/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/dhurandhar-2-trailer-2026-03-02-13-40-14.jpeg)
Dhurandhar 2 Trailer: ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की जबरदस्त और रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद से ही दर्शकों में इसके अगले भाग को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद ही फैंस ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) का इंतजार करने लगे थे और अब यह बेसब्री और भी बढ़ गई है. वहीं अब फिल्म ‘धुरंधर’ 2 (Dhurandhar 2) के ट्रेलर रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स सीक्वल के ट्रेलर (Dhurandhar 2 Trailer) को होली के खास मौके पर लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए जोर-शोर से प्लानिंग चल रही है.
Dhurandhar 2: BMC के बाद AICWA ने की ‘धुरंधर 2’ मेकर्स की निंदा
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2: द रिवेंज का रनटाइम 3 घंटे और 55 मिनट तय किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीक्वल से उम्मीद है कि यह वहीं से शुरू होगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, और इसकी हाई-स्टेक स्पाई एक्शन कहानी जारी रहेगी. ट्रेलर 3 मार्च को होली सेलिब्रेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है.
इतने घंटे की होगी धुरंधर 2? (Dhurandhar 2 will be of this many hours)
दरअसल, CBFC की वेबसाइट के अनुसार धुरंधर 2 को UA 16+ रेटिंग सर्टिफिकेट मिला है. इसे 9 फरवरी को सर्टिफाई किया गया था. फिल्म का रनटाइम 208 मिनट है, जो 3 घंटे 28 मिनट है.
US-Iran Conflict: इजरायल-ईरान जंग में दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, हालात पर दिया अपडेट
क्या होगी 'धुरंधर 2' की कहानी (What will be the story of 'Dhurandhar 2'?)
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का प्लॉट भी सामने आ गया है. कहा जा रहा है कि कहानी हमज़ा अली मज़ारी या जसकीरत सिंह रंगी के रहमान डकैत की मौत के बाद शेर-ए-बलूच बनने के इर्द-गिर्द घूमेगी. उनकी कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड को खत्म करने और ISI के फंडिंग नेटवर्क को कमज़ोर करने की उनकी बड़ी कोशिशों को दिखाएगी. बड़े साहब की पहचान भी बताई जाएगी. दर्शकों के लिए रणवीर का बड़े साहब से आमना-सामना देखना रोमांचक होगा. अफवाहें यह भी हैं कि यामी गौतम एक डीप-कवर इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के रूप में एक ज़बरदस्त कैमियो करेंगी.
धुरंधर 2 में कौन सी स्टार कास्ट हैं? (Dhurandhar Cast)
रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी उर्फ ​​हमजा अली मजारी के रूप में
संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में
अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रूप में
आर. माधवन अजय सान्याल, IB के चीफ (अजीत डोभाल पर आधारित) के रूप में
अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल, ISI के रूप में (इलियास कश्मीरी पर आधारित)
सारा अर्जुन यलीना जमाली, जमील की बेटी के रूप में
राकेश बेदी जमील जमाली के रूप में (नबील गबोल पर आधारित)
Tom Holland: क्या टॉम हॉलैंड ने Zendaya से की शादी, जानें सच्चाई
कब रिलीज होगी धुरंधर 2? (When release Dhurandhar 2?)
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. ‘धुरंधर 2’ क्या है? (What is ‘Dhurandhar 2’?)
‘धुरंधर 2’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसे ‘धुरंधर’ का सीक्वल माना जा रहा है.
2. क्या ‘धुरंधर 2’ पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी? (Will ‘Dhurandhar 2’ continue the story of the first part?)
हाँ, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को नए ट्विस्ट, बड़े एक्शन सीक्वेंस और गहरे इमोशनल एंगल के साथ आगे बढ़ाएगी.
3. ‘धुरंधर 2’ में क्या नया देखने को मिलेगा? (What’s new in ‘Dhurandhar 2’?)
दर्शकों को दमदार एक्शन, नई चुनौतियाँ, संभावित नए किरदार और कहानी में बड़ा रिवेंज एंगल देखने को मिल सकता है.
4. फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा? (When will the trailer be released?)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेलर को होली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
5. ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट क्या है? (Has the release date been announced?)
‘धुरंधर 2’19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी.
Tags : Dhurandhar 2: Revenge Teaser | Dhurandhar 2 Teaser | Dhurandhar 2: Revenge Trailer | aditya dhar | ranveer singh
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)