Advertisment

Rohit Saraf पर तलवार क्यों लटक रही है?

वैलेंटाइन डे 2026 पर घोषित फिल्म हीर रांझा के साथ इम्तियाज अली और साजिद अली की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। ‘लैला मजनू’ के बाद इस नए प्रोजेक्ट ने बॉलीवुड में उत्साह बढ़ाया है, वहीं फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही हीरो के चयन को लेकर अटकलें तेज हैं....

New Update
Rohit Saraf पर तलवार क्यों लटक रही है.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रोहित सराफ पर क्यों लटकी तलवार?? साजिद अली और इम्तियाज अली ने मिलाया ‘‘हीर रांझा’’ के लिए हाथ भारतीय सिनेमा में जब भी रूहानी इश्क और विरह की बात होती है, इम्तियाज अली का नाम जहन में सबसे पहले आता है। लेकिन जब उनके विजन को साजिद अली का कच्चा और जमीनी शिल्प मिलता है, तो ‘लैला मजनूं’ जैसी कल्ट क्लासिक जन्म लेती है। अब यह जोड़ी ‘हीर रांझा’ के साथ वापस आ रही है। जी हाँ! वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2026) के मौके पर जब इम्तियाज अली ने आठ साल बाद अपने छोटे भाई साजिद अली के साथ हाथ मिलाने का ऐलान करते हुए अपनी अगली फिल्म ‘हीर रांझा’ की घोषणा की, और ऐलान किया कि ‘हीर रांझा’ का निर्देशन साजिद अली करेंगे, तो बॉलीवुड के गलियारों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कल्ट फिल्म ‘लैला मजनूं’ की वापसी एक बड़े धमाके जैसी थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसके हीरो का चयन सबसे बड़ा रहस्य बन गया है। (Heer Ranjha movie 2026 announcement)

Advertisment

Imtiaz Ali Used To Put Me To Bed Telling Stories In A Very Engaging  Manner": Sajid

विवाद की शुरुआत: क्या रोहित सराफ ही रांझा हैं? फिल्म ‘हीर रांझा’ की घोषणा होते ही देश के कई बड़े अखबारों के साथ ही दो इंटरनेशनल वेबसाइट ने दावा किया कि वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ फेम रोहित सराफ को रांझा के मुख्य किरदार के लिए चुना गया है। इससे रोहित सराफ के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि रोहित की इमेज एक चॉकलेट बॉय और संवेदनशील अभिनेता की है, जो इम्तियाज अली की फिल्मों के मिजाज में फिट बैठती है।

Mismatched (TV Series 2020– ) - IMDb

रोहित सराफ आज के दौर के सबसे बड़े यूथ आइकन हैं। इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन (47 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स और मिसमैच्ड सीजन वन की अपार सफलता के बाद उन्हें ‘लवर बॉय’ का खिताब मिला। काठमांडू, नेपाल में जन्मे 29 वर्षीय रोहित सराफ ने 2012 में टीवी सीरियल ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर’ से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिर ‘एक बूंद इश्क’ जैसे कुछ सीरियल किए। 2016 में गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख खान व आलिया भट्ट के साथ अभिनय करते हुए फिल्मों में कदम रखा। अब तक ‘डियर माया’, ‘व्हाट विल पीपल से’, ‘हिचकी’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘लुडो’, ‘वह भी दिन थे’, ‘ठग लाइफ’, व ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाते रहे। रोहित सराफ की आने वाली सीरीज की बात की जाए तो वह बहुत जल्द निखिल अडवाणी निर्देशित वेब सीरीज ‘‘द रिवोल्यूशनरीज’’ में एक क्रांतिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जो उनकी इमेज बदल सकता है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली पीरियड ड्रामा वेब सीरीज ‘‘द रिवोल्यूशनरीज’’ संजीव सान्याल की गैर-काल्पनिक पुस्तक ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है और उन युवा भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन की पड़ताल करती है, जो मानते थे कि ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने के लिए सशस्त्र प्रतिरोध आवश्यक था। वेब सीरीज ‘‘द रिवोल्यूशनरीज’’ में रोहित सराफ के साथ भुवन बाम, पारितोष पेंटर, जसन शाह व प्रतीक मोटवानी जैसे कलाकार हैं। इतना ही नहीं रोहित सराफ बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर 2026 में ही स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज ‘द मिसमैच्ड’ सीजन 4 में पहले सीजन की ही तरह ऋषि सिंह शेखावत की भूमिका में ही नजर आएंगे। सीजन 1 में एक निराशावादी प्रेमी से इस सीजन में उनका किरदार एक अधिक संशयवादी और दुखी व्यक्ति में बदल जाता है, जो डिंपल से ब्रेकअप के बाद प्यार पर विश्वास करना छोड़ देता है। अपने आकर्षक व्यक्तित्व को बरकरार रखते हुए, इस सीजन में उनके भावनात्मक संघर्षों को दिखाया गया है, जिसमें टूटे वादों के परिणामों से निपटना और जटिल, तनावपूर्ण रिश्तों को संभालना शामिल है। (Bollywood upcoming romantic drama 2026)

Rohit Suresh Saraf: All about the 'Mismatched' star | Lifestyle Asia India

लेकिन महज 24 घंटे बाद, निर्देशक साजिद अली ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए बयान दिया कि आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी अभिनेता को फाइनल नहीं किया गया है। साजिद अली ने साफ-साफ कह दिया, ‘‘अभी कास्टिंग की प्रक्रिया जारी है और वह हीर और रांझा, दोनों के लिए सटीक कलाकारों की तलाश में हैं।’’

Laila Majnu director Sajid Ali on brother Imtiaz: Film couldn't have been  made without him – Firstpost

रोहित सराफ मशहूर कलाकार हैं। वह साजिद अली के निर्देशन में एक फिल्म में काम भी कर चुके हैं, तो भी उन्हें होल्ड पर डाल दिया गया... यही अहम सवाल है कि ऐसा करने के पीछे का पेंच क्या है??? क्या अब साजिद अली को रोहित का यही ‘चॉकलेटी लुक’ खटक रहा है। या उन्हें रोहित का एक वेब सीरीज में क्रांतिकारी का किरदार निभाना रास नहीं आ रहा? साजिद जानते हैं कि रोहित एक ‘शहरी लवर बॉय’ की इमेज में कैद हैं, जबकि ‘रांझा’ के लिए उन्हें मिट्टी की खुशबू और पागलपन चाहिए जो शायद उन्हें एक नए चेहरे में मिले। (Rohit Saraf Heer Ranjha lead speculation)

साजिद अली ने 2018 में ‘लैला मजनूं’ का निर्देशन कर यह साबित किया था कि वह केवल अपने बड़े भाई इम्तियाज की छाया नहीं हैं। जहाँ इम्तियाज की फिल्में अक्सर आत्म-खोज की यात्रा होती हैं, वहीं साजिद का निर्देशन जुनून की उस हद को छूता है जहाँ प्रेमी खुद को मिटा देता है। साजिद किरदारों के परिवेश को बहुत महत्व देते हैं। ‘हीर रांझा’ में भी उम्मीद है कि वे पंजाब की मिट्टी और लोककथाओं को एक ऐसा आधुनिक टच देंगे जो आज के युवाओं से जुड़ सके। रोहित सराफ का नाम उछलना और फिर खारिज होना यह दर्शाता है कि साजिद शायद ‘रांझा’ के लिए किसी ऐसे चेहरे की तलाश में हैं जो ‘चॉकलेटी बॉय’ की इमेज से परे, विरह की भयावहता को जी सके।

Laila Majnu (2018) - IMDb

Laila Majnu': 5 things to know about the film

हीर रांझा: इम्तियाज और साजिद अली की जोड़ी वापस, रोहित सराफ पर बनी सबकी नजर

2018 में साजिद अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लैला मजनूं’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पिटी कि साजिद अली मानो इंडस्ट्री से डिलीट ही हो गए। हम याद दिला दें कि ‘‘लैला मजनूं’’ से ही अभिनेता अविनाश तिवारी और नेशनल क्रश बन चुकी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। ‘लैला मजनूं’ की असफलता के बावजूद दोनों कलाकारों को लगातार काम मिलता रहा है। इतना ही नहीं ‘लैला मजनूं’ के निर्माण से जुड़े रहे एकता कपूर व इम्तियाज अली भी लगातार काम करते आ रहे हैं। मगर ‘लैला मजनूं’ की असफलता का दंश अकेले साजिद अली को झेलना पड़ा। साजिद अली के बड़े भाई इम्तियाज अली ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों से वाहवाही बटोर रहे थे। तो फिर साजिद अली आठ साल तक गुमनामी में क्या करते रहे? सच यही है कि इन 8 सालों में साजिद अली बिल्कुल खाली नहीं बैठे थे। उन्होंने ‘डॉ. अरोड़ा’ जैसी वेब सीरीज का निर्देशन किया, जो कि 22 जुलाई 2022 से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें कुमुद मिश्रा व संदीपा धर अहम किरदारों में नजर आते हैं। इतना ही नहीं 29 मार्च 2024 से जी5 पर स्ट्रीम हो रही फिल्म ‘वह भी दिन थे’ में भी निर्देशक साजिद अली का कारनामा नजर आ रहा है। इस फिल्म में रोहित सराफ, आदर्श गौरव, सजना सांघी, समर्थ विश्वास, चारू बेदी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। लेकिन साजिद अली को वह शोहरत नहीं मिली, जो कि उनके बड़े भाई इम्तियाज अली को मिली हुई है। इसलिए अब ‘हीर रांझा’ साजिद अली के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति है। इम्तियाज अली जानते हैं कि साजिद के पास ‘इश्क’ को दिखाने का वह पुराना और रूहानी तरीका है, जिसकी तलाश आज के दर्शकों को है। इसीलिए, इम्तियाज ने अपने भाई साजिद के टैलेंट पर भरोसा कर ‘हीर रांझा’ से फिर से मैदान में उतारने का फैसला किया है। (Hindi film director Imtiaz Ali new project)

Laila Majnu (2018) – A Tragic Love in the Nature of Madness – The Little  Corner

Woh Bhi Din The (2024) - IMDb

इंडस्ट्री में चर्चा है कि इम्तियाज, साजिद को अपना ‘अल्टर ईगो’ मानते हैं। जो रिस्क इम्तियाज खुद नहीं ले पाते, वह साजिद से करवाना चाहते हैं। लेकिन अहम सवाल वही है... क्या साजिद को 2026 के दर्शकों की नब्ज की पकड़ है, या वह अभी भी 2018 के उसी ‘कल्ट’ के नशे में हैं जो फिल्म फ्लॉप होने के बाद मिला?

Also Read: एक लीजेंड की दहाड़: ‘RAJA SHIVAJI’ ने SHIVAJI JAYANTI पर पहला दमदार पोस्टर जारी किया

जी हाँ! 2018 में साजिद अली निर्देशित फिल्म ‘लैला मजनूं’ ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा था। लेकिन लगभग सात साल बाद जब 2025 में ‘लैला मजनूं’ रीरिलीज हुई, तो उसने निर्माता की झोली भर दी। शायद यही वजह है कि इम्तियाज अली व एकता कपूर का साजिद अली पर विश्वास लौट आया और साजिद अली भी ओवर कॉन्फिडेंस में नजर आ रहे हैं। (Sajid Ali directorial debut Heer Ranjha)

I get drawn to stories based on human relationships” – Sajid Ali - Planet  Bollywood

सभी को पता है कि ‘‘लैला मजनूं’’ की ही तरह ‘हीर रांझा’ के निर्माण से भी एकता कपूर जुड़ी हुई हैं। एकता कपूर की नजर में भी रोहित सराफ का फिल्म में होना फिल्म को ओपनिंग दिलाने का भरोसा दिलाता है।

बॉलीवुड का एक तबका ‘हीर रांझा’ को ‘लैला मजनूं’ की अगली कड़ी या उसी ‘यूनिवर्स’ का हिस्सा मान रहा है, जो आधुनिक समय के अनुरूप क्लासिक रोमांस को पुनर्जीवित करेगी।

‘लैला मजनूं’ के बाद उम्मीदें आसमान पर हैं। रोहित सराफ जैसे स्थापित युवा स्टार का नाम आना एक सुरक्षित कमर्शियल फैसला लग सकता था, लेकिन इम्तियाज और साजिद की जोड़ी अक्सर जोखिम लेने के लिए जानी जाती है। उनका खंडन यह संकेत देता है कि वह शायद किसी ऐसे कलाकार की तलाश में हैं जो ऑडिशन की कसौटी पर उनके ‘विजन’ के सौ प्रतिशत करीब हो।

Also Read:Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी को लेकर नई चौंकाने वाली जानकारियां आई सामने

bollywood news | Valentine’s Day 2026 | upcoming bollywood movies | Laila Majnu | Bollywood directors not present in content

Advertisment
Latest Stories