Advertisment

'International Women Day Celebration & Awards 2026' में महिलाओं की उपलब्धियों को मिला सम्मान

International Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेशन एंड अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन किया गया...

New Update
INTERNATIONAL WOMEN DAY CELEBRATION and AWARDS 2026
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

MANY CELEBS AT INTERNATIONAL WOMEN DAY CELEBRATION & AWARDS 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्राइट इंडिया (Bright India) के डॉ. योगेश लखानी (Dr. Yogesh Lakhani) की ओर से ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेशन एंड अवॉर्ड्स 2026’ (International Women Day Celebration & Awards 2026) का भव्य आयोजन किया गया. इस खास कार्यक्रम में फिल्म और टीवी जगत उद्योग से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. इवेंट में पहुंचे सितारों ने अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं. आइये सभी के लुक्स के बारे में जाने.....

Advertisment

डोनल बिष्ट (Donal Bisht)

एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ब्लू वेस्टर्न डेनिम डिजाइनर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को वाइट हील्स और स्टाइलिश ज्वेलरी के साथ पूरा किया. खुले बालों के साथ उनका अंदाज काफी एलिगेंट और ग्लैमरस नजर आया.

पूनम पांडे (Poonam Pandey)

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ब्राउन ऑफ-शोल्डर बॉडीहगिंग ड्रेस में नजर आईं. इस ग्लैमरस आउटफिट में उनका स्टाइलिश अंदाज इवेंट में मौजूद लोगों का ध्यान खींचता दिखाई दिया.

निहारिका रायजादा (Niharica Raizada)

संगीतकार ओ.पी. नैय्यर (O. P. Nayyar) की पोती और बॉलीवुड एक्ट्रेस निहारिका रायजादा भी इस खास इवेंट का हिस्सा बनीं. ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’, ‘मसान (Masaan)’ और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं निहारिका इस कार्यक्रम में वाइट आउटफिट में बेहद एलिगेंट लग रही थीं.

यामिनी मनोत्रा (Yamini Malhotra)

एक्ट्रेस यामिनी मनोत्रा इस इवेंट में डिजाइनर वी-नेक सूट में बेहद सुंदर लग रही थीं. उनका लुक सिंपल लेकिन बहुत ही क्लासी नजर आया.

सना सुल्तान (Sana Sultan)

सना सुल्तान इस इवेंट में इंडियन अवतार में नजर आईं. उन्होंने डिजाइनर सूट पहना था, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल और पारंपरिक अंदाज में दिखाई दीं.

किरण राठौड़ (Kiran Rathod)

एक्ट्रेस किरण राठौड़ भी इस इवेंट में डिजाइनर लुक में नजर आईं. उनका स्टाइलिश अंदाज कार्यक्रम में खास आकर्षण बना रहा.

हेमा शर्मा (Hema Sharma)

‘दबंग 3 (Dabangg 3)’ और ‘बिग बॉस (Bigg Boss)’ से लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस हेमा शर्मा इस कार्यक्रम में ग्रीन और पिंक बनारसी साड़ी में पहुंचीं. पारंपरिक साड़ी में वह बेहद प्यारी और एलिगेंट लग रही थीं.

किरण जुनेजा (Kiran Juneja)

निर्देशक रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) की पत्नी और एक्ट्रेस किरण जुनेजा महिलाओं को समर्पित इस खास इवेंट में सीधे पल्ले की साड़ी पहनकर पहुंचीं. उनका पारंपरिक अंदाज काफी आकर्षक लग रहा था.

अनुपमा प्रकाश (Anupama Prakash)

एक्ट्रेस अनुपमा प्रकाश पीच कलर की इंडियन ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखीं. उनका लुक बेहद सॉफ्ट और ट्रेडिशनल नजर आया.

निकिता रावल (Nikita Rawal)

एक्ट्रेस निकिता रावल  वाइट डिजाइनर ड्रेस में अपने चिर-परिचित ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. उनका स्टाइलिश लुक भी लोगों का ध्यान खींचता दिखाई दिया.

कोमल ठाकर (Komall Thacker)

एक्ट्रेस कोमल ठाकर  ब्राउन बॉडीहगिंग गाउन में बेहद स्टाइलिश नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था, जो उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था.

अन्य सेलिब्रिटीज भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में ‘बिग बॉस’  फेम  अर्शी खान (Arshi Khan) भी स्टाइलिश लुक में नजर आईं. इसके अलावा कई अन्य जानी-मानी हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और इस खास मौके को और भी खास बना दिया.

‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेशन एंड अवॉर्ड्स 2026’  का यह आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित  था.  इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.  

READ MORE

खुशी मुखर्जी के पहनावे पर रैपर सैंटी शर्मा का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मुंबई कॉन्सर्ट पर बवाल के बाद करण औजला का यू-टर्न, फिर करेंगे बड़ा शो

डांस, टीवी और बॉलीवुड में चमके शांतनु माहेश्वरी, जानिए उनकी जिंदगी और करियर

‘द 50’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए रजत दलाल, सर्जरी के बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट

Tags : INTERNATIONAL WOMEN DAY CELEBRATION & AWARDS 2026 | MANY CELEBS AT INTERNATIONAL WOMEN DAY CELEBRATION & AWARDS 2026 | Women Day | International Women Day | Women's Day | women's day special | Movies to Watch on Women's Day | Happy Women’s Day Songs | Women’s Day in India | Womens Day Quotes | National Womens Day

Advertisment
Latest Stories