/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/dhurandhar-2026-02-03-15-15-39.jpeg)
ताज़ा खबर: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फ्रेंचाइज़ Dhurandhar: The Revenge को रिलीज होने में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं. 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है और इसमें लीड रोल में Ranveer Singh नजर आने वाले हैं.हालांकि फिल्म का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ पैचवर्क सीन्स की शूटिंग चल रही है. इसी दौरान अब फिल्म की टीम एक बड़े विवाद में फंस गई है. मुंबई पुलिस ने फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, क्योंकि शूटिंग के दौरान बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया गया था.
Read More: स्टेज पर एक्ट्रेस को शादी का ऑफर देते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल
बैलार्ड एस्टेट को बनाया गया लाहौर का ल्यारी
/mayapuri/media/post_attachments/static-mcnews/2026/02/20260203040353_Dhurandhar-2-first-look-out-493169.jpg?impolicy=website&width=770&height=431)
जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में हो रही थी, जिसे पाकिस्तान के लाहौर स्थित कुख्यात इलाके ल्यारी के रूप में सजाया गया था. सेट को बेहद रियलिस्टिक लुक दिया गया था और यहीं कुछ अहम एक्शन सीक्वेंस शूट किए जा रहे थे.लेकिन इसी लोकेशन पर ड्रोन उड़ाने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि यह इलाका हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है, जहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना कानूनन अपराध है.
लोकेशन मैनेजर पर दर्ज हुआ केस (Dhurandhar drone controversy)
रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मिकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. यह धारा सरकारी आदेशों के उल्लंघन से जुड़ी होती है. पुलिस का कहना है कि फिल्म की टीम ने ड्रोन शूट के लिए जरूरी परमिशन नहीं ली थी, जिसके बावजूद ड्रोन उड़ाया गया.पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को जब्त कर लिया और लोकेशन मैनेजर को हिरासत में ले लिया. यह पूरी घटना शूटिंग के दौरान हुई, जिससे सेट पर मौजूद कलाकार और क्रू मेंबर भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए.
Read More: शाज़िया इक़बाल ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पर किया तंज?
संजय दत्त के सीन के दौरान हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह सब उस वक्त हुआ, जब Sanjay Dutt अपने एक दमदार एंट्री सीन की शूटिंग कर रहे थे. इससे पहले भी इसी सेट से कुछ लीक तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके थे, जिनमें संजय दत्त और Arjun Rampal को फुल एक्शन अवतार में देखा गया था.इन लीक सीन्स से फैंस का उत्साह पहले ही काफी बढ़ चुका था, लेकिन अब ड्रोन विवाद ने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
मेकर्स के लिए बढ़ी टेंशन (Dhurandhar 2 FIR)
फिल्म की रिलीज अब बेहद करीब है और ऐसे में इस तरह का कानूनी पंगा मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है. हालांकि अभी तक फिल्म के प्रोड्यूसर्स या डायरेक्टर आदित्य धर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा ताकि रिलीज पर कोई असर न पड़े.
Read More: बिग बॉस 19 के बाद बदला समीकरण, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की रोमांटिक फोटो वायरल
19 मार्च को होगी भव्य रिलीज (Dhurandhar 2 release date)
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों पर सुपरहिट साबित हुआ था, जिसके बाद इस सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें हैं.रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को पहले से ही हाई-प्रोफाइल बना दिया है. अब देखना यह होगा कि यह ड्रोन विवाद फिल्म की प्रमोशन और रिलीज पर कितना असर डालता है या फिर सब कुछ समय पर नॉर्मल हो जाता है.
FAQ
प्रश्न 1. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ कब रिलीज होगी?
उत्तर:Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रश्न 2. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्देशक कौन हैं?
उत्तर: इस फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है.
प्रश्न 3. ड्रोन विवाद क्या है?
उत्तर: शूटिंग के दौरान बिना सरकारी अनुमति के हाई-सिक्योरिटी इलाके में ड्रोन उड़ाया गया, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया.
प्रश्न 4. किसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है?
उत्तर: फिल्म के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मिकी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
प्रश्न 5. यह घटना कहां हुई थी?
उत्तर: यह घटना मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में हुई थी, जिसे फिल्म में लाहौर के ल्यारी के रूप में दिखाया जा रहा था.
Read More: राम चरण के अलावा ये सेलेब्स भी बन चुके हैं जुड़वाँ बच्चो के पैरेंट्स
Dhurandhar 2 | Dhurandhar 2: Revenge Teaser | Ranveer Singh News
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)