/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/dhurandhar-2-trailer-2026-03-07-15-58-48.jpeg)
Dhurandhar 2 Trailer: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2: The Revenge) का ट्रेलर (Dhurandhar 2: The Revenge Trailer) रिलीज होते ही पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है. रणवीर सिंह इस फिल्म में पहले से भी ज्यादा खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं और ट्रेलर देखकर साफ है कि यह पार्ट एक्शन से भरपूर होने वाला है. फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इस ट्रेलर को देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त तारीफ की. वहीं आलिया भट्ट ने भी रणवीर के इस ट्रेलर पर प्यार बरसाते हुए फायर इमोजी से रिएक्ट किया.
Dhurandhar 2 Trailer: Ranveer Singh स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार ट्रेलर आउट
राम गोपाल वर्मा ने की धुरंधर 2 के ट्रेलर की तारीफ
This is STRATOSPHERIC LEVEL .. @AdityaDharFilms is on a RAMPAGE of REVENGE #Dhurandhar2https://t.co/UXOO504Xtl
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 7, 2026
आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने X पर एक लाइन का मैसेज शेयर किया जिसमें आदित्य धर के साथ-साथ ट्रेलर की भी तारीफ की गई है. उन्होंने लिखा, “यह स्ट्रैटोस्फेरिक लेवल है.. @AdityaDharFilms बदले की आग में जल रहा है धुरंधर 2”.
आलिया भट्ट ने शेयर किया धुरंधर 2 का ट्रेलर
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/alia-bhatt-2026-03-07-15-55-18.jpg)
आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “बीस्ट मोड ऑन!!! यह ट्रेलर आउट ऑफ कंट्रोल है”.
8 घंटे शिफ्ट विवाद में Ananya Panday ने किया Deepika Padukone का समर्थन
3 मिनट के ट्रेलर में बेतहाशा खून खराबा
आपको बता दे धुरंधर 2" का ट्रेलर (Dhurandhar 2 Trailer) एक तीखे डायलॉग से शुरू होता है, जिसमें कहा गया है, "हिंदू बहुत डरपोक कौम हैं". जवाब में एक चैलेंजिंग आवाज आती है. फिर कहानी एक ऐसी सिचुएशन पर आती है जहाँ अक्षय खन्ना के कैरेक्टर, रहमान डाकू की मौत के बाद सड़कों पर अफरा-तफरी मच जाती है. गोलियों और रॉकेट लॉन्चर धमाकों के बीच, ट्रेलर यह सवाल उठाता है: रहमान की मौत के बाद ल्यारी का नया राजा कौन बनेगा?
कब रिलीज होगी धुरंधर 2? (When release Dhurandhar 2?)
रणवीर सिंह स्टारर इस सीक्वल को 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
क्या होगी 'धुरंधर 2' की कहानी (What will be the story of 'Dhurandhar 2'?)
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का प्लॉट भी सामने आ गया है. कहा जा रहा है कि कहानी हमज़ा अली मज़ारी या जसकीरत सिंह रंगी के रहमान डकैत की मौत के बाद शेर-ए-बलूच बनने के इर्द-गिर्द घूमेगी. उनकी कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड को खत्म करने और ISI के फंडिंग नेटवर्क को कमज़ोर करने की उनकी बड़ी कोशिशों को दिखाएगी. बड़े साहब की पहचान भी बताई जाएगी. दर्शकों के लिए रणवीर का बड़े साहब से आमना-सामना देखना रोमांचक होगा. अफवाहें यह भी हैं कि यामी गौतम एक डीप-कवर इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के रूप में एक ज़बरदस्त कैमियो करेंगी.
The Kerala Story 2: 'केरल स्टोरी 2' पर Rahul Gandhi के बयान से मचा विवाद
धुरंधर 2 में कौन-कौन हैं स्टार?
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज है. फिल्म की स्टारकास्ट इस प्रकार है:
रणवीर सिंह: जसकीरत सिंह रंगी / हमज़ा अली मज़ारी के रूप में
संजय दत्त: एसपी चौधरी असलम के रूप में
अक्षय खन्ना: रहमान डकैत के रूप में
आर. माधवन: आईबी चीफ अजय सान्याल के रूप में (अजीत डोभाल पर आधारित)
अर्जुन रामपाल: मेजर इकबाल (बड़े साहब) के रूप में (इलियास कश्मीरी पर आधारित)
सारा अर्जुन: यलीना जमाली के रूप में
राकेश बेदी: जमील जमाली के रूप में
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. ‘धुरंधर 2’ क्या है? (What is Dhurandhar 2?)
Dhurandhar 2: The Revenge एक आगामी एक्शन फिल्म है, जो Dhurandhar का सीक्वल है. इस फिल्म को Aditya Dhar ने डायरेक्ट किया है.
2. ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कब रिलीज़ हुआ? (When was the Dhurandhar 2 trailer released?)
Dhurandhar 2: The Revenge का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई.
3. ट्रेलर में क्या खास दिखाया गया है? (What does the trailer show?)
ट्रेलर में Ranveer Singh का दमदार और खतरनाक अवतार देखने को मिलता है. इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, इंटेंस ड्रामा और बड़े स्केल की झलक दिखाई गई है.
4. ट्रेलर पर सेलेब्स की क्या प्रतिक्रिया रही? (How did celebrities react to the trailer?)
ट्रेलर को कई सेलेब्रिटीज़ ने सराहा. Ram Gopal Varma और Alia Bhatt ने भी सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की.
5. ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में कितना उत्साह है? (What is the audience reaction to the trailer?)
ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और इसे पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ा और एक्शन से भरपूर माना जा रहा है.
Tags : Dhurandhar 2 Teaser | Dhurandhar 2: Revenge Trailer | Dhurandhar 2: Revenge Teaser
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)