/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/golmaal-5-shooting-starts-priyamani-to-star-opposite-akshay-kumar-in-rohit-shetty-and-ajay-devgn-film-2026-02-24-17-06-51.jpeg)
Rohit Shetty Golmaal 5 update: 'गोलमाल 5' के फैंस के लिए एक मज़ेदार खबर सामने आई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलमाल फ्रैंचाइज़ के पांचवें पार्ट यानि की 'गोलमाल 5' की शूटिंग ऑफिशियली मुंबई में शुरू हो गई है. फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सोमवार को इस फिल्म के सभी बड़े कास्ट मेंबर्स के साथ शूटिंग शुरू की. आपको बतादे इस फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन की बुधवार को सेट पर आने की उम्मीद है. पहला शेड्यूल लगभग एक महीने तक चलने की भी उम्मीद है. इतना ही नहीं इस फिल्म की कास्ट में अब एक्ट्रेस प्रियामणि भी जुड़ गई हैं (Golmaal 5 cast Priyamani entry). जो मनोज बाजपेयी की Amazon Prime सीरीज़ द फैमिली मैन में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/priyamani-to-star-opposite-akshay-kumar-2026-02-24-17-13-02.jpg)
''गोलमाल 5'' में अक्षय कुमार, के साथ नज़र आएंगी प्रियामणि
आपको बतादे गोलमाल फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार भी अजय देवगन और उनकी टीम के साथ एक फिल्म में कॉमेडी करते हुए नज़र आने वाले हैं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक अहम रोल में होंगे और उनके साथ साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि भी अहम रोल में कास्ट में शामिल हुई हैं. हालांकि 'गोलमाल 5' में उनके कैरेक्टर के बारे में डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है (Golmaal 5 first schedule details).
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/golmaal-5-cast-2026-02-24-17-09-38.jpg)
''गोलमाल 5'' में फ्रेंचाइजी की पुरानी कास्ट भी होगी शामिल
फिल्म की रेगुलर कास्ट मेंबर यानि के एक्टर कुणाल खेमू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर भी ''गोलमाल 5'' में वापस से नज़र आने वाले हैं. आपको बतादे अफवाहों के उलट, करीना कपूर खान फिल्म ''गोलमाल 5'' का हिस्सा नहीं होंगी (Golmaal 5 shooting start Mumbai).
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/all-parts-of-golmaal-are-amazing-but-i-love-1st-and-3rd-v0-r0f4423qrr4e1-2026-02-24-17-08-09.webp)
गोलमाल फ्रैंचाइज़ के बारे में जाने
गोलमाल फ्रैंचाइज़ इस साल 20 साल पूरे कर रही है, जिसकी शुरुआत 2006 में 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से हुई थी. अभी तक चार फिल्मों से इस सीरीज़ ने एक बड़ा फैन बेस बनाया है और कहा जाता है कि इसने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन किया हैं है (Golmaal 5 release expectations). 'गोलमाल 5' को अब तक सीरीज़ की सबसे बड़ी फ़िल्म बताया जा रहा है, जिसमें एक्स्ट्रा कॉमिक ड्रामा होने वाला हैं. मेकर्स फ़िल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं (Golmaal franchise new movie news).
Golmaal 5 FAQs:
क्या अक्षय कुमार 'गोलमाल 5' में हैं?
हाँ. गोलमाल फ्रैंचाइज़ के लिए एक बड़े कास्टिंग बदलाव में, अक्षय कुमार ऑफिशियली प्रोजेक्ट में शामिल हो गए हैं. वह एक अहम रोल निभाने वाले हैं, जिसे सोर्स अजय देवगन के कैरेक्टर गोपाल के खिलाफ एक हाई-स्टेक कॉमिक फेस-ऑफ बताते हैं.
'गोलमाल 5' में नई फीमेल एक्टर कौन है?
नेशनल अवॉर्ड-विनिंग एक्टर प्रियमणि गोलमाल फैमिली में नई शामिल हैं. उन्होंने मुंबई में अपने सीन की शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि उनके कैरेक्टर की खास डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं.
क्या करीना कपूर खान 'गोलमाल 5' का हिस्सा हैं?
नहीं. बड़े पैमाने पर अटकलों और फ्रेंचाइजी (गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3) के साथ अपने इतिहास के बावजूद, करीना कपूर खान इस पांचवीं किस्त का हिस्सा नहीं हैं.
READ MORE
रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ में नई एंट्री, कल्याणी प्रियदर्शन को टक्कर देंगी भाग्यश्री बोरसे?
90 के दशक की स्टाइल आइकन पूजा भट्ट, आज भी क्यों हैं चर्चा में?
Tags : Golmaal 5 | Ajay Devgn Film Golmaal 5 | golmaal 5 relies date | Rohit Shetty Film Golmaal 5 | Rohit Shetty | Ajay Devgn Rohit Shetty | announces Rohit Shetty | Bollywood director Rohit Shetty | director Rohit Shetty | film director rohit shetty | Ajay Devgn | actor Ajay Devgn | about Ajay Devgn | ajay devgn bollywood | Actor Akshay Kumar | about Akshay Kumar | akshay kumar | Priyamani
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)