Advertisment

King: Abhishek Bachchan ने ‘किंग’ में अपने रोल पर की खुलकर बात

ताजा खबर: King: अभिषेक बच्चन ने पुष्टि कर दी है कि वह भी फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका हालिया नया लुक इसी फिल्म के लिए तैयार किया गया है.

New Update
Abhishek Bachchan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ (King) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो साल के अंत में रिलीज़ होने वाली है और जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. मल्टी-स्टारर इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं पहले से तेज थीं और अब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह भी फिल्म का हिस्सा हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका हालिया नया लुक इसी फिल्म के लिए तैयार किया गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

Advertisment

King: ‘किंग’ की सफलता को लेकर क्या टेंशन में हैं Siddharth Anand?

‘किंग’ में अपने किरदार पर बोले अभिषेक बच्चन

दरअसल, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 के एक सेशन के दौरान अपने नए हेयरस्टाइल के बारे में बात की. जब उनसे उनके नए लुक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि आपने देखा कि मैंने अपना लुक बदल लिया है. हां, मैं अभी अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं, जिसका नाम किंग है”. हालांकि, एक्टर ने फिल्म के बारे में और जानकारी देने से मना कर दिया.

अमिताभ बच्चन  ने थी ‘किंग’ में अभिषेक की एंट्री की पुष्टि 

इससे पहले, अमिताभ बच्चन ने किंग में अभिषेक के शामिल होने को कन्फर्म किया था. उन्होंने एक फैन के पोस्ट पर रिएक्शन दिया जिसमें अभिषेक के नेगेटिव रोल में पिछले परफॉर्मेंस की तारीफ की गई थी और फिल्म में विलेन का रोल करने को लेकर एक्साइटमेंट जताई गई थी. बिग बी ने X पर लिखा, “ऑल द बेस्ट अभिषेक…इट्स टाइम!!”

Dhurandhar: Raveena Tandon ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद क्यों मांगी Yami Gautam से माफी?

सिद्धार्थ आनंद ने किंग को लेकर दिया था ये बयान (Siddharth Anand gave this statement about King)

आपको बता दें निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या किंग के साथ एक खास बॉक्स ऑफिस फिगर हासिल करने का प्रेशर था. डायरेक्टर ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि प्रेशर है, लेकिन मैं कहूंगा कि उम्मीदें हैं. और यह तब होता है जब आप SRK जैसे मेगास्टार के साथ काम करते हैं. इसलिए मुझे उन उम्मीदों के बारे में पता है. लेकिन अगर मैं उन्हें पूरा करने लगूं, तो यह एक गलती है. मैं अपनी फिल्ममेकिंग में गलत हो जाऊंगा. क्योंकि अगर कैटरिंग का कोई फॉर्मूला होता, तो हर कोई ब्लॉकबस्टर बना रहा होता”. 

T20 World Cup में भारत की शानदार जीत पर अजय देवगन समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

कब रिलीज होगी किंग? (When will King release?)

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की किंग इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

किंग की स्टारकास्ट कौन सी हैं?  (Who is the star cast of King?)

सिद्धार्थ आनंद (siddharth anand) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई सितारे शामिल हैं. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर किंग को प्रोड्यूस किया है. इसे सुजॉय घोष, सागर पंड्या और सुरेश नायर ने मिलकर लिखा है और डायलॉग अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं. किंग को एक गैंगस्टर थ्रिलर बताया जा रहा है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. अभिषेक बच्चन ने किस बात की पुष्टि की है? (What did Abhishek Bachchan confirm?)

Abhishek Bachchan ने पुष्टि की है कि उनका नया लुक फिल्म ‘किंग’ के लिए है.

Q2. ‘किंग’ फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं? (Who is playing the lead role in King?)

फिल्म में मुख्य भूमिका Shah Rukh Khan निभा रहे हैं.

Q3. क्या अभिषेक बच्चन आधिकारिक रूप से फिल्म का हिस्सा हैं? (Is Abhishek Bachchan officially part of the project?)

हाँ, अभिषेक बच्चन ने कन्फर्म किया है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

Q4. अभिषेक का नया लुक क्यों चर्चा में है?(Why is his new look creating buzz?)

उनका बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उन्होंने साफ किया कि यह फिल्म ‘किंग’ के किरदार के लिए है.

Q5. ‘किंग’ को लेकर फैंस में कितना उत्साह है? (How excited are fans about the movie?)

फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है, खासकर क्योंकि इसमें बड़े स्टार्स साथ नजर आने वाले हैं.

Tags : King | King Movie | King Movie New Update | shah rukh khan | shah rukh khan movie | Abhishek Bachchan 

Advertisment
Latest Stories