/mayapuri/media/media_files/2025/05/03/ZDjgpqpAf66vitpOZFj8.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor), प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की माँ निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया. उनके निधन के बाद आज 3 मई (शनिवार) को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया. जिसमें बॉलीवुड के कई जाने- माने लोग शामिल हुए. आइये जानते हैं कि उन्हें अंतिम विदाई देने कौन- कौन पहुंचा.
अनिल कपूर
अपनी माँ के अंतिम संस्कार में एक्टर अनिल कपूर व्हाइट कुर्ते में बेहद गमहीन नज़र आए. उनके चेहरे पर मां को खोने का दर्द साफ झलक रहा था. वह अपनी के बेहद करीब थे.
सुनीता कपूर
इस दौरान अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर को भी सफ़ेद सूट में देखा गया.
बोनी कपूर
बोनी कपूर अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में बेहद उदास देखे गए.
संजय कपूर
अपनी माँ की अंतिम यात्रा में संजय कपूर उदास नज़र आए. .
महीप कपूर
इस दौरान अपनी सास निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में बहु महीप कपूर भी पहुंची.
रानी मुखर्जी
निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने रानी मुखर्जी ब्लू जींस और सफ़ेद लॉन्ग शर्ट में पहुंची.
मोहित मारवाह
निर्मल कपूर के नाती मोहित मारवाह भी उनके अंतिम संस्कार में नज़र आए.
जान्हवी कपूर
इस दौरान जान्हवी कपूर को बेहद दुखी देखा गया. जान्हवी अपनी दादी के काफी करीब थीं और इस दुख की घड़ी में उनकी भावनाएं साफ झलक रही थीं.
शिखर पाहाड़िया
इस मौके पर शिखर पाहाड़िया को भी देखा गया. खास बात यह रही कि शिखर घायल होने के बावजूद, हाथ में पट्टी बांधकर निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
अर्जुन कपूर
अपनी दादी को अंतिम विदाई देने अर्जुन कपूर सफ़ेद कुरते- पायजामे में नजर आए.
सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी दादी के अंतिम दर्शन में सफ़ेद अनारकली सूट में शामिल हुईं.
खुशी कपूर
अपनी दादी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए खुशी कपूर भी पहुंची हैं.
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी और मॉडल शनाया कपूर भी अपनी दादी के अंतिम दर्शन में दुखी देखी गयी.
अंशुला कपूर
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) अपनी दादी के अंतिम दर्शन में अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पहुंची. इस दौरान उन्होंने व्हाइट सूट पहन रखा था.
अनुपम खेर
इस दौरान अनिल कपूर के जिगरी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर भावुक नजर आए.
अरबाज खान
एक्टर – प्रोड्यूसर अरबाज खान को भी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में सफ़ेद शर्ट में देखा गया.
करण जौहर
फिल्म मेकर करण जौहर को भी निर्मल कपूर की अंतिम विदाई में देखा गया. इस दौरान उन्होंने शोर्ट कुरता- पायजामा पहना था.
फरहान, शिबानी और जोया अख्तर
निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने फिल्म एक्टर -प्रोड्यूसर फरहान अख्तर पत्नी शिबानी डांडेकर और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बहन जोया अख्तर सफ़ेद कपड़ों में एकसाथ पहुंचे.
अयान मुखर्जी
फिल्म मेकर अयान मुखर्जी भी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे.
इन फ़िल्मी सितारों के आलावा निर्मल कपूर की अंतिम यात्रा में साकिब सलीम, रमेश सिप्पी, रेहा कपूर, विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल, करण जौहर, रेहा कपूर, हर्षवर्धन कपूर, सलीम खान, फरदीन खान, लीला देवी और मोहित मारवाह सहित कई लोकप्रिय लोग नजर आए.
Many Celebs Attend NIRMAL SURINDER KAPOOR ANTIM SANSKAR
by PRIYANKA YADAV
Read More:
Tags : anil kapoor mother nirmal kapoor antim yatra | anil kapoor mother nirmal kapoor dead body | ANIL KAPOOR'S MOTHER NIRMAL KAPOOR LAST RITES | Anil Kapoor's Mother Nirmal Kapoor Passes Away | Anil Kapoor's mother Nirmal Kapoor passes away at 90 | Many Celebs Reached For Nirmal Kapoor Antim Darshan | FUNERAL OF ANIL KAPOOR'S MOTHER NIRMAL KAPOOR | Nirmal Kapoor Death News