Advertisment

Bheegi Bheegi AR Rahman: ‘भीगी भीगी’ सॉन्ग में दिखीं दुलकर–मृणाल की शानदार केमिस्ट्री

ताजा खबर: ‘भीगी भीगी’ गाने को एआर रहमान के बेटे ए.आर. अमीन और जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज दी है.म्यूजिक वीडियो में दुलकर सलमान और मृणाल साथ नजर आ रहे हैं.

New Update
Bheegi Bheegi AR Rahman
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bheegi Bheegi AR Rahman: संगीत और सिनेमा की दुनिया में इन दिनों ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान का म्यूजिक वीडियो ‘भीगी भीगी’ (Bheegi Bheegi Music Video) खूब सुर्खियां बटोर रहा है.यह गाना अपनी खास धुन और शानदार विज़ुअल्स के चलते दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan)और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.इस गाने को  ए.आर. रहमान के बेटे ए.आर. अमीन (AR Ameen)और जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज़ दी है.म्यूजिक वीडियो से पहले दुलकर और मृणाल फिल्म ‘सीता रामम’ में साथ काम कर चुके हैं, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था.

Advertisment

AR Rahman: दिल्ली हाईकोर्ट ने 'वीरा राजा वीरा' केस में एआर रहमान को दी राहत

म्यूज़िक वीडियो 'भीगी भीगी' की स्टोरीलाइन क्या है? (What is the storyline of the music video 'Bheegi Bheegi'?)

यह म्यूज़िक वीडियो एक भविष्यवादी (फ्यूचरिस्टिक) दुनिया में सेट है, जहां दुल्कर सलमान और मृणाल ठाकुर की पहली मुलाकात होती है और उसी पल दोनों अलग-अलग यूनिवर्स और टाइम पीरियड्स में टेलीपोर्ट हो जाते हैं.विज़ुअल्स में दिखाया गया है कि कपल को पहली नज़र में प्यार हो जाता है - कभी एक अल्टरनेट और डायस्टोपिक दुनिया में, तो कभी रेट्रो एरा में.इस तरह उनकी लव स्टोरी समय और दुनियाओं की सीमाओं को पार करती नज़र आती है.

कब रिलीज हुआ था सॉन्ग 'भीगी भीगी'? (When was the song 'Bheegi Bheegi' released?)

'भीगी भीगी'  (Bheegi Bheegi) सोमवार, 2 फरवरी, 2026 को रिलीज हुआ था. वार्नर म्यूजिक इंडिया के ज़रिए रिलीज हुई भीगी भीगी अब सभी बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

Ali Khan: ग्रैमी जीत पर उस्ताद अमजद अली खान ने दी इमोशनल प्रतिक्रिया

ए.आर. अमीन कौन हैं? (Who  is AR Ameen?)

AR Ameen

ए.आर. अमीन, ए.आर. रहमान और सायरा बानू के बेटे हैं.उनका जन्म 6 जनवरी 2003 को भारत में हुआ था.उन्हें 2.0 (2018), मर्द मराठा (2017), तेरे इश्क में (2025), और ओ कधल कनमनी (2015) के लिए जाना जाता है.ए.आर. अमीन ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म ओ कधल कनमनी से की थी, जिसके लिए उनके पिता ए.आर. रहमान ने म्यूजिक कंपोज किया था और तब से उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं.वह अपने पिता के साथ दुनिया भर में लाइव कॉन्सर्ट में भी परफॉर्म करते हैं.उन्होंने अपना पहला सिंगल "सागो" तब रिलीज किया था जब वह क्लास 11 में थे.

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर आउट

भीगी भीगी को लेकर ए आर अमीन ने क्या कहा था? (What did AR Ameen say about Bheegi Bheegi?)

'भीगी भीगी' सॉन्ग और इसके पीछे के विजन के बारे में बात करते हुए ए आर अमीन ने कहा, “भीगी भीगी मेरे बहुत करीब है और यह उस तरह का म्यूज़िक दिखाता है जो मैं बनाना चाहता हूं. इमोशनल, सिनेमैटिक और टाइमलेस.ए.आर. रहमान के कंपोज़िशन पर काम करना और इसे जसलीन, दुलकर और मृणाल के साथ शेयर करना इसे खास तौर पर मीनिंगफुल बनाता है”.

दुलकर सलमान ने 'भीगी भीगी' को लेकर क्या कहा?  (Dulquer Salmaan on Bheegi Bheegi)

दुलकर सलमान ने 'भीगी भीगी' सॉन्ग को लेकर कहा, “मुझे भीगी भीगी की तरफ़ जो चीज़ खींच लाई, वह थी इसकी इमोशनल ईमानदारी.गाने के असली, दिल को छू लेने वाले इमोशन को स्क्रीन पर उतारना एक अच्छा और मज़ेदार अनुभव रहा है.मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि अमीन ने इतनी कम उम्र में क्या हासिल किया है; भीगी भीगी गाने में उनकी आत्मा है.उनके पहले हिंदी सिंगल का हिस्सा बनना खास है”.

मृणाल ठाकुर ने 'भीगी भीगी' को लेकर शेयर किए अपने विचार?

मृणाल ठाकुर के लिए इस प्रोजेक्ट ने एक बिल्कुल अलग विज़ुअल स्पेस में कदम रखने का मौका दिया.वह कहती हैं, “मुझे भीगी भीगी पर काम करने में बहुत मज़ा आया.फ्यूचरिस्टिक सेटिंग में काम करना और अलग-अलग लुक और मूड के साथ काम करना क्रिएटिव रूप से रोमांचक था.गाने में एक मज़बूत इमोशनल खिंचाव है, और जब से मैंने इसे पहली बार सुना है, मैं इसे लूप पर सुन रही हूँ”.

Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Singh का जबरदस्त एक्शन अवतार आया सामने

जसलीन रॉयल ने क्या कहा?

जसलीन रॉयल ने कहा, “ए.आर. रहमान के साथ काम करना हमेशा से मेरा बचपन का सपना रहा है, और मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि आखिरकार मुझे यह मौका मिला.‘हीरिए’ के बाद दुलकर और मृणाल के साथ काम करना मेरे दो दोस्तों के साथ एक खूबसूरत रीयूनियन जैसा लगता है.अमीन की आवाज़ में जादू है.जब भी मैं उन्हें गाते हुए सुनती हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं और यह ट्रैक भी उससे अलग नहीं है”.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. ‘भीगी भीगी’ किसका म्यूजिक वीडियो है? (Who created the music video Bheegi Bheegi?)

उत्तर: ‘भीगी भीगी’ ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान का म्यूजिक वीडियो है.

2. ‘भीगी भीगी’ में कौन-कौन से कलाकार नजर आते हैं? (Who are the actors featured in Bheegi Bheegi?)

उत्तर: इस म्यूजिक वीडियो में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर नजर आते हैं.

3. ‘भीगी भीगी’ गाना किसने गाया है? (Who has sung the song Bheegi Bheegi?)

उत्तर: इस गाने को ए.आर. अमीन और जसलीन रॉयल ने गाया है.

4. ‘भीगी भीगी’ किस तरह की कहानी दिखाता है? (Q: What kind of story does Bheegi Bheegi show?)

उत्तर: यह गाना एक फ्यूचरिस्टिक और रोमांटिक लव स्टोरी दिखाता है, जो अलग-अलग यूनिवर्स और टाइम पीरियड्स में सेट है.

5. क्या दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर पहले साथ काम कर चुके हैं? ( Have Dulquer Salmaan and Mrunal Thakur worked together before?)

उत्तर: हां, दोनों पहले फिल्म ‘सीता रामम’ में साथ नजर आ चुके हैं.

Tags : ar rahman children | ar rahman songs | ar rahman show 

Advertisment
Latest Stories