/mayapuri/media/media_files/2026/02/25/dipika-kakar-2026-02-25-10-22-31.jpeg)
Dipika Kakar: 'ससुराल सिमर का' फेम टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar स्वास्थ्य समस्याओं के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मई 2025 में उन्हें लिवर कैंसर का पता चला था. उस समय उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी. इसके बाद अब एक्ट्रेस के पेट में एक छोटी सी सिस्ट पाई गई है जिसका ऑपरेशन हो चुका हैं. वहीं अब एक्ट्रेस के पति और एक्टर Shoaib Ibrahim ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
Dipika Kakar: कैंसर के इलाज को लेकर क्यों चिंतित हैं दीपिका कक्कड़, जानें वजह!
शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/25/dipika-kakar-2026-02-25-10-25-51.webp)
Shoaib Ibrahim ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, “अल्लाह के करम से और आपकी सबकी दुआओं से दीपिका का प्रोसीजर हो गया है. सब ठीक रहा. वह भी ठीक हैं बस थोड़े दर्द में हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आप सभी की दुआओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद”.
Nani: Srikanth Odela ने The Paradise के लिए नानी का जताया आभार
दीपिका की अचानक बिगड़ी तबीयत (Dipika Kakar health update)
आपको बता दें शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया था कि दीपिका को पिछले दो दिनों से पेट और कंधे में तेज दर्द हो रहा था. इसी वजह से उन्हें 21 फरवरी को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर की सलाह पर किए गए सीटी स्कैन में 1.3 सेंटीमीटर की एक छोटी सी सिस्ट का पता चला. दिलचस्प बात यह है कि दिसंबर में किए गए पीईटी स्कैन में यह सिस्ट नहीं दिखी थी, इसलिए दोनों थोड़ी चिंतित हैं. हालांकि, डॉक्टर ने बताया है कि बाकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और घबराने की कोई बड़ी वजह नहीं है. बता दें इससे पहले शोएब और दीपिका ने अपनी शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया था.
Ranveer Singh:‘कांतारा’ मिमिक्री मामले में रणवीर सिंह को कर्नाटक हाई कोर्ट से मिली राहत
कब हुई थी दीपिका के लिवर कैंसर की सर्जरी
दीपिका की 3 जून, 2025 को लिवर कैंसर (Dipika's battle with cancer) की सर्जरी हुई थी.दीपिका ने हाल ही में बताया कि सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनके लिवर का 22% हिस्सा निकाल दिया था.उनका कैंसर उनके लिवर तक ही सीमित था और कहीं और नहीं फैला था.डॉक्टरों ने बताया कि दीपिका के लिवर में 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर था.
साल 2018 में शोएब और दीपिका ने की थी शादी (Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim Wedding)
आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका की मुलाकात लोकप्रिय टेलीविजन शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी. उन्होंने 2018 में शादी कर ली. एक्ट्रेस ने इस शादी के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था. शादी से पहले उन्होंने कुछ साल तक डेट किया. कपल ने साल 2023 में अपने बेटे रुहान (Shoaib and Dipika Son Ruhaan) का स्वागत किया. शोएब इब्राहिम से शादी करने से पहले दीपिका कक्कड़ की शादी पायलट रौनक सैमसन से हुई थी.
Vicky Kaushal ने Katrina Kaif को कहा 'सुपरहीरो'
Dipika Kakar का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आखिरी बार "मास्टरशेफ" शो में नज़र आईं. हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया. हालांकि, दीपिका ने टीवी सीरियल "ससुराल सिमर का" से काफी नाम कमाया है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. शोएब इब्राहिम ने किस बारे में हेल्थ अपडेट दिया? (What health update did Shoaib Ibrahim share?)
Shoaib Ibrahim ने अपनी पत्नी Dipika Kakar की तबीयत और हाल ही में हुई सर्जरी/इलाज को लेकर जानकारी दी.
2. दीपिका कक्कड़ की तबीयत कैसी है? (How is Dipika Kakar doing now?)
शोएब के मुताबिक, दीपिका अब पहले से बेहतर हैं और रिकवरी की प्रक्रिया में हैं.
3. क्या दीपिका कक्कड़ की सर्जरी हुई थी? (Did Dipika Kakar undergo surgery?)
हाँ, रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद शोएब ने फैंस को उनकी सेहत के बारे में अपडेट दिया.
4. शोएब ने हेल्थ अपडेट कहाँ शेयर किया? (Where did Shoaib share the update?)
उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्लॉग के जरिए फैंस के साथ साझा की.
5. फैंस का रिएक्शन क्या रहा? (How did fans react?)
फैंस ने दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की और सोशल मीडिया पर सपोर्ट जताया.
Tags : Dipika Kakar | Dipika Kakar Age | Dipika Kakar Cancer | dipika kakar first husband | Dipika Kakar Health Update | Shoaib Ibrahim | shoaib ibrahim instagram | Shoaib Ibrahim Dipika Kakkar | shoaib ibrahim dipika kakar latest news | shoaib ibrahim marriage
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)