Advertisment

Arbaaz Patel: अरबाज पटेल के प्रपोजल पर Nikki Tamboli हुईं इमोशनल

ताजा खबर: Arbaaz Patel: निक्की तंबोली और अरबाज पटेल अब "द 50" शो में दिखाई दे रहे हैं. वहीं अब अरबाज ने नेशनल टेलीविजन पर निक्की को प्रपोज किया.

New Update
Arbaaz Patel
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Nikki Tamboli: बिग बॉस मराठी 5 (Bigg Boss Marathi 5) में सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और अरबाज पटेल डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बिग बॉस के घर में उनका प्यार परवान चढ़ा और तब से वे रिलेशनशिप में हैं. निक्की और अरबाज अब "द 50" (The 50)  शो में दिखाई दे रहे हैं. उनके बीच कुछ अनबन हुई है, लेकिन उनका प्यार कम नहीं हुआ है. हाल ही में, अरबाज ने नेशनल टेलीविजन पर निक्की को प्रपोज किया.

Advertisment

Ridhi Dogra: सिवेट का रिद्धि से फ्लर्ट, निक्की-अरबाज में दरार

निक्की तंबोली को लेकर अरबाज पटेल ने क्या कहा? (What did Arbaaz Patel say about Nikki Tamboli?)

आपको बता दें 'द 50' शो के आखिरी एपिसोड में निया शर्मा और उर्फी जावेद मेहमान बनकर आईं. दोनों ने प्रतियोगियों को एक मजेदार टास्क दिया. लड़कों को लड़कियों को इंप्रेस करने का टास्क दिया गया था. अरबाज पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की को घुटनों पर बैठकर प्रपोज़ किया. अरबाज ने कहा कि  कलर्स के शो में हमारी मुलाकात हुई थी और अब कलर्स के शो पर ही प्रपोज कर रहे हैं. मुझमें बहुत प्रतिभा है. मैंने कई लोगों को प्रभावित किया है. लेकिन कलर्स पर किसी ने मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया. निक्की अक्सर मुझसे कहती थी कि हमने अभी तक आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया है. कलर्स ने हमें एक कपल बना दिया, इसलिए मैंने सोचा कि अगर मुझे दोबारा मौका मिला, तो मैं निक्की को कलर्स पर ही प्रपोज़ करूंगा".

अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को किस तरह किया प्रपोज?

इसके बाद अरबाज निक्की को स्टेज पर लाते है और घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज़ करते है. 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. जब मुझे गुस्सा आता है, तो निक्की को देखकर मेरा गुस्सा शांत हो जाता है. निक्की के सिवा कोई मुझे शांत नहीं कर सकता. घर में भी नहीं'.

Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव के वकील ने दिया बायन

निक्की तंबोली क्यों हुई इमोशनल? (Why did Nikki Tamboli get emotional?)

वहीं अरबाज का प्रपोजल देखकर निक्की इमोशनल हो जाती है. उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. निक्की ने कहा, "मैं हमेशा से अपनी जिंदगी में इस पल का इंतजार कर रही थी. लेकिन मुझे डर भी लग रहा है क्योंकि मेरे पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं. हमारे धर्म अलग-अलग हैं. पिछले डेढ़ साल से हम.. "रिश्ते में "हां हम साथ हैं. लेकिन मेरे पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. मैं अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध यह कर रही हूं क्योंकि मेरी मां  ने हमेशा मुझे सिखाया है कि किसी के लिए भी अपने प्यार का बलिदान नहीं करना चाहिए. पिता का प्यार अलग होता है और जीवनसाथी का प्यार अलग. मुझे उम्मीद है कि मेरे पिता हमारे प्यार को समझेंगे. क्योंकि मैं अरबाज से बहुत प्यार करती हूं".

निक्की तंबोली कौन है? (Who is Nikki Tamboli?)

निक्की तंबोली एक लोकप्रिय भारतीय फिल्म एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. उन्हें सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस 14 (2020) में भाग लेने के बाद व्यापक पहचान मिली, जहाँ वह दूसरी रनर-अप रही थीं. हालांकि वह कई फिल्मों में दिख चुकी हैं, लेकिन उन्हें "बिग बॉस 14" से पहचान मिली. इसके बाद वह "खतरों के खिलाड़ी 11," "सेलिब्रिटी मास्टरशेफ," और "बिग बॉस मराठी" में भी दिखीं.

Sunny Deol: पिता Dharmendra को याद कर इमोशनल हुए सनी देओल

निक्की तंबोली की कुल संपत्ति कितनी है? (What is Nikki Tamboli net worth?

कहा जाता है कि 2025 तक निक्की की अनुमानित कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपये होगी.

अरबाज पटेल कौन हैं? (Who is Arbaaz Patel?)

अरबाज पटेल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, सोशल मीडिया स्टार और रियलिटी टीवी स्टार हैं, जो औरंगाबाद, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. उन्हें मुख्य रूप से 'बिग बॉस मराठी 5' में उनके दमदार प्रदर्शन और 'स्प्लिट्सविला X5' में 'द लायन' के रूप में पहचान मिली. वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं और अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. 

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. निक्की तंबोली कौन हैं? (Who is Nikki Tamboli?)

निक्की तंबोली एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो रियलिटी शोज और साउथ इंडियन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं.

Q2. निक्की तंबोली का जन्म कब और कहां हुआ? (When and where was Nikki Tamboli born?)

उनका जन्म 21 अगस्त 1996 को औरंगाबाद, महाराष्ट्र में हुआ था.

Q3. निक्की तंबोली किस शो से सबसे ज्यादा चर्चा में आईं? (Which show made Nikki Tamboli widely popular?)

वह Bigg Boss 14 से सबसे ज्यादा चर्चा में आईं, जहां वह फाइनलिस्ट रहीं.

Q4. क्या निक्की तंबोली ने साउथ फिल्मों में काम किया है? (Has she worked in South Indian films?)

हाँ, उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है.

Q5. निक्की तंबोली किन रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं? (Which other reality shows has she appeared in?)

वह Khatron Ke Khiladi 11 और Bigg Boss Marathi 5 जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

Tags : nikki tamboli interview

Advertisment
Latest Stories