/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/farhan-akhtar-2026-02-13-10-59-42.jpeg)
ताजा खबर: बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. वह मशहूर ब्रिटिश बैंडThe Beatles पर बन रही चार भागों वाली बायोपिक सीरीज का हिस्सा होंगे. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर Sam Mendes कर रहे हैं.फरहान इस फिल्म में भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित रवि शंकर की भूमिका निभाएंगे, जो द बीटल्स के करीबी मित्र रहे थे और 70 के दशक में उनके भारत दौरे के दौरान मेजबानी भी की थी.
Read More: ‘रागिनी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट, लीड रोल में तमन्ना भाटिया के अलावा होगा ये एक्टर
‘द बीटल्स’ पर चार फिल्मों का प्रोजेक्ट
New casting announced for The Beatles - A Four-Film Cinematic Event, directed by Sam Mendes.
— Sony Pictures (@SonyPictures) February 12, 2026
Farhan Akhtar will star as Ravi Shankar
Lucy Boynton will star as Jane Asher
Morfydd Clark will star as Cynthia (Powell) Lennon
Harry Lawtey will star as Stuart Sutcliffe
In cinemas… pic.twitter.com/VWTbE3gteA
सोनी पिक्चर्स ने हाल ही में “The Beatles – A Four-Film Cinematic Event” की कास्टिंग अनाउंसमेंट साझा की. इस बड़े प्रोजेक्ट में बैंड के चारों सदस्यों की कहानी अलग-अलग फिल्मों के जरिए दिखाई जाएगी.जॉन लेनन की भूमिका हैरिस डिकिंसन निभाएंगे, पॉल मेकार्टनी के किरदार में पॉल मेस्कल नजर आएंगे, जॉर्ज हैरिसन की भूमिका जोसेफ क्विन और रिंगो स्टार का किरदार बैरी कीओगन निभाएंगे.फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे. यह सीरीज 2028 में वैश्विक स्तर पर रिलीज होने की योजना है.
Read More: सलमान खान का एक कॉल और बदल गया सब, वरुण धवन ने शेयर किया इमोशनल किस्सा
रवि शंकर और द बीटल्स का खास रिश्ता
पंडित रवि शंकर और जॉर्ज हैरिसन के बीच खास दोस्ती थी. भारतीय शास्त्रीय संगीत से प्रभावित होकर जॉर्ज हैरिसन ने सितार सीखा और पश्चिमी दुनिया में भारतीय संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई. फरहान अख्तर का इस ऐतिहासिक रिश्ते को बड़े पर्दे पर निभाना भारतीय दर्शकों के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.
फरहान का पहला बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट
हालांकि फरहान अख्तर 2022 में डिज्नी+ की सीरीज Ms Marvel में कैमियो कर चुके हैं, लेकिन यह उनका पहला बड़ा हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट होगा. अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फरहान शूटिंग कब शुरू करेंगे, लेकिन फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है.
Read More: दिल्ली कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने रोका शो, बोलीं—"महिलाएं सुरक्षित नहीं तो .."
2028 में रिलीज होगी सीरीज
सैम मेंडेस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा है कि वह इतिहास की सबसे महान रॉक बैंड की कहानी को नए अंदाज में पेश करना चाहते हैं. चारों फिल्मों की शूटिंग के बाद लंबा पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल रहेगा और इन्हें अप्रैल 2028 में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.
FAQ
प्रश्न 1: फरहान अख्तर किस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं?
फरहान अख्तर ‘द बीटल्स – ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ नामक चार भागों वाली बायोपिक सीरीज का हिस्सा होंगे.
प्रश्न 2: इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कौन कर रहे हैं?
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन ब्रिटिश फिल्ममेकर सैम मेंडेस कर रहे हैं.
प्रश्न 3: फरहान अख्तर किस किरदार में नजर आएंगे?
फरहान अख्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित रवि शंकर की भूमिका निभाएंगे.
प्रश्न 4: पंडित रवि शंकर का द बीटल्स से क्या संबंध था?
पंडित रवि शंकर और जॉर्ज हैरिसन के बीच गहरी दोस्ती थी. उन्होंने भारतीय संगीत को पश्चिमी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई.
प्रश्न 5: क्या यह फरहान अख्तर का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है?
यह उनका पहला बड़ा हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट है. इससे पहले वह 2022 में ‘Ms Marvel’ सीरीज में कैमियो कर चुके हैं.
Read More: यश की ‘टॉक्सिक’ फिर विवादों में, ईसाई संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप
Farhan Akhtar film | farhan akhtar upcoming movie | bollywood news
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)