैसले के बारे में बात करते हुए कशिका कपूर ने भावुक शब्दों में कहा,
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/kk-2026-02-05-13-20-03.jpg)
“जानवरों के लिए मेरा प्यार गुच्ची से शुरू हुआ, जिसने मुझे बिना शर्त प्यार का असली मतलब सिखाया. जब आप एक बार वह एहसास महसूस कर लेते हैं, तो ज़रूरतमंदों को नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन हो जाता है. ये कुत्ते मेरे लिए आवारा नहीं हैं—ये मेरा परिवार हैं. अगर मैं इन्हें सुरक्षा, अपनापन और प्यार दे सकती हूं, तो इससे बड़ा सुकून कुछ नहीं. (Kashika Kapoor adopts 15 stray dogs)”
ऐसे समय में, जब पशु कल्याण की बातें अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट्स तक ही सीमित रह जाती हैं, कशिका का यह कदम इस दिशा में एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आता है. उन्होंने सिर्फ मुंह से दया की बात नहीं की, बल्कि उसे जीकर, साबित कर के दिखाया है. उन्होने इन मूक प्राणियों के लिए अपना समय, जगह और देखभाल समर्पित करते हुए एक मिसाल कायम कर दिखाया जो खुद अपनी बात नहीं कह सकते.
कशिका कपूर का यह कदम एक मजबूत संदेश देता है कि जब करुणा दिल से आती है, तो उसकी कोई सीमा नहीं होती. आज उनका घर सिर्फ एक निवास नहीं, बल्कि एक ऐसा अभयारण्य बन चुका है, जिसकी नींव एक पालतू कुत्ते गुच्ची से शुरू हुए प्यार पर रखी गई है, जो अब कई और ज़िंदगियों की सुरक्षा का वादा बन गया है.
READ MORE
जन्म के वक्त सिर्फ 765 ग्राम की थीं मालती मैरी, बेटी को याद कर भावुक हुए निक जोनस
अभिषेक बच्चन का करियर: हिट-फ्लॉप, अवॉर्ड्स और ओटीटी तक का सफर
Tags : Kashika Kapoor | Actress Kashika Kapoor | actress Kashika Kapoor and her dog Gucci | Kashika Kapoor look | know Who is she Kashika Kapoor
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)