/mayapuri/media/media_files/2025/09/18/ashish-kapoor-2025-09-18-11-28-20.jpeg)
Ashish Kapoor: टेलीविजन एक्टर आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक हाउस पार्टी के दौरान शौचालय में एक 24 वर्षीय महिला द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था. वहीं अब एक्टर को कथित रेप केस से जमानत मिल (Ashish Kapoor Getting Bail In Rape Case) गई हैं. वहीं अब आशीष कपूर ने दिल्ली की तीस हजारी अदालत द्वारा 10 सितंबर को जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया है. एक्टर ने अपने बयान में कहा रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह दर्शाता हो कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया.
आशीष कपूर ने न्यायपालिका का किया आभार व्यक्त (Ashish Kapoor thanks judiciary after getting bail in rape case)
आपको बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर आशीष कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया है और न्याय के लिए उसकी सराहना की है. आशीष ने लिखा, "हालिया घटना के बाद, मैं गहरी राहत और कृतज्ञता से भर गया हूँ. यह अनुभव हमारे लोकतंत्र की मज़बूती और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों की एक सशक्त याद दिलाता है. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, और इस नतीजे ने इस विश्वास को और मज़बूत किया है. सभी के अथक परिश्रम ने यह सुनिश्चित किया कि न्याय मिले और सच्चाई सामने आए."
आशीष कपूर ने सभी को कहा धन्यवाद
अपनी बात को जारी रखते हुए आशीष कपूर ने आगे कहा, "यह इस बात का प्रमाण है कि सत्य की हमेशा जीत होती है. मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इस कठिन समय में मेरा साथ दिया और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाली व्यवस्था के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं".
आशीष कपूर को क्यों गिरफ्तार किया गया? (Why Was Ashish Kapoor Arrested?)
आशीष को इस महीने की शुरुआत में पुणे में गिरफ्तार किया गया था, जब एक महिला ने उन पर अगस्त में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शुरू में दावा किया था किआशीष कपूर, उनके दोस्त, जिन्होंने पार्टी आयोजित की थी, और दो अज्ञात लोगों ने उनका यौन उत्पीड़न किया, जबकि एक महिला ने उन पर शारीरिक हमला किया. बाद में उसने कहा कि आशीष कपूर ने अकेले ही उनके साथ रेप किया.
आशीष कपूर का प्रोफेशनल सफर (Ashish Kapoor professional journey)
आशीष कपूर ने टीवी की दुनिया में 'वारिस' और स्टार प्लस के शो 'सरस्वतीचंद्र' से नाम और शोहरत हासिल की. उन्हें 'लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज', 'चाँद छुपा बादल में', 'देखा एक ख्वाब', 'मोलक्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है',(Ashish Kapoor professional journey) 'वो अपना सा' और 'बंदिनी' जैसे अन्य शोज़ में भी देखा गया. उन्होंने 2021 में निर्माता पर्ल ग्रे से सगाई की और शादी के लिए तैयार थे. हालाँकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए, और कई रिपोर्टों के अनुसार, ब्रेकअप अच्छे रिश्ते में नहीं था.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्र1. आशीष कपूर कौन हैं? (Who is Ashish Kapoor?)
आशीष कपूर एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जो कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं.
प्र2. हाल ही में आशीष कपूर क्यों चर्चा में थे? (Why was Ashish Kapoor in the news recently?)
वह अगस्त 2025 में दिल्ली की एक हाउस पार्टी के दौरान एक महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के कारण सुर्खियों में आए.
प्र3. आशीष कपूर को कब गिरफ्तार किया गया था? (When was Ashish Kapoor arrested?)
उन्हें 3 सितंबर 2025 को पुणे से इस मामले में गिरफ्तार किया गया था.
प्र4. क्या आशीष कपूर को जमानत मिल गई है? (Did Ashish Kapoor get bail?)
हाँ, गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद ही दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी.
प्र5. आशीष कपूर ने जमानत मिलने के बाद क्या कहा? (What did Ashish Kapoor say after getting bail?)
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे यह साबित हो कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया.
Tags : Ashish Kapoor thanks judiciary after getting bail in rape case | Ashish kapoor | Ashish Kapoor arrested on alleged rape charges | Ashish Kapoor faces rape and assault charges | Ashish Kapoor Rape Case | Ashish Kapoor professional journey
Read More