Advertisment

Bobby Deol Buy Property: बॉबी देओल-तानिया ने अंधेरी में खरीदे 5 कमर्शियल ऑफिस

ताजा खबर: Bobby Deol Property: बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल से जुड़ी फर्म ने मुंबई के अंधेरी इलाके में करीब ₹15 करोड़ के पांच कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदे हैं.

New Update
Bobby Deol
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bobby Deol Buy Property: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बड़े दांव खेल रहे हैं. हाल ही में सामने आए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल (Bobby Deol and wife Tania) से जुड़ी फर्म ने मुंबई के अंधेरी इलाके में करीब ₹15 करोड़ के पांच कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदे हैं. इस प्रॉपर्टी डील से पता चलता है कि देओल परिवार अब रियल एस्टेट सेक्टर में भी पैसा लगा रहा है. खास बात यह है कि ये ऑफिस उसी बिल्डिंग में हैं जहां हाल ही में ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने भी जगह खरीदी है .

Advertisment

Bandar: Bobby Deol की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान

 बॉबी देओल ने कहां और कितने में खरीदे ऑफिस? (Bobby Deol and wife Tania's firm buys five Mumbai offices)

दरअसल, CRE (प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट) में दर्ज दस्तावेजों के अनुसार, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल की फर्म ग्रीनस्टोन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने यह सौदा किया है. कंपनी ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में लिंक रोड पर स्थित यूरा बिजनेस पार्क - फेज 2 के दूसरे फ्लोर पर ये कमर्शियल यूनिट्स खरीदे हैं. कुल 3,400 वर्ग फुट से अधिक के इन पांच ऑफिस यूनिट्स की कीमत लगभग ₹15.05 करोड़ है. यह ट्रांजैक्शन 27 फरवरी, 2026 को रजिस्टर किया गया था, जिसमें बॉबी देओल की पत्नी तानिया देओल ने ₹90 लाख से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी और करीब ₹1.50 लाख की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है. यह बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन है और खरीदारों को दिसंबर 2027 तक इसका कब्जा (पज़ेशन) मिलने की उम्मीद है. डॉक्यूमेंट्स से यह भी पता चला है कि इन ऑफिस यूनिट्स के साथ पांच कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.

ICC T20 World Cup: वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

ऋतिक रोशन का परिवार ने भी उसी बिल्डिंग में खरीदीं  कमर्शियल यूनिट्स 

दिलचस्प बात यह है कि यूरा बिजनेस पार्क वही बिल्डिंग है, जहां बॉलीवुड के 'क्रिश' यानी ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने भी निवेश किया है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, नवंबर 2025 में रोशन परिवार ने इसी बिल्डिंग में ₹28 करोड़ में 10 ऑफिस यूनिट्स खरीदे थे . इस डील में ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन की कंपनी HRX डिजिटेक LLP (जिसमें ऋतिक और राकेश रोशन पार्टनर हैं) और उनकी मां प्रमिला रोशन की कंपनी फिल्मकुंज (बॉम्बे) प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहीं. HRX LLP ने 5 यूनिट्स ली हैं, जबकि फिल्मकुंज ने 5 यूनिट्स खरीदे हैं. रोशन परिवार ने जो यूनिट्स खरीदे हैं, वे इसी बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल पर हैं. कुल मिलाकर रोशन परिवार के पास अब इस बिल्डिंग में करीब 6,968 वर्ग फुट का RERA कारपेट एरिया हो गया है.

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म

बॉबी देओल यशराज फिल्म्स की मूवी अल्फा में नजर आएंगे. शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होगी. इसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और अनिल कपूर लीड रोल में हैं. यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. बॉबी इसमें विलेन के रोल में नजर आएंगे. बॉबी देओल की फिल्म 'जाना नायकन' को एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है और KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. यह एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें विजय, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि लीड रोल में हैं. इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म में बंदर भी शामिल हैं.

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. बॉबी देओल ने हाल ही में कौन-सी प्रॉपर्टी खरीदी है? (What property did Bobby Deol recently buy?)

Bobby Deol ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में कई कमर्शियल ऑफिस यूनिट खरीदी हैं, जिससे उनका रियल एस्टेट निवेश चर्चा में आ गया है.

2. इस प्रॉपर्टी डील में उनके साथ कौन शामिल हैं? (Who is involved in this property deal with him?)

इस निवेश में उनकी पत्नी Tanya Deol भी शामिल हैं और दोनों ने मिलकर यह कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है.

3. बॉबी देओल ने कितनी कमर्शियल यूनिट खरीदी हैं? (How many commercial units did Bobby Deol purchase?)

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अंधेरी में पांच कमर्शियल ऑफिस यूनिट खरीदी हैं.

4. यह प्रॉपर्टी किस शहर में स्थित है? (Where is the property located?)

यह प्रॉपर्टी Mumbai के अंधेरी इलाके में स्थित है, जो शहर का एक प्रमुख बिजनेस और कमर्शियल हब माना जाता है.

5. बॉबी देओल का यह निवेश क्यों चर्चा में है? (Why is Bobby Deol’s property investment making headlines?)

बॉलीवुड सितारों के रियल एस्टेट निवेश अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, और Bobby Deol का यह बड़ा कमर्शियल निवेश भी इसी वजह से चर्चा में है.

Tags : Bobby Deol | bobby deol new movie | bobby deol new movie trailer | Bobby Deol News | Bobby Deol and wife Tanya 

Advertisment
Latest Stories