Advertisment

O’ Romeo  में Shahid Kapoor के साथ काम करना मेरे लिए बड़ा लर्निंग एक्सपीरियंस रहा — Tripti Dimri

तृप्ति डिमरी ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों के बाद विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आ रही हैं; अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और दिशा पटानी भी अहम किरदार में हैं।

New Update
ओ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ काम करना मेरे लिए बड़ा लर्निंग एक्सपीरियंस रहा — तृप्ति डिमरी.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी दमदार फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुकीं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अब मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ नज़र आ रही हैं.  13 फरवरी 2026 को रिलीज़ हुई   इस फिल्म में अविनाश तिवारी (Avinash Tiwari), नाना पाटेकर (Nana Patekar), तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और दिशा पाटनी (Disha Patani) भी अहम भूमिकाओं में हैं.  हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म, अपने किरदार और शाहिद कपूर के साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की.  

Advertisment

Shahid Kapoor's O Romeo Hindi Movie Review | Triptii Dimri

जब आपने पहली बार ‘ओ रोमियो’ की स्क्रिप्ट सुनी, उस पल आपके ज़ेहन में क्या चल रहा था? और इस फिल्म के बारे में आपको सबसे पहले किसने बताया था?
मुझे विशाल सर का कॉल आया था और मैं उनसे मिलने ऑफिस गई थी.  मैं पहले से ही बहुत एक्साइटेड थी क्योंकि मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी.  जब उन्होंने कहानी सुनाई, तो मुझे तुरंत लगा कि यह कुछ अलग है.  कहानी से भी जुड़ाव हुआ और मेरे किरदार अफ्शा से भी.  उस दिन से लेकर आखिरी शूट तक पूरी जर्नी बहुत खूबसूरत रही.  कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनमें काम करते हुए आप चाहते हैं कि यह सफर कभी खत्म ही न हो.  ‘ओ रोमियो’ मेरे लिए वैसी ही फिल्म है. 

Tripti Dimri in Saaksha & Kinni - Elahe

आपने माना है कि शाहिद से आपको बहुत सीख मिली है.  बतौर को-एक्टर उनकी कौन-सी आदतें या क्वालिटीज़ आपको सबसे ज़्यादा इंस्पायर करती हैं?
सिर्फ दो खूबियां गिनाना मुश्किल है.  लेकिन सबसे पहले उनकी डिसिप्लिन.  वह एक परफेक्शनिस्ट हैं.  अगर उन्हें लगता है कि सीन और बेहतर हो सकता है, तो वह तब तक करते रहते हैं जब तक खुद पूरी तरह संतुष्ट न हों.  दूसरी बात यह है कि वह हर टेक में कुछ नया लेकर आते हैं.  कभी ऐसा नहीं लगता कि वही चीज दोहराई जा रही है.  इससे सामने वाले एक्टर की परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाती है.  और सबसे अहम बात यह है कि वह अपने को एक्टर को बहुत सिक्योर और रिलैक्स महसूस कराते हैं.  एक एक्टर और एक इंसान, दोनों रूपों में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला. 

Triptii Dimri on playing Afshan in O Romeo She is fire and fragility -  India Today

शाहिद कपूर से पहली मुलाकात से लेकर साथ काम करने की शुरुआत तक का सफर आपके लिए कैसा रहा?
हम पहली बार रीडिंग के दौरान मिले थे.  उस वक्त सबका फोकस सिर्फ स्क्रिप्ट और किरदार पर था.  किसी को जज करने का सवाल ही नहीं था. 

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga)  से आप दोनों का कॉमन कनेक्शन हैं और फैंस सोशल मीडिया पर एनिमल पार्क में कबीर सिंह को देखने की इच्छा जता रहे हैं.  इस फैन-डिमांड पर आपकी क्या राय है?
जब दर्शक किसी किरदार को इतने समय तक याद रखते हैं और दोबारा देखना चाहते हैं, तो यह दिखाता है कि वह किरदार उनके दिल में बस चुका है. 

Sandeep Reddy Vanga: The Unfiltered Voice of Indian Cinema

Also Read: Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत

फैंस कह रहे हैं कि अगर ‘एनिमल पार्क’ बनी, तो उसमें ‘कबीर सिंह’ की एंट्री होनी चाहिए.  इस पर आप क्या कहेंगी?
 (हंसते हुए) फैंस की इच्छाएँ बहुत दिलचस्प होती हैं.  यह सब दर्शकों का प्यार है, लेकिन ऐसे फैसले पूरी तरह क्रिएटर्स पर निर्भर करते हैं. 

O Romeo movie review: Shahid Kapoor and Tripti Dimri rule this bloody saga  of guns and gangsters

आप ‘ओ रोमियो’ को लेकर दर्शकों से क्या कहना चाहेंगी?
मैं बस यही चाहूंगी कि दर्शक फिल्म को खुले दिल से देखें.  यह एक इंटेंस, इमोशनल और अलग तरह की कहानी है. 

Also Read:King: Abhishek Bachchan ने ‘किंग’ में अपने रोल पर की खुलकर बात

FAQ

1. ‘ओ रोमियो’ किसकी फिल्म है?

O Romeo’ का निर्देशन और निर्माण मशहूर फिल्ममेकर Vishal Bhardwaj ने किया है।

2. फिल्म में मुख्य कलाकार कौन हैं?

मुख्य कलाकारों में Triptii Dimri, Shahid Kapoor, अविनाश तिवारी, Nana Patekar, तमन्ना भाटिया, Vikrant Massey और Disha Patani शामिल हैं।

3. Triptii Dimri ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

उन्होंने अपने किरदार, कहानी और शाहिद कपूर के साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की।

4. फिल्म का रिलीज़ डेट क्या है?

‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ हुई।

5. फिल्म का जॉनर क्या है?

यह फिल्म रोमांस और ड्रामा के तत्वों के साथ भावनात्मक और अपराध पर आधारित कहानी प्रस्तुत करती है।

: Bollywood romantic drama films 2026 not present in content

Advertisment
Latest Stories