Advertisment

Zee Cine Awards 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितारों का जलवा, Tamannaah Bhatia  ने Meryl Streep से ली प्रेरणा

7 फरवरी 2026 को आयोजित 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सितारों की शानदार मौजूदगी रही। कलाकारों ने अवॉर्ड शो को लेकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वे इस बार शो में परफॉर्म भी करेंगे।

New Update
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितारों का जलवा, तमन्ना भाटिया ने मेरिल स्ट्रीप से ली प्रेरणा.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

7 फरवरी 2026 को आयोजित 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 (Zee Cine Awards 2026) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सितारों की शानदार मौजूदगी देखने को मिली.  इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य आने वाले अवॉर्ड शो को लेकर उत्साह बढ़ाना और कलाकारों के ज़ी के साथ जुड़े अनुभव साझा करना था.  इवेंट में मौजूद सभी सितारों ने न सिर्फ मीडिया से बातचीत की, बल्कि यह भी बताया कि वे इस बार अवॉर्ड शो में परफॉर्म करते हुए भी नज़र आएंगे. 

Advertisment

Zee Cine Awards

इन सितारों ने की शिरकत

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) जैसे कई जाने-माने सितारे शामिल हुए.  सभी ने ज़ी (Zee) के साथ अपने लंबे और खास रिश्ते पर बात की. 

WhatsApp Image 2026-02-09 at 11.32.34 AM (1)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar): ज़ी के साथ पुराना रिश्ता

अक्षय कुमार इस इवेंट में ब्लैक ब्लेज़र और पैंट के साथ ब्लू शर्ट पहनकर पहुंचे.  सनग्लासेस के साथ उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था.  मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने ज़ी के साथ अपने सफर को याद करते हुए कहा, “मैं इंडस्ट्री में 1991 में आया और 1992 में ज़ी आया.  इस तरह हम दोनों साथ-साथ बड़े हुए हैं. मैंने ज़ी सिने अवॉर्ड्स में कई बार परफॉर्म किया है.” उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि इस साल के अवॉर्ड शो में वह एक बार फिर स्टेज परफॉर्मेंस देते नज़र आएंगे. 

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia): ऑल-ब्लैक लुक और Meryl Streep की तारीफ

तमन्ना भाटिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑल-ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड अंदाज़ में दिखीं.  इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep) के प्रति अपना सम्मान ज़ाहिर किया.  तमन्ना ने 2004 के एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards 2004) में दिए गए मेरिल स्ट्रीप के आइकॉनिक स्पीच को याद करते हुए कहा, “मेरिल स्ट्रीप का एक स्पीच मुझे बहुत पसंद है, जिसमें उन्होंने कहा था— ‘कुछ रातें ऐसी होती हैं जब मुझे लगता है कि मैं ओवररेटेड हूं, लेकिन आज नहीं. ’ वह महिला कलाकारों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं. ”

Also Read: डार्क कॉमेडी में नया रंग: ‘मां बहन’ में Tripti Dimri ने दिखाया अपना फनी अवतार

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना जल्द ही फिल्म ‘ओ रोमियो (O Romeo)’ में नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) अहम भूमिकाओं में होंगे.  फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) कर रहे हैं और यह वैलेंटाइन डे 2026 (Valentine’s Day 2026) पर रिलीज़ होगी. 

सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) का रेड आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज़

सोनम बाजवा इस इवेंट में रेड आउटफिट में पहुंचीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं.  हाल ही में उन्हें सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘बॉर्डर 2 (Border 2)’ में देखा गया था.  उन्होंने भी ज़ी के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वह Zee Cine Awards 2026 के स्टेज पर परफॉर्म करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. 

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez): खूबसूरत ड्रेस में नज़र आईं

आख़िरी बार ‘हाउसफुल 5 (Housefull 5)’ में नज़र आईं जैकलीन फर्नांडिस भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं.  उन्होंने इस दौरान बेहद खूबसूरत ड्रेस कैरी की थी.  जैकलीन ने ज़ी सिने अवॉर्ड्स के साथ अपने जुड़ाव और यादगार परफॉर्मेंस को याद करते हुए कहा कि इस बार भी दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आ रही हैं. 

अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana)

एक्टर और सिंगर अपारशक्ति खुराना इस इवेंट में स्टाइलिश लुक में नज़र आए.  अपारशक्ति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में फिल्म ‘सात उचक्के (Saat Uchakkey)’ से की थी, जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेई (Manoj Bajpayee) भी नजर आए थे.  हालांकि, उन्हें असली पहचान आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल (Dangal)’ से मिली, जहां उनके ओमकार के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया.  अपारशक्ति की आखिरी रिलीज़ फिल्म ‘स्त्री 2 (Stree 2)’ रही थी.  उन्होंने बताया कि वह इस बार Zee Cine Awards 2026 को लेकर काफी उत्साहित हैं. 

Also Read: Aasif Sheikh: क्या है आसिफ शेख-Salman Khan के बीच का कनेक्शन?

24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सितारों की मौजूदगी, उनके स्टाइल, अनुभव और आने वाली धमाकेदार परफॉर्मेंस की झलक से भरी रही. 

 Zee Cine Awards 2026 Press Conference | Big Bollywood Stars | upcoming bollywood movies | Bollywood media events not present in content

Advertisment
Latest Stories