Advertisment

B Saroja Devi Death: हिंदी और तमिल एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का हुआ निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ताजा खबर: B Saroja Devi Death: दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का 14 जुलाई को निधन हो गया.दिग्गज एक्ट्रेस के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं. 

New Update
B Saroja Devi
Listen to this article
00:00/ 00:00

B Saroja Devi Death: कोटा श्रीनिवास के निधन के बाद साउथ इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, हिंदी और तमिल दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजा देवी (B Saroja Devi) का सोमवार, 14 जुलाई, 2025 को 87 साल की उम्र में निधन (B Saroja Devi Death)  हो गया. दिग्गज एक्ट्रेस के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं. 

उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ एक्ट्रेस का निधन

B Saroja Devi

आपको बता दें कि साउथ इंडियन फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी का सोमवार,14 जुलाई, 2025 को बेंगलुरु में निधन हो गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण  (B Saroja Devi Death Reason) बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया. 

खुशबू सुंदर ने बी सरोजा देवी के निधन पर व्यक्त किया शोक 

अभिनेत्री-राजनेता खुशबू सुंदर ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, "सुनहरे सिनेमा के एक युग का अंत हो गया. सरोजा देवी अम्मा सर्वकालिक महानतम थीं. साउथ की किसी भी अन्य महिला कलाकार ने उनके जितना नाम और प्रसिद्धि नहीं पाई. वह कितनी प्यारी और मनमोहक आत्मा थीं. उनके साथ मेरा बहुत अच्छा तालमेल था. उनसे मिले बिना मेरी बेंगलुरु यात्रा अधूरी थी. और जब भी चेन्नई आती, वह मुझे फ़ोन करतीं. उनकी बहुत याद आएगी. अम्मा, आपकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति. सरोजा देवी".

सरोजा देवी का करियर

B Saroja Devi

सरोजा देवी जिन्हें 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म महाकवि कालिदास (1955) में अपना पहला ब्रेक मिला, कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जानी जाती हैं. इस अदाकारा ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. तमिलनाडु के एक अन्य दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के साथ उनकी तमिल फिल्म, नादोदी मन्नान (1958) ने उन्हें तमिल सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसस में से एक बना दिया. हालांकि उन्होंने 1967 में शादी कर ली, फिर भी  खासकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सरोजा देवी की मांग बनी रही. 

Tags : south tamil news | tamil actor | latest tamil news | latest tamil news in hindi | tamil news | tamil news in hindi | trending tamil news 

Read More

Kota Srinivasa Rao Death: तेलुगु दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर Ram Gopal Varma ने दी प्रतिक्रिया

Humaira Asghar की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के 'ऑर्गन पड़ गए थे काले, शरीर के पास थे कीड़े..."

Don 3 New Update: Ranveer Singh की डॉन 3 में Vikrant Massey की जगह लेंगे Vijay Deverakonda, विलेन के रोल में दिखाएंगे अपना जलवा