Advertisment

'Hello Bacchon' की स्क्रीनिंग में सितारों का जलवा, Zareen Khan और Avinash Tiwary ने दिखाया स्टाइल

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’ की स्पेशल सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में आयोजित की गई, जहां फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई कलाकारों ने शिरकत की...

New Update
Zareen Khan and Avinash Tiwari show off their style at the screening of Hello Bacchon
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

THE RED CARPET CELEBRITY SCREENING OF NETFLIX HELLO BACHHON: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई अभिनेता विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) की वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’ (Hello Bacchon) की स्पेशल सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में आयोजित की गई. इस मौके पर फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई कलाकारों ने शिरकत की. कार्यक्रम में सीरीज की स्टार कास्ट के साथ-साथ कई अन्य सेलेब्स भी नजर आए.

Advertisment

रेड कार्पेट पर सभी कलाकार अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज और फैशन स्टेटमेंट से लोगों का ध्यान खींचते नजर आए. 

जरीन खान का स्टाइल

सलमान खान के साथ ‘वीर’ फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री जरीन खान (Zareen Khan) ब्लैक टॉप और डेनिम में नजर आईं. उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक रेड कार्पेट की खास झलकियों में शामिल रहा.

अविनाश तिवारी का अंदाज

हाल ही में ‘ओ रोमियो’ में नजर आए अभिनेता अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary) भी इस स्क्रीनिंग में स्टाइलिश अवतार में दिखाई दिए. उन्होंने वाइट टीशर्ट और पैंट को ओरेंज ब्लेजर के साथ स्टाइल किया था. 

सिद्धार्थ निगम

अभिनेता सिद्धार्थ निगम (Sidharth Nigam) ब्लैक टी-शर्ट और सफेद पैंट में काफी स्टाइलिश दिखाई दिए. रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

रूही सिंह का ग्लैमरस लुक

अभिनेत्री रूही सिंह (Ruhi Singh) रेड टॉप, शॉर्ट्स और व्हाइट ब्लेजर में बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं. उनका बोल्ड और मॉडर्न लुक रेड कार्पेट की खास झलकियों में शामिल रहा.

सुनीता राजवार का ब्राइट आउटफिट

‘पंचायत’ फेम अभिनेत्री सुनीता राजवार (Sunita Rajwar) येलो और चेक पैटर्न वाले आउटफिट में नजर आईं. उनका यह ब्राइट लुक काफी आकर्षक लगा.

मंजोत सिंह का कूल लुक

अभिनेता मंजोत सिंह (Manjot Singh) भी इस मौके पर स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए. उनका कूल और स्मार्ट लुक इवेंट में आकर्षण का केंद्र रहा.

विक्रम कोचर का कैजुअल लुक

Vikram Kochhar

सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले विक्रम कोचर (Vikram Kochhar) कैजुअल लुक में दिखाई दिए. उनका रिलैक्स्ड और कूल स्टाइल स्क्रीनिंग में काफी आकर्षक लग रहा था.

गिरीजा ओक गोडबोले का सादगी भरा अंदाज

अभिनेत्री गिरीजा ओक गोडबोले (Girija Oak Godbole) इस मौके पर इंडियन लुक में नजर आईं. उनका सादगी भरा और एलीगेंट अंदाज कार्यक्रम में अलग ही छाप छोड़ता दिखा.

फैसल मलिक का कैजुअल स्टाइल

‘पंचायत’ फेम अभिनेता फैसल मलिक (Faisal Malik) कैजुअल लुक में नजर आए. उनका सरल और सहज अंदाज फैंस को पसंद आया.

अन्य कलाकार

इस खास स्क्रीनिंग में कई अन्य कलाकार भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. इनमें निर्देशक प्रतिश मेहता,  सतेन्द्र सोनी (Satendra Soni), सोनू कुमार यादव (Sonu Kumar Yadav), अंशुल डोगरा (Anshul Dogra), समता सुदीक्षा (Samta Sudiksha), वरुण बुद्धदेव (Varun Buddhadev), नमन जैन (Naman Jain) और निवेदिता बसु (Nivedita Basu) जैसे नाम शामिल रहे. सभी कलाकार इस दौरान स्टाइलिश दिखाई दिए.

‘हेलो बच्चों' सीरीज के बारे में

निर्देशक प्रतिश मेहता (Pratish Mehta) के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज लोकप्रिय एजुकेशन प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) के संस्थापक अलख पांडे (Alakh Pandey) की प्रेरणादायक यात्रा है. यह एक सोशल ड्रामा और बायोपिक शैली की कहानी है, जिसमें एक शिक्षक के संघर्ष, सपनों और लाखों छात्रों तक पहुंचने की कहानी को दिखाया गया है. सीरीज में विनीत कुमार सिंह  मुख्य भूमिका में हैं. 

‘हेलो बच्चों' की कहानी

'हेलो बच्चों' का ट्रेलर हमें समय में पीछे ले जाता है. यह असल जिंदगी के कोच फिजिक्सवाला के सफर को दिखाता है. ट्रेलर में हम देखते हैं कि एक कोच, जिसने गरीब से गरीब बच्‍चों और लोगों में उम्मीद की किरण जगाई, उसकी शुरुआत कैसे हुई थी. वो जो COVID-19 के समय और उसके बाद सबसे पसंदीदा टीचर बना, उसके मशहूर होने से पहले बुरे दौर का एक संघर्ष भी है.

‘हेलो बच्चों' की कास्‍ट

प्रतीश मेहता की 'हेलो बच्चों' में विनीत कुमार सिंह के अलावा विक्रम कोचर और गिरिजा ओक गोडबोले भी लीड रोल में हैं. उनके अलावा सतेंद्र सोनी, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा, समता सुदीक्षा, वरुण बुद्धदेव और नमन जैन स्टूडेंट्स की भूमिकाओं में हैं. आप  'हेलो बच्चों' को Netflix पर देख सकते हैं.  

Read More: 

क्यों गिरफ्तार हुईं पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स? पुलिस ने लगाया खतरनाक ड्राइविंग का आरोप

महाकालेश्वर मंदिर में भावुक हुईं भारती सिंह, बोलीं—"ऐसा लगा जैसे...."

Tags : HELLO BACCHON | HELLO BACCHON | THE RED CARPET CELEBRITY SCREENING OF NETFLIX HELLO BACHHON | Netflix 

Advertisment
Latest Stories