Advertisment

Bafta Awards 2026: 79वें बाफ्टा में भारत की शान बनेंगी आलिया भट्ट, प्रेजेंटर लिस्ट में शामिल इकलौती भारतीय स्टार

ताजा खबर: ब्रिटिश फिल्म अकादमी (BAFTA) की ओर से आयोजित 79वें बाफ्टा अवॉर्ड 2026 का इंतजार दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों को है. 22 फरवरी को विजेताओं के नामों का....

New Update
alia bhatt bafta awards
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: ब्रिटिश फिल्म अकादमी (BAFTA) की ओर से आयोजित 79वें बाफ्टा अवॉर्ड 2026 का इंतजार दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों को है. 22 फरवरी को विजेताओं के नामों का ऐलान किया जाएगा. इससे पहले नॉमिनेशन लिस्ट जारी की जा चुकी है और अब अवॉर्ड प्रेजेंटर की सूची भी सामने आ गई है. इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टारAlia Bhatt का नाम शामिल होना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है.

Advertisment

Read More: 5 करोड़ का कर्ज बना मुसीबत! जानिए कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल, जिनसे उधार लेकर फंसे राजपाल यादव

आलिया भट्ट (Alia Bhatt BAFTA presenter) इस साल बाफ्टा अवॉर्ड समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर मंच साझा करेंगी. वह इस प्रतिष्ठित मंच पर हॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के साथ नजर आएंगी. यह पहली बार नहीं है जब कोई भारतीय अभिनेत्री इस भूमिका में दिखेगी. इससे पहले 2024 में Deepika Padukone भी बाफ्टा अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं.

इन दिग्गजों के साथ मंच साझा करेंगी आलिया (Alia Bhatt BAFTA 2026)

BAFTA Awards 2026: Alia Bhatt

ब्रिटिश फिल्म अकादमी द्वारा जारी प्रेजेंटर लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. इनमें ब्रायन क्रैन्स्टन, सिलियन मर्फी, एलिसिया विकेंडर, पैट्रिक डेम्पसी, एथन हॉक, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, केट हडसन, केरी वाशिंगटन, माइकल बी. जॉर्डन, मोनिका बेलुची, रिज अहमद और सैडी सिंक जैसे सितारे शामिल हैं.इन अंतरराष्ट्रीय सितारों के बीच आलिया भट्ट एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जो इस वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह उपलब्धि उनके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय कद को भी दर्शाती है. हाल के वर्षों में आलिया ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

Read More: आर्यन-सुहाना-अबराम संग बॉन्डिंग पर शाहरुख खान का इमोशनल बयान

‘लव एंड वॉर’ में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म Love & War में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर Sanjay Leela Bhansali कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. भव्य सेट और दमदार कहानी के लिए मशहूर भंसाली के साथ आलिया की यह फिल्म बड़े स्तर पर चर्चा में है.

बाफ्टा में नॉमिनेट हुई भारतीय फिल्म ‘बोंग’

इस बार 79वें बाफ्टा अवॉर्ड के लिए एक भारतीय फिल्म को भी नॉमिनेशन मिला है. मणिपुरी भाषा की फिल्म Boong को बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में नामांकित किया गया है. साल 2024 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि निर्माता की जिम्मेदारी Farhan Akhtar ने संभाली है.

‘बोंग’ एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो सामाजिक और भावनात्मक विषयों को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है. इस फिल्म का बाफ्टा में नामांकन भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है.

Read More: अपकमिंग फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी?

FAQ 

1. 79वें बाफ्टा अवॉर्ड 2026 का आयोजन कब होगा?

79वें बाफ्टा अवॉर्ड के विजेताओं का ऐलान 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा.

2. इस साल बाफ्टा अवॉर्ड में आलिया भट्ट की क्या भूमिका है?

Alia Bhatt इस साल बाफ्टा अवॉर्ड 2026 में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आएंगी. वह एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जिनका नाम प्रेजेंटर लिस्ट में शामिल है.

3. आलिया भट्ट किन-किन अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ मंच साझा करेंगी?

आलिया भट्ट हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों जैसे सिलियन मर्फी, एलिसिया विकेंडर, केट हडसन, माइकल बी. जॉर्डन, मोनिका बेलुची और रिज अहमद सहित अन्य सितारों के साथ मंच साझा करेंगी.

4. क्या इससे पहले किसी भारतीय अभिनेत्री ने बाफ्टा में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई है?

हाँ, 2024 में Deepika Padukone ने बाफ्टा अवॉर्ड समारोह में प्रेजेंटर की जिम्मेदारी निभाई थी.

5. बाफ्टा 2026 में किस भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन मिला है?

मणिपुरी भाषा की फिल्म Boong को बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

Read More:  ‘तुम्बाड 2’ में कौन बनेगा खलनायक? अक्षय खन्ना या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर चर्चा तेज

Alia Bhatt news | alia bhatt news today | Alia bhatt movie

Advertisment
Latest Stories