Advertisment

Rashmika Mandanna Wedding: ग्रैंड वेडिंग से पहले कड़े इंतजाम, रश्मिका-विजय ने हायर की इंटरनेशनल सिक्योरिटी

ताजा खबर: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं...................

New Update
rashmika vijay
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. साल 2025 से ही दोनों की शादी की चर्चाएं तेज थीं और अब खबर है कि कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा है.

Advertisment

Read More: एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, वेनम केस में दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

इंटरनेशनल सिक्योरिटी और नो-फोन पॉलिसी (Rashmika Mandanna wedding)

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी हायर की गई है. यह एजेंसी राजस्थान की लोकल सिक्योरिटी टीम के साथ मिलकर वेन्यू की सुरक्षा संभालेगी. बताया जा रहा है कि शादी में बहुत सीमित मेहमान शामिल होंगे, जिनमें परिवार और करीबी दोस्त ही आमंत्रित होंगे.

इवेंट में “नो फोन पॉलिसी” लागू की जाएगी. यानी मेहमान वेन्यू पर मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे. कपल नहीं चाहता कि उनकी निजी तस्वीरें (Vijay Deverakonda wedding) और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हों. शादी को पूरी तरह प्राइवेट और पारिवारिक रखने के लिए हर स्तर पर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

Read More: ‘टॉक्सिक’ टीजर पर बवाल! क्या ऋतिक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ से कॉपी है ये सीन?

प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग प्लान (Vijay Deverakonda wedding)

सूत्रों के अनुसार, शादी से पहले दो अलग-अलग प्री-वेडिंग सेरेमनी होंगी, जिनमें दोनों परिवारों की परंपराओं का ध्यान रखा जाएगा. रश्मिका और विजय एक-दूसरे की संस्कृति और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए पारंपरिक तरीके से शादी करने वाले हैं.

शादी के बाद कपल एक महीने का ब्रेक लेने की योजना बना सकता है. दोनों अपने नए रिश्ते को समय देना चाहते हैं और परिवार के साथ खास पल बिताना चाहते हैं. हालांकि, करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए हैदराबाद में 4 मार्च 2026 को एक ग्रैंड रिसेप्शन की भी चर्चा है, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं.

वर्क फ्रंट पर क्या है खास?

शादी की खबरों के बीच दोनों का प्रोफेशनल फ्रंट भी काफी व्यस्त है. विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी. यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने की संभावना है. इसके अलावा विजय निर्देशक गौतम तिन्नानुरी की फिल्म VD12 में भी व्यस्त हैं.

Read More: क्या इन फिल्मो का हिस्सा नहीं बनेंगे रणवीर सिंह

FAQ

 क्या रश्मिका और विजय सच में शादी कर रहे हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 2026 में शादी की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

 शादी की तारीख क्या बताई जा रही है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 फरवरी 2026 को शादी होने की संभावना है.

 शादी कहाँ होगी?

शादी का वेन्यू राजस्थान का उदयपुर बताया जा रहा है, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मशहूर है.

 क्या इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी हायर की गई है?

हाँ, खबरों के अनुसार वेडिंग को प्राइवेट रखने के लिए इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी हायर की गई है, जो लोकल टीम के साथ काम करेगी.

 क्या शादी में नो-फोन पॉलिसी होगी?

जी हाँ, मेहमानों के लिए नो-फोन पॉलिसी लागू करने की चर्चा है, ताकि इवेंट की प्राइवेसी बनी रहे.

Rashmika Mandanna Marriage With Vijay | Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage date | Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage Udate

Advertisment
Latest Stories