/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/dharmendra-2026-02-24-13-06-22.jpeg)
Hema Malini:79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स 79th British Academy Film Awards (BAFTA) के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को भावुक श्रद्धांजलि दी गई, जहां उन्हें वैश्विक सिनेमा आइकॉन्स के साथ याद किया गया. नवंबर 2025 में 89 साल की आयु में उनका निधन हो गया था. इस इमोशनल ट्रिब्यूट पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि एक ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके पति को सम्मानित किया गया. उन्होंने भावुक होकर कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपार प्रेम पाने वाले कलाकार थे, और उन्हें इस तरह सम्मानित किया जाना उनकी वैश्विक लोकप्रियता का प्रमाण है.
Hema Malini ने Dharmendra के दर्दनाक आखिरी दिनों को किया याद
BAFTA में धर्मेंद्र को सम्मानित किए जाने पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल, BAFTA में धर्मेंद्र को सम्मान मिलने के बारे में हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि,“वह ऐसे इंसान थे जिनकी मौजूदगी सीमाओं से परे थी. दुनिया के हर हिस्से में उनके फैंस थे. हे भगवान, जिस तरह से विदेशों में उन्हें भीड़ घेर लेती थी. हम ज़्यादा साथ ट्रैवल नहीं करते थे, सिवाय शूटिंग के जब हमें साथ में समय बिताने का मौका मिलता था. हम साथ में बहुत सारी फिल्में साइन करते थे ताकि हम साथ में समय बिता सकें”.
The BAFTA Awards featured Dharmendra in their In Memoriam section. pic.twitter.com/IXmBDxPNYa
— Raja Sen (@RajaSen) February 22, 2026
हेमा मालिनी को आती हैं धर्मेंद्र की याद (Hema Malini Misses Dharmendra)
इसके साथ- साथ हेमा मालिनी ने आगे शेयर किया कि उनके गुज़र जाने के बाद से वह हर मिनट उन्हें मिस करती हैं. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें हर एक मिनट मिस करती हूं. मैं खुद से पूछती रहती हूं, क्या वह सच में चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?” मुझे ‘चुपके चुपके’ बहुत पसंद है किसे नहीं? और ‘शोले’, क्योंकि शूटिंग के दौरान हमने बहुत अच्छा समय बिताया. मैंने उनकी सभी फिल्में नहीं देखी हैं. जैसे ही मुझे थोड़ा समय मिलेगा, मैं उन्हें एक-एक करके देखूंगी”.
Subedaar Trailer: अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का धांसू ट्रेलर रिलीज
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लवस्टोरी (Dharmendra-Hema Malini Love Story)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/dharmendra-2026-02-24-13-09-43.webp)
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी.जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी, तब उनकी उम्र सिर्फ़ 19 साल थी.धर्मेंद्र की शादी पहले से ही प्रकाश कौर (Prakash Kaur) से हुई थी, लेकिन उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Dharmendra-Hema Malini Love Story) से प्यार हो गया था.हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 21 अगस्त, 1980को हुई थी.धर्मेंद्र उस समय पहले से ही शादीशुदा थे और तलाक़ नहीं ले सकते थे, इसलिए उन्होंने शादी से पहले इस्लाम धर्म अपना लिया और नए नाम दिलावर खान और आयशा बी रख लिए.उनकी शादी एक प्राइवेट और सिंपल सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
Nani: Srikanth Odela ने The Paradise के लिए नानी का जताया आभार
धर्मेंद्र का निधन कब हुआ? (When did Dharmendra die?)
बता दें धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हुआ था. एक्टर उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ (Dharmendra Death Reason)रहे थे. उन्होंने जुहू में अपने घर पर आखिरी सांस ली, जहां ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका इलाज चल रहा था. उनके परिवार ने बिना किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के चुपके से उनका अंतिम संस्कार कर दिया, जिसके लिए उनकी बहुत आलोचना हुई.
Vicky Kaushal ने Katrina Kaif को कहा 'सुपरहीरो'
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर क्या कहा? (What did Hema Malini say about Dharmendra?)
Hema Malini ने भावुक होकर कहा कि वह Dharmendra को बेहद याद करती हैं और उनकी कमी हमेशा महसूस होती है.
Q2. क्या हेमा मालिनी ने कोई सार्वजनिक बयान दिया? (Did she make any public statement?)
हाँ, उन्होंने इंटरव्यू और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जज़्बात साझा किए और कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहद संवेदनशील इंसान भी थे.
Q3. हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की किस बात को सबसे ज्यादा याद किया? (What does she miss most about Dharmendra?)
उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र का स्नेह, सादगी और परिवार के प्रति समर्पण उन्हें सबसे ज्यादा याद आता है.
Q4. क्या उन्होंने किसी खास मौके पर उन्हें याद किया? (Has she remembered him on special occasions?)
अवॉर्ड समारोहों और खास पारिवारिक मौकों पर उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए.
Q5. फैंस की क्या प्रतिक्रिया रही? (How have fans reacted?)
फैंस ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी के प्रति समर्थन और प्यार जताया और धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी.
Tags : Hema Malini | Dharmendra Hema Malini | Dharmendra Hema Malini Love Story | dharmendra and hema malini | dream girl Hema malini | BAFTA 2026 presenters | Bafta Award | Bafta Awards 2026 | film 'BAFTA' | Dharmendra
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)