Advertisment

Allu Arjun: ब्लैक थीम पार्टी में छाए अल्लू अर्जुन-राम चरण,अल्लू शिरीष की प्री-वेडिंग से फोटोज़ वायरल

ताजा खबर: साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार Allu Arjun और Ram Charan अक्सर अपने-अपने फैन बेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं........

New Update
ब्लैक थीम पार्टी में छाए अल्लू अर्जुन-राम चरण,अल्लू शिरीष की प्री-वेडिंग से फोटोज़ वायरल.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार Allu Arjun और Ram Charan अक्सर अपने-अपने फैन बेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. दोनों के फैंस के बीच भले ही ‘कोल्ड वॉर’ देखने को मिलती हो, लेकिन असल जिंदगी में दोनों के रिश्ते बेहद खास हैं. इसका ताजा सबूत अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष की प्री-वेडिंग पार्टी में देखने को मिला.

Advertisment

Read More: तेजस्वी प्रकाश बनीं करोडो के नए घर की मालकिन, बांद्रा वेस्ट में खरीदा लग्ज़री फ्लैट

अल्लू शिरीष बनने वाले हैं दूल्हा (Allu Sirish wedding)

Allu Sirish 6 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जोरों पर हैं. ट्रेडिशनल ‘पसुपु’ सेरेमनी और दुबई में हुई यॉट पार्टी के बाद हैदराबाद में एक खास प्री-वेडिंग बैश आयोजित किया गया.इस पार्टी को अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी Sneha Reddy ने होस्ट किया. यह एक प्राइवेट इवेंट था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए.

Read More: तालिबान के नए कानून पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं– “मानवता के लिए शर्मनाक”

वायरल हुई ग्रुप फोटो (Allu Sirish pre wedding party)

पार्टी की एक अनदेखी ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन, स्नेहा रेड्डी, अल्लू शिरीष, नयनिका रेड्डी, राम चरण और Upasana Kamineni साथ नजर आ रहे हैं.ब्लैक थीम पर रखी गई इस पार्टी में सभी सितारों ने शानदार ब्लैक आउटफिट्स पहने. अल्लू शिरीष ब्लैक एम्ब्रॉयडरी ब्लेजर में नजर आए, वहीं नयनिका शिमरी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. राम चरण और उपासना ने भी ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की. अल्लू अर्जुन शिमरी ब्लैक सूट में स्टाइल स्टेटमेंट देते दिखे, जबकि स्नेहा रेड्डी ने व्हाइट बो वाली ब्लैक ड्रेस पहनी.

रिश्ते में हैं भाई (Allu Arjun Ram Charan viral photo)

कम ही लोग जानते हैं कि अल्लू अर्जुन और राम चरण रिश्ते में भाई हैं. अल्लू अर्जुन के पिता Allu Aravind और राम चरण की मां Surekha Konidela भाई-बहन हैं. सुरेखा, मेगास्टार Chiranjeevi की पत्नी हैं.ऐसे में दोनों सुपरस्टार्स का एक साथ नजर आना फैंस के लिए खास पल बन गया है.

Read More: दादा की सेहत के लिए अरहान खान पहुंचे मस्जिद,मांगी दुआ

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन अगले साल एटली की फिल्म में नजर आ सकते हैं, जबकि राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज फिलहाल टल गई है.

FAQ

 किसकी प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीर वायरल हुई है?

Allu Sirish की प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.

 अल्लू शिरीष किससे शादी कर रहे हैं?

वह नयनिका रेड्डी से 6 मार्च को शादी करने जा रहे हैं.

 पार्टी में कौन-कौन से बड़े सितारे शामिल हुए?

प्री-वेडिंग पार्टी में Allu Arjun और Ram Charan के साथ उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए.

 पार्टी किसने होस्ट की थी?

हैदराबाद में आयोजित इस प्राइवेट पार्टी को अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी Sneha Reddy ने होस्ट किया था.

 क्या पार्टी की कोई खास थीम थी?

हाँ, पार्टी की थीम ब्लैक आउटफिट बताई जा रही है, जिसमें सभी मेहमान ब्लैक ड्रेस में नजर आए.

Read More:  ग्रैंड वेडिंग से पहले कड़े इंतजाम, रश्मिका-विजय ने हायर की इंटरनेशनल सिक्योरिटी 

Allu Sirish news

Advertisment
Latest Stories