Advertisment

Anil Kapoor की माँ Nirmal Kapoor का 90 की उम्र में हुआ निधन, गमहीन दिखा बॉलीवुड

शुक्रवार, 2 मई को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor), संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की माँ निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का निधन हो गया...

New Update
Anil Kapoor की माँ Nirmal Kapoor का 90 की उम्र में हुआ निधन, गमहीन दिखा बॉलीवुड
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शुक्रवार, 2 मई को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor), संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की माँ निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का निधन हो गया. वे 90 वर्ष की थीं. उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) में भर्ती कराया गया था.

निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के द्वारा उनके निवास पर लाया गया. इस दौरान एम्बुलेंस में अनिल कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर को देखा गया. 

H

FAMILY

निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) के निधन पर जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya), शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) सहित कपूर परिवार के अन्य सदस्यों को देखा गया. 

इस दुःख की घड़ी में कपूर परिवार को सहारा देने और निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए कई जानी-मानी हस्तियां उनके आवास पर पहुंची. आइये जाने निर्मल कपूर के निधन पर कौन- कौन आया. 

जावेद अख्तर

लेखक-गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) निर्मल कपूर के निधन पर उनके निवास पर देखे गए. 

रानी मुखर्जी

इस दौरान फिल्म एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को कपूर निवास में सफ़ेद लिबास में जाते हुए देखा गया.

करण जौहर

फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) भी निर्मल कपूर को विदाई देने कपूर आवास पर पहुंचे.

अनन्या पांडे

बीती देर रात अनन्या पांडे (Ananya Pandey) भी अनिल कपूर की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंची.

रवीना टंडन और राशा ठडानी

इस मौके पर फिल्म एक्ट्रेस, रवीना टंडन (Tabu, Raveena Tandon) और उनकी बेटी राशा ठडानी (Rasha Thadani) को भी देखा गया.

राजकुमार संतोषी

फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) और उनकी पत्नी भी इस दुःख की घड़ी में कपूर परिवार के साथी बने.

अनुपम खेर

इस मौके पर वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) भी नज़र आए. 

जैकी श्रॉफ

90 के दशक के एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को भी इस दौरान जल्दबाजी में कपूर निवास में जाते हुए देखा गया.

सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को भी निर्मल कपूर के निधन पर उनके आवास पर देखा गया.

तब्बू और पद्मिनी कोल्हापुरे

इस दौरान अभिनेत्री तब्बू (Tabu) और पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) को कपूर परिवार के घर पहुंचते हुए देखा गया.

इसके अलावा निर्देशक अनीस बज्मी, लेखक-निर्देशक रूमी जाफरी, वीर पाहाड़िया, वेदांग रैना, फराह खान, नीलम कोठारी, सलमान खान की बहन अलवीरा, जयंतीलाल गडा और ऑरी ने भी कपूर परिवार के आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.

आपको बता दें कि निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार आज, 3 मई को किया जा रहा है. 

by PRIYANKA YADAV

Read More:

Police Complaint Filed Against Sonu Nigam: Sonu Nigam के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा हैं मामला

Ullu App Row: 'House Arrest' में अश्लील कंटेंट दिखाने के चलते Ajaz Khan और निर्माता के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Nirmal Kapoor Death: Boney Kapoor ने अपनी मां Nirmal Kapoor के लिए लिखा इमोशनल नोट, बोले-'उन्होंने एक खुशहाल जीवन जिया'

Raid 2 and The Bhootnii Box Office Collection Day 1: क्या Ajay Devgn की 'Raid 2' और Sanjay Dutt की 'द भूतनी' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड?

Tags : anil kapoor mother nirmal kapoor antim yatra | anil kapoor mother nirmal kapoor dead body | Anil Kapoor's Mother Nirmal Kapoor Passes Away | Anil Kapoor's mother Nirmal Kapoor passes away at 90 | ANIL KAPOOR'S MOTHER NIRMAL KAPOOR LAST RITES | Nirmal Kapoor Death News | Many Celebs Reached For Nirmal Kapoor Antim Darshan

Advertisment
Latest Stories