/mayapuri/media/media_files/2026/02/09/krrish-4-2026-02-09-15-39-23.jpeg)
Krrish 4: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) का दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन कर रहे हैं, जबकि इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी वजह से फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कृष 4 की शूटिंग रुकने के पीछे क्या कारण है.
इस वजह से रुकी 'कृष 4' की शूटिंग
Duggu 25yrs back I launched you as an actor, and today again after 25 yrs you are being launched as a director by two filmmakers Adi Chopra & myself to take forward our most ambitious film #Krrish4.
— Rakesh Roshan (@RakeshRoshan_N) March 28, 2025
Wish you all the success in this new avatar with good wishes and blessings! ♥️ pic.twitter.com/QkRsg8mThU
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म का बजट काफ़ी ज़्यादा बताया जा रहा है. ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा फ़ाइनेंशियल शर्तों पर राज़ी नहीं हो पाए हैं, जिससे बातचीत रुक गई है. ऐसा लगता है कि 'कृष 4' की प्रोडक्शन डेट उसकी ओरिजिनल 2026 की तारीख से आगे बढ़ा दी गई है. वहीं रिपोर्ट में कहा गया है, "ऋतिक रोशन, जो इस फ़िल्म से अपना डायरेक्शन डेब्यू करेंगे, लगभग ₹500 करोड़ के बजट वाली एक बड़ी फ़िल्म की सोच रहे हैं."
Kritika Kamra: कृतिका कामरा और Gaurav Kapur मार्च 2026 में रचाएंगे शादी
कब रिलीज होगी फिल्म? (When Release Krrish 4)
साल 2025 में राकेश रोशन ने खुलासा किया था कि कृष 4 पर काम जोरों से चल रहा है. (Krrish 4 Release Date) हम अगले साल के मध्य तक शूटिंग शुरू कर देंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस (Hrithik Roshan new movie) फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी व्यापक है. इसलिए, हमें फ्लोर पर जाने से पहले अच्छी तरह से तैयारी करनी होगी. हमारी योजना इसे 2027 में रिलीज करने की है.
ऋतिक रोशन करेंगे कृष 4 को डायरेक्ट (Hrithik Roshan will direct Krrish 4)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल मार्च 2025 में राकेश रोशन ने एलान किया था कि वह कृष 4 का निर्देशन नहीं करेंगे बल्कि उनके बेटे ऋतिक करेंगे (Krrish 4 director). इस पोस्ट को शेयर करते हुए निर्माता ने लिखा कि, "डुग्गू, 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक एक्टर के रूप में लॉन्च किया था और आज 25 साल बाद फिर से तुम्हें दो फिल्म निर्माताओंआदित्य चोपड़ा और मैं द्वारा हमारी सबसे(Hrithik Roshan will direct Krrish 4) महत्वाकांक्षी फिल्म #कृष4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया जा रहा है. इस नए अवतार में तुम्हें ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ!" यह खुलासा प्रशंसकों के लिए एक बड़ा आश्चर्य था.
Ridhi Dogra: सिवेट का रिद्धि से फ्लर्ट, निक्की-अरबाज में दरार
फिल्म के तीनों पार्ट को दर्शकों की ओर से मिला भरपूर प्यार
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/09/krrish-2026-02-09-15-43-09.webp)
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन द्वारा निर्देशित, 'कोई...मिल गया' (Koi... Mil Gaya) साल 2003 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में रेखा, जॉनी लीवर, मुकेश ऋषि और हंसिका मोटवानी सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं. कोई...मिल गया में रोहित /मेहरा नामक एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की कहानी है, जो एक एलियन, जादू से दोस्ती करता है. इसके बाद "कृष" (2006) आई, जिसमें भारत के पहले मुख्यधारा के सुपरहीरो, कृष्णा मेहरा को पेश किया गया. कोई...मिल गया ने राकेश रोशन की सफल सुपरहीरो फ्रेंचाइजी, कृष और कृष 3 के लिए आधार स्थापित किया, जो क्रमशः साल 2006 और 2013 में रिलीज हुए थे.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. ‘कृष 4’ क्या है? (What is Krrish 4?)
‘कृष 4’ ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी कृष की अगली कड़ी है.
Q2. ‘कृष 4’ का निर्देशन कौन कर रहा है? (Who is directing Krrish 4?)
इस बार फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन कर रहे हैं.
Q3. ‘कृष 4’ को कौन प्रोड्यूस कर रहा है? (Who is producing Krrish 4?)
फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं.
Q4. ‘कृष 4’ की शूटिंग क्यों रुकी हुई है? (Why has the shooting of Krrish 4 been stalled?)
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कारणों की वजह से फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है, हालांकि मेकर्स की ओर से वजह पर आधिकारिक बयान नहीं आया है.
Q5. ‘कृष 4’ से दर्शकों को क्या उम्मीदें हैं? (What are audience expectations from Krrish 4?)
दर्शकों को फिल्म से दमदार एक्शन, हाई-एंड VFX और एक नई सुपरहीरो कहानी की उम्मीद है.
Tags : Hrithik Roshan in Krrish 4 | hrithik roshan krrish 4 | Krrish 4 Release on 2027 | krrish 4 story | krrish 4 star cast | Krrish 4 Update | krrish 4 news
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)