Advertisment

Aamir Khan ने शेयर किया Salim Khan का हेल्थ अपडेट

ताजा खबर: Aamir Khan Salim Khanसे मिलने अस्पताल पहुंचे. मीडिया से बातचीत में आमिर ने बताया कि सलीम साहब फिलहाल आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है.

New Update
Salim Khan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Salim Khan: ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद करीब नौ दिन पहले Salim Khan को मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के एक डॉक्टर ने उस समय जानकारी दी थी कि उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ है और एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हाल ही में Aamir Khan उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. बाहर आकर मीडिया से बातचीत में आमिर ने बताया कि सलीम साहब फिलहाल आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उन्होंने फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील भी की.

Advertisment

Salim Khan: सलमान खान के परिवार ने डॉक्टरों को क्यों लगाई फटकार?

आमिर खान ने दी सलीम खान की हेल्थ रिपोर्ट (Aamir Khan Shares Health Update Salim Khan)

आपको बता दें आमिर खान ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा, "मैं सलीम खान से मिलने गया था. हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं. क्योंकि वो ICU में थे, मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया. उनके परिवार के साथ मैं बैठा था. मुझे अलवीरा जी बता रहे हैं कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है. हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं."

डॉक्टरों ने क्या कहा? (Doctor shares update on Salim Khan's health)

सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह सांस लेने में तकलीफ और हाई ब्लड प्रेशर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉ. जलील पारकर ने बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था. शुरुआत में सुरक्षा के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन यह स्थिति गंभीर नहीं थी. 18 फरवरी को उनकी एंजियोग्राफी (DSA) की गई, जो पूरी तरह सफल रही. डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ी सर्जरी नहीं थी, बल्कि एक नियमित प्रक्रिया थी. डॉ. पारकर ने बताया, "उन्हें झटके आ रहे थे और ब्लड प्रेशर हाई था. हमने जरूरी जांच की. उम्र को देखते हुए ठीक होने में समय लग सकता है, लेकिन वह स्टेबल हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है. कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा".

Dipika Kakar की हुई सर्जरी, पति Shoaib Ibrahim ने दिया हेल्थ अपडेट

कौन हैं सलीम खान? 

सलीम खान सिर्फ सलमान खान के पिता ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के उस स्वर्णिम युग के निर्माता हैं, जिसने फिल्मों को नई दिशा दी. जावेद अख्तर के साथ मिलकर बनी सलीम-जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड को 'एंग्री यंग मैन' का कॉन्सेप्ट दिया और अमिताभ बच्चन को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई. उनकी लिखी फिल्मों ने इतिहास रच दिया.

सलीम-जावेद की ऐतिहासिक फिल्में

'शोले' से लेकर 'दीवार' तक, सलीम खान की कलम ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. उनकी प्रमुख फिल्मों में शोले (1975) , दीवार (1975) , जंजीर (1973) , डॉन (1978) , त्रिशूल (1978) और मिस्टर इंडिया (1987) शामिल हैं. उनकी कहानियों और संवादों ने हिंदी सिनेमा के 'मसाला' फिल्मों के फॉर्मेट को जन्म दिया . उनके लेखन की गहराई और समाज से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें भारत सरकार द्वारा 2014 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Marvel Wolverine: मार्वल्स वूल्वरिन की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

सलीम खान का पारिवारिक जीवन (Salim Khan's family life)

Salim Khan

सलीम खान ने 5 साल तक सुशीला चरक को डेट करने के बाद 1964 में उनसे शादी कर ली थी. सुशीला एक मराठी हिंदू परिवार में जन्मी थीं. सलीम खान से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया. शादी के बाद सुशीला चरक ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया. सलीम और सलमा खान के तीन बेटे  सलमान, अरबाज और सोहेल और एक बेटी अलविरा हुई, लेकिन हेलन के प्यार में सलीम ऐसा गिरफ्तार हुए कि दोनों ने 1980 में शादी कर ली. सलीम खान  का दूसरा विवाह एक्ट्रेस हेलेन से हुआ, जो ईसाई धर्म की अनुयायी हैं. केवल सलमान के पिता ही नहीं, बल्कि उनके भाई-बहनों ने भी अलग-अलग धर्मों में विवाह किए हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1: सलीम खान को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया? (Why was Salim Khan hospitalized?)

उन्हें ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार यह माइनर ब्रेन हैमरेज था.

प्रश्न 2: सलीम खान किस अस्पताल में भर्ती हैं? (Which hospital is he admitted to?)

वे मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती हैं.

प्रश्न 3: एडमिट होने के समय उनकी हालत कैसी थी? (What was his condition at the time of admission?)

डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और वे आईसीयू में थे.

प्रश्न 4: क्या आमिर खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे? (Did Aamir Khan visit him?)

हाँ, आमिर खान हाल ही में सलीम खान से मिलने अस्पताल गए थे.

प्रश्न 5: आमिर खान ने उनकी सेहत को लेकर क्या अपडेट दिया? (What health update did Aamir Khan share?)

आमिर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम साहब अभी भी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

Tags : Salim khan | salim khan news | salim khan interviw | salim khan wife | Salim Khan Hospitalised | Salman Khan Father Salim Khan Health Update | Salim Khan Health Update | Aamir Khan

Advertisment
Latest Stories