Advertisment

Viral Video: स्टेज पर एक्ट्रेस को शादी का ऑफर देते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

ताजा खबर: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

New Update
स्टेज पर एक्ट्रेस को शादी का ऑफर देते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनकी वजह से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह स्टेज पर एक एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं और फिर मजाकिया अंदाज में खुद ही उन्हें शादी का ऑफर दे देते हैं.

Advertisment

Read More: शाज़िया इक़बाल ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पर किया तंज?

स्टेज पर हुआ मजेदार लेकिन विवादित संवाद (Pawan Singh viral video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘छपरा जिला’ नाम के अकाउंट से करीब 3 मिनट 26 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस क्लिप में पवन सिंह (Pawan Singh marriage proposal) एक एक्ट्रेस के साथ स्टेज पर खड़े दिखाई देते हैं. पवन उनसे पूछते हैं, “आपकी शादी हो गई?” इस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं, “नहीं, अभी तो कोई लड़का ढूंढ रही हूं – सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारू, संस्कारी और कमाने वाला.”इस पर पवन सिंह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “कोई ढूंढने की जरूरत नहीं है, सामने ही खड़ा हूं, आप देख लीजिए. बताइए किस चीज की कमी है? सांवला हूं, काला हूं, सुंदर नहीं हूं लेकिन संस्कार है, टिकाऊ हूं. फैशन के जमाने में गारंटी नहीं, सिर्फ वारंटी देता हूं. लेकिन इतना जरूर है कि मैं टिकाऊ हूं.”

लड़कियों पर किया कटाक्ष (Pawan Singh news)

इसके बाद बातचीत और भी मजेदार मोड़ ले लेती है. एक्ट्रेस कहती हैं कि आजकल के लड़के सुबह ‘हाय’ और शाम को ‘बाय’ कहते हैं. इस पर पवन सिंह जवाब देते हैं कि आजकल लड़कियां भी कम नहीं हैं, जो ‘आई लव यू’ कहकर कहीं और निकल जाती हैं. उन्होंने कहा, “अगर कमी ढूंढेंगे तो मुझमें भी मिलेगी और आप में भी. इसलिए लंबे रिश्ते के लिए दोनों को अच्छा बनना पड़ेगा.”हालांकि यह पूरा संवाद मजाकिया अंदाज में हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ लोग इसे एंटरटेनिंग मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे पवन सिंह की निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं.

Read More: बिग बॉस 19 के बाद बदला समीकरण, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की रोमांटिक फोटो वायरल

पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा रही विवादों में (Pawan Singh controversy)

दीया जलाए पवन सिंह के इंतजार में पत्नी ज्योति? बोलीं- तुम छुप सकते हो... -  Bhojpuri actor pawan singh second wife jyoti singh divorce case affair  controversy users says waiting lighting diya

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ (Pawan Singh personal life) पहले से ही काफी विवादित रही है. उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह का साल 2015 में निधन हो गया था. इसके बाद उन्होंने साल 2018 में ज्योति सिंह (Pawan Singh wife) से दूसरी शादी की. हालांकि यह शादी ज्यादा समय नहीं चल पाई और दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है. ज्योति सिंह ने पवन पर घरेलू हिंसा और जबरन अबॉर्शन कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे.साल 2021 में तलाक की अर्जी दी गई थी, लेकिन पिछले एक साल से ज्योति सिंह सार्वजनिक तौर पर कह रही हैं कि वह अब भी पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं.

अक्षरा सिंह के साथ अफेयर भी रहा चर्चा में

Pawan Singh Opens Up On First Wife's Suicide, Hints At Akshara Singh And  Recent Divorce Case

पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेसAkshara Singh के साथ भी जुड़ चुका है. अक्षरा ने कई इंटरव्यू में खुलकर बताया था कि दोनों के बीच रिलेशनशिप थी और वह पवन की पत्नी की तरह उनका ख्याल रखती थीं. लेकिन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह उनके साथ मारपीट करते थे और धमकियां भी देते थे. अक्षरा का कहना था कि जब पवन की दूसरी शादी हुई, तभी उनका रिश्ता खत्म हो गया.

Read More: राम चरण के अलावा ये सेलेब्स भी बन चुके हैं जुड़वाँ बच्चो के पैरेंट्स

FAQ

प्रश्न 1. पवन सिंह का कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है?

उत्तर:Pawan Singh का एक स्टेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल करते हैं और फिर खुद ही उन्हें शादी का ऑफर दे देते हैं.

प्रश्न 2. यह वीडियो किस प्लेटफॉर्म पर शेयर हुआ था?

उत्तर: यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘छपरा जिला’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था.

प्रश्न 3. वीडियो में पवन सिंह ने क्या कहा था?

उत्तर: उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लड़का ढूंढने की जरूरत नहीं, वह खुद सामने खड़े हैं और “टिकाऊ” हैं.

प्रश्न 4. क्या यह बातचीत मजाक में थी या सीरियस?

उत्तर: यह बातचीत पूरी तरह मजाकिया और स्टेज पर एंटरटेनमेंट के लिए की गई थी.

प्रश्न 5. पवन सिंह की अब तक कितनी शादियां हो चुकी हैं?

उत्तर: पवन सिंह की दो शादियां हो चुकी हैं.

Bhojpuri actor Pawan Singh FIR | Pawan Singh news | pawan singh divorce 

Read More: पति धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी का रिएक्शन, इस बात को लेकर जताया अफसोस

Advertisment
Latest Stories