Advertisment

Ragini MMS 3 : ‘रागिनी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट, लीड रोल में तमन्ना भाटिया के अलावा होगा ये एक्टर

ताजा खबर: एकता कपूर की हॉरर-एरोटिक फ्रेंचाइजी ‘रागिनी एमएमएस’ एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे समय से चर्चाओं में बनी इस सीरीज का तीसरा पार्ट जल्द ही दर्शकों के...

New Update
ragini mms 3
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: एकता कपूर की हॉरर-एरोटिक फ्रेंचाइजी ‘रागिनी एमएमएस’ एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे समय से चर्चाओं में बनी इस सीरीज का तीसरा पार्ट जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. पहले जहां इसे ‘रागिनी एमएमएस 3’ कहा जा रहा था, वहीं अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टाइटल बदलकर सिर्फ ‘रागिनी 3’ कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म की कास्ट और डायरेक्शन को लेकर भी अहम जानकारियां सामने आई हैं.

Advertisment

Read More:  सलमान खान का एक कॉल और बदल गया सब, वरुण धवन ने शेयर किया इमोशनल किस्सा

तमन्ना भाटिया होंगी लीड रोल में

तमन्ना भाटिया

इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर तमन्ना भाटिया नजर आएंगी. तमन्ना का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. हॉरर और ग्लैमर के इस कॉम्बिनेशन में तमन्ना पहली बार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगी, जिसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं.

जुनैद खान की एंट्री की चर्चा

Junaid Khan

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रागिनी 3’ में आमिर खान के बेटे जुनैद खान को बतौर हीरो कास्ट किए जाने की बातचीत चल रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.जुनैद खान ने यशराज फिल्म्स की ओटीटी फिल्म Maharaj से डेब्यू किया था. इसके बाद उनकी थिएटर रिलीज ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिलहाल जुनैद अपनी अगली फिल्म ‘एक दिन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अगर ‘रागिनी 3’ में उनकी कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह तमन्ना और जुनैद की एक नई और दिलचस्प जोड़ी होगी.

Read More:  दिल्ली कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने रोका शो, बोलीं—"महिलाएं सुरक्षित नहीं तो .."

डायरेक्टर भी बदला, शशांक घोष को मिली कमान

कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म को साहिर रजा डायरेक्ट करने वाले हैं, लेकिन शेड्यूल की दिक्कतों के चलते उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन Shashank Ghosh करेंगे. शशांक घोष इससे पहले भी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों पर काम कर चुके हैं और अब ‘रागिनी 3’ के साथ वह हॉरर-एरोटिक स्पेस में कदम रखने जा रहे हैं.

कहानी में होगा बड़ा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रागिनी 3’ की कहानी में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कहा जा रहा है कि तीसरे पार्ट में सुपरनैचुरल एलिमेंट्स को पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. हालांकि कहानी से जुड़े बाकी डिटेल्स को अभी पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है.

लंबे समय से इंतजार में फैंस

‘रागिनी एमएमएस’ (2011) और ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014) के बाद से ही दर्शक इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे. अब जब टाइटल फाइनल हो चुका है और कास्टिंग पर बातचीत जोरों पर है, तो माना जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी.

Read More: यश की ‘टॉक्सिक’ फिर विवादों में, ईसाई संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप

FAQ

प्रश्न 1: क्या ‘रागिनी MMS 3’ का नाम बदल दिया गया है?

हाँ, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म का टाइटल ‘रागिनी 3’ रखा गया है, न कि ‘रागिनी MMS 3’.

प्रश्न 2: ‘रागिनी 3’ में लीड एक्ट्रेस कौन होंगी?

फिल्म में लीड रोल के लिए तमन्ना भाटिया को कास्ट किया गया है.

प्रश्न 3: क्या जुनैद खान इस फिल्म में नजर आएंगे?

खबरों के अनुसार, जुनैद खान को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करने को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है.

प्रश्न 4: जुनैद खान ने अब तक किन फिल्मों में काम किया है?

जुनैद खान ने YRF की OTT फिल्म ‘महाराज’ से डेब्यू किया था. इसके बाद उनकी थिएटर रिलीज ‘लवयापा’ आई थी. वह फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘एक दिन’ का इंतजार कर रहे हैं.

प्रश्न 5: ‘रागिनी 3’ को कौन डायरेक्ट करेगा?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे.

Read More: टीवी की अनुपमा ने देखी ‘धुरंधर 2’, पहला रिव्यू सुनकर चौंक जाएंगे फैंस

Ragini MMS 3 | Ragini MMS 3 actress | actress Tamannaah Bhatia|Ragini mms 3,Tamannaah Bhatia,Junaid khan,Ragini MMS 3 Cast,Ragini MMS Returns cast,Ragini MMS 3 release date,Ragini mms 3 Netflix,Ragini MMS season 1,Ragini MMS Returns ott,Ragini MMS returns season 1 cast,Ragini mms 3 trailer

Advertisment
Latest Stories