/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/siddharth-anand-2026-02-12-11-43-07.jpeg)
King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर दमदार एक्शन अंदाज़ में वापसी करने जा रहे हैं. वह निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की आगामी फिल्म ‘किंग’ (King) में नजर आएंगे, जो दोनों का ‘पठान’ के बाद दूसरा सहयोग है. साल 2023 में रिलीज़ हुई ‘पठान’ ने दुनियाभर में ₹1,050 करोड़ की शानदार कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि वह ‘किंग’ को लेकर बेहद गंभीर हैं और फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछली सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, लेकिन पूरी टीम इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.
King: Shah Rukh Khan के साथ स्क्रीन शेयर पर बोले Abhay Verma
सिद्धार्थ आनंद ने किंग को लेकर दिया ये बयान (Siddharth Anand gave this statement about King)
आपको बता दें सिद्धार्थ आनंद से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या किंग के साथ एक खास बॉक्स ऑफिस फिगर हासिल करने का प्रेशर था. डायरेक्टर ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि प्रेशर है, लेकिन मैं कहूंगा कि उम्मीदें हैं. और यह तब होता है जब आप SRK जैसे मेगास्टार के साथ काम करते हैं. इसलिए मुझे उन उम्मीदों के बारे में पता है. लेकिन अगर मैं उन्हें पूरा करने लगूं, तो यह एक गलती है. मैं अपनी फिल्ममेकिंग में गलत हो जाऊंगा. क्योंकि अगर कैटरिंग का कोई फॉर्मूला होता, तो हर कोई ब्लॉकबस्टर बना रहा होता”.
'हम किंग पर इतनी मेहनत कर रहे हैं जैसे यह हमारी पहली फिल्म हो'- सिद्धार्थ आनंद
वहीं सिद्धार्थ आनंद ने आगे किसी फॉर्मूले को फॉलो न करने के बारे में बात की. डायरेक्टर ने आगे कहा, “अगर आप सक्सेस फ़ॉर्मूला फॉलो करना शुरू करते हैं, तो आप यह अंदाजा लगाने लगते हैं कि ऑडियंस को क्या पसंद आएगा. और यह आपको एक फिल्ममेकर के तौर पर खत्म कर देगा. हमने पठान को कभी भी उस इरादे से या उस नंबर को पाने के सपने के साथ नहीं बनाया था जो उसने आखिरकार हासिल किया और मुझे लगता है कि यहीं पर जादू है. जब आप सिर्फ उस भरोसे के साथ काम करना शुरू करते हैं, तो वही हार है. हम किंग पर इतनी मेहनत कर रहे हैं जैसे यह हमारी पहली फिल्म हो. हमें ऑडियंस के साथ फिर से टेस्ट पास करना है. हम उसी इरादे से काम कर रहे हैं. हमें उम्मीदों का पता है, लेकिन हम प्रेशर में नहीं आते”.
Salman Khan के जीजा Aayush Sharma को मिली दी जान से मारने की धमकी
कब रिलीज होगी किंग? (When will King release?)
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की किंग इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.
Subedaar Teaser: Anil Kapoor की नई एक्शन-ड्रामा 'सूबेदार' का टीजर आउट
किंग की स्टारकास्ट कौन सी हैं? (Who is the star cast of King?)
सिद्धार्थ आनंद (siddharth anand) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई सितारे शामिल हैं. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर किंग को प्रोड्यूस किया है. इसे सुजॉय घोष, सागर पंड्या और सुरेश नायर ने मिलकर लिखा है और डायलॉग अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं. किंग को एक गैंगस्टर थ्रिलर बताया जा रहा है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. ‘किंग’ फिल्म क्या है? (What is the film King about?)
‘किंग’ शाहरुख खान की आने वाली एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. यह दोनों का ‘पठान’ के बाद दूसरा सहयोग है.
2. क्या सिद्धार्थ आनंद पर बॉक्स ऑफिस का दबाव है? (Is Siddharth Anand feeling box office pressure?)
‘पठान’ की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. सिद्धार्थ आनंद ने माना है कि अपेक्षाएं ऊंची हैं, लेकिन वह इसे सकारात्मक दबाव के रूप में देखते हैं.
3. ‘पठान’ की सफलता का ‘किंग’ पर क्या असर है? (How does Pathaan’s success impact King?)
‘पठान’ ने दुनियाभर में ₹1,050 करोड़ का कलेक्सन किया था. इस बड़ी सफलता ने ‘किंग’ से भी ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
4. सिद्धार्थ आनंद ने दबाव को लेकर क्या कहा? (What did Siddharth Anand say about the pressure?)
उन्होंने कहा कि वह बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से ज्यादा अच्छी फिल्म बनाने पर ध्यान दे रहे हैं. उनका मानना है कि यदि कंटेंट मजबूत होगा तो सफलता अपने आप मिलेगी.
5. क्या ‘किंग’ एक्शन फिल्म होगी? (Will King be an action film?)
हाँ, ‘किंग’ को एक बड़े पैमाने की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म माना जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान दमदार अवतार में नजर आएंगे.
Tags : shahrukh khan siddharth anand film | shah rukh khan movie
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)