/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/rajpal-yadav-case-2026-02-13-12-12-59.jpeg)
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रहीं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया, जिसके चलते वह तिहाड़ जेल में ही रहेंगे. (Rajpal Yadav cheque bounce case) 5 फरवरी को सरेंडर करने वाले राजपाल की बेल अर्जी को अदालत ने 16 फरवरी तक के लिए टाल दिया. उनके वकील ने कहा कि अभिनेता पहले ही 2.5 करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं और बाकी राशि चुकाने को भी तैयार हैं.
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत
राजपाल यादव के वकील ने किया ये खुलासा (Rajpal Yadav's lawyer made this disclosure)
#WATCH | Delhi: On hearing of Actor Rajpal Yadav’s Case, Counsel, Actor Rajpal Yadav, Bhaskar Upadhyay says, "... Opposite party did not reply to our bail plea. We requested the Court to meet Rajpal Yadav in jail and sought instructions from him. The court was adamant about his… pic.twitter.com/1NkNmxwDZp
— ANI (@ANI) February 12, 2026
दरअसल, सुनवाई के बादराजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने कोर्ट के बाहर मौजूद मीडिया से बात की, ताकि केस के बारे में कुछ डिटेल्स बता सकें. वकील ने कहा कि एक्टर ने फिल्म के लिए लिए गए ₹5 करोड़ के कर्ज में से ₹2.5 करोड़ पहले ही चुका दिए हैं. (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case) भास्कर ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे मामलों में जेल सिर्फ अंडरटेकिंग पर निर्भर नहीं होनी चाहिए. वकील ने कहा, “सिर्फ अंडरटेकिंग के आधार पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए. हमने कोर्ट से कहा कि अगर यह पूरी तरह से फाइनेंशियल मामला है, तो हम जेल में उनसे मिलेंगे और इंस्ट्रक्शन लेंगे. आज हमने जेल में उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया. हम पहले की अंडरटेकिंग के बारे में कोर्ट का स्टैंड समझने के लिए उनसे पर्सनली मिलेंगे. अगर हम पैसे दे देते हैं, तो मामले पर मेरिट पर बहस नहीं होगी और इसे सेटलमेंट माना जाएगा”.
राजपाल यादव ने दिए 2.5 करोड़
वहीं राजपाल यादव के वकील ने आगे कहा, “ओरिजिनल ₹5 करोड़ अब ₹11 करोड़ हो गए हैं. अब तक, हमने इस केस में ₹2.5 करोड़ दे दिए हैं. लगभग ₹1 करोड़ पहले ही रजिस्ट्री में जमा कर दिए गए थे और हम आज ₹25 लाख का चेक भी लाए थे. हमें जो भी मदद मिल रही है, हम उसे कोर्ट में जमा करने के लिए तैयार हैं. उस मामले में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है. अब बस यही सवाल है कि सोमवार को कोर्ट क्या फैसला करता है”.
क्या हैं चेक बाउंस मामला? (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)
यह पूरा मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आता पता लापता बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग ₹5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फाइनेंशियली सफल नहीं रही, और लोन की रकम चुकाने में बाद में देरी होती रही. शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि रकम चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद राजपाल यादव और उनसे जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया. केस की सुनवाई के दौरान, कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को कई नोटिस भेजे, लेकिन वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. 2013 में, उन्हें 10 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. उन्होंने 3 से 6 दिसंबर, 2013 तक चार दिन जेल में बिताए. बाद में, दिल्ली हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने उनकी अपील पर उनकी सजा सस्पेंड कर दी. राजपाल की सज़ा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी.
राजपाल यादव तिहाड़ जेल जाने से पहले हुए भावुक (Rajpal Yadav's Emotional Statement)
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने कहा, "सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. मुझे कोई और सॉल्यूशन नहीं दिख रहा." जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से मदद मांगी, तो यादव ने कहा, "सर, यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं है. मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा". बता दें राजपाल यादव ने गुरुवार को करीब ₹2.5 करोड़ के चेक बाउंस केस में कोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. एक्टर सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने परिवार को फाइनेंशियल मदद की पेशकश की और दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की.
Ram Charan और Upasana Konidela ने अपने जुड़वा बच्चों के नाम किए रिवील
राजपाल यादव की नेट वर्थ कितनी हैं? (rajpal yadav net worth)
राजपाल यादव की नेट वर्थ लगभग 80 करोड़ रुपये है.
राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं? (Rajpal Yadav Upcoming Films)
अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं भूत बांग्ला और वेलकम टू द जंगल. दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, और ये इसी साल रिलीज़ होंगी. भूत बांग्ला 10 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को रिलीज़ होगी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. राजपाल यादव का मामला क्या है? (What is Rajpal Yadav’s case about?)
यह मामला चेक बाउंस (Cheque Bounce) से जुड़ा है, जिसमें उन पर तय भुगतान समय पर न करने का आरोप है.
Q2. यह केस किस अदालत में चल रहा है? (Which court is handling the case?)
मामले की सुनवाई दिल्ली की अदालत में हुई और जमानत याचिका पर फैसला दिल्ली हाईकोर्ट में लिया गया.
Q3. क्या राजपाल यादव को राहत मिली है? (Has Rajpal Yadav received bail?)
फिलहाल उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है और उनकी जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है.
Q4. क्या उन्होंने आत्मसमर्पण किया था? (Did he surrender?)
हाँ, उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था.
Q5. क्या उन्होंने विवादित रकम का भुगतान किया है? (Has he paid the disputed amount?)
उनके वकील के अनुसार, वह 2.5 करोड़ रुपये पहले ही जमा कर चुके हैं और शेष राशि चुकाने के लिए भी तैयार हैं.
Tags : rajpal yadav news in hindi | rajpal yadav new movie name | rajpal yadav new movie
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)