Advertisment

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह ने किया इमोशनल पोस्ट

ताजा खबर: Arijit Singh: सिंगर अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुष्का शंकर का आभार जताया.

New Update
Arijit Singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने कोलकाता में स्टेज पर शानदार वापसी की. रविवार को सिंगर मशहूर सितारिस्ट अनुष्का शंकर के लाइव शो में गेस्ट परफॉर्मर के तौर पर नजर आए, जहां दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को हैरान कर दिया. इस परफॉर्मेंस के बाद अरिजीत ने रिटायरमेंट (Arijit singh First Performance) ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुष्का शंकर का आभार जताते हुए उनके संगीत और कला की जमकर तारीफ की.

Advertisment

Arijit Singh: रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने किया पहली बार परफॉर्म

अरिजीत सिंह ने अनुष्का शंकर को धन्यवाद देने के लिए एक लिखा नोट (Arijit Singh pens a note to thank Anoushka Shankar)

arjit

आपको बता दें कि सोमवार को अरिजीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अनुष्का शंकर के लिए एक नोट शेयर किया. इस नोट को शेयर करते हुए लिखा, “कल रात कोलकाता में मुझे स्टेज पर बुलाने के लिए शुक्रिया अनुष्का शंकर. मुझे हमेशा से आपका म्यूज़िक पसंद है; यह सुनता है, बोलता है, रहता है. आपके साथ बजाना हमेशा एक खूबसूरत अनुभव होता है, और मैं हर बार इसका इंतज़ार करता हूँ. म्यूज़िक, पलों और हर नोट में आपकी उदारता के लिए शुक्रगुजार हूँ. @bickramghoshofficial को खास धन्यवाद”. उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए, सितारिस्ट ने लिखा, “बहुत ज़्यादा विनम्र @arijitsingh.”

Rajpal Yadav News: जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने दिया था ये इमोशनल बयान

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत का पहला लाइव शो (Arijit singh First Performance After Retiremement)

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शंकर ने अरिजीत सिंह का स्टेज पर स्वागत किया और ऑडियंस ने खड़े होकर तालियां बजाईं. ऑडियंस से बात करते हुए, अरिजीत ने कहा, "मैं बहुत नर्वस हूं. मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद". वहीं अरिजीत सिंह ने अनुष्का और बिक्रम घोष के साथ स्टेज पर माया भोरा राती गाना गाया. यह ट्रैक एक बंगाली गाना है जिसे लक्ष्मी शंकर ने गाया है और दिवंगत सितार वादक पंडित रविशंकर ने इसे कंपोज किया है. अरिजीत ने अनुष्का से उनके घर मिलने और साथ में एक गाना बनाने के बारे में भी बात की.

Krrish 4: इस कारण रोकी गई Hrithik Roshan की 'कृष 4' की शूटिंग

अरिजीत सिंह ने क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट? (Why did Arijit Singh retire from playback singing?)

आपको बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह ने  27 जनवरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिटायरमेंट (Arijit Singh retirement) की घोषणा करते हुए लिखा था,“नमस्ते, सभी को नया साल मुबारक. मैं आप सभी को इतने सालों तक सुनने वालों के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे बंद कर रहा हूं. यह एक शानदार सफर था”. 

Jana Nayagan: विजय की ‘जन नायकन’ को CBFC ने रिवाइजिंग कमेटी को भेजा

अरिजीत सिंह ने कब की थी सिंगिंग करियर की शुरुआत? (When did Arijit Singh start his singing career?)

अरिजीत एक कंपोज़र, म्यूज़िक प्रोड्यूसर और इंस्ट्रुमेंटलिस्ट भी हैं. उन्होंने 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लेकर अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने 2011 में फिर मोहब्बत (मर्डर 2) गाने से हिंदी फ़िल्म में डेब्यू किया. अरिजीत ने कई हिट गाने भी दिए हैं, जैसे तुम ही हो, बिनते दिल, और केसरिया, और भी बहुत कुछ. उन्होंने दो नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स सहित कई अवॉर्ड जीते हैं. उन्हें 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. अपने लंबे करियर में अरिजीत ने 700 से ज़्यादा गानों को अपनी आवाज दी है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. अरिजीत सिंह क्यों चर्चा में हैं? (Why is Arijit Singh in the news?)

अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद चर्चा में हैं.

Q2. क्या अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दी है? (Has Arijit Singh retired from playback singing?)

हां, अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया है.

Q3. रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह पहली बार कहां नजर आए? (Where did Arijit Singh appear after his retirement announcement?)

रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह कोलकाता में अनुष्का शंकर के लाइव शो में गेस्ट परफॉर्मर के तौर पर नजर आए.

Q4. अरिजीत सिंह ने अनुष्का शंकर के साथ क्या खास किया? (What was special about Arijit Singh and Anoushka Shankar’s performance?)

अरिजीत सिंह और अनुष्का शंकर की जुगलबंदी ने फैंस को हैरान और मंत्रमुग्ध कर दिया.

Q5. क्या अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया? (Did Arijit Singh share any post after announcing retirement?)

हां, अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया.

Tags : Arijit Singh journey | arijit singh latest news | arijit singh live performance | arijit singh love story | Arijit Singh New song | arijit singh retired as playback singer

#arijit singh retired as playback singer #Arijit Singh retirement #Arijit Singh New song #arijit singh love story #arijit singh live performance #arijit singh latest news #Arijit Singh journey #Arijit Singh
Advertisment
Latest Stories