Advertisment

Karanvir Bohra Father Death: करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा का हुआ निधन

ताजा खबर: Karanvir Bohra Father Death: करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है. उन्होंने 79 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली.

New Update
Karanvir Bohra Father Death
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Karanvir Bohra Father Death: टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) के पिता और वरिष्ठ फिल्म निर्माता महेंद्र बोहरा (Mahendra Bohra) का निधन हो गया है.  उन्होंने 79 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस (Mahendra Bohra Death) ली. इस खबर ने न सिर्फ बोहरा परिवार को बल्कि पूरे इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है.

Advertisment

करणवीर बोहरा ने अपने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट (Karanvir Bohra mourns father Mahendra Bohra)

आपको बता दें कि करणवीर बोहरा ने अपने पिता के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “लव यू, डैड. मैं आपको शब्दों से ज़्यादा याद करूँगा. जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह कैसा दर्द छोड़ जाता है. लेकिन इस दर्द में भी, मुझे यह जानकर शांति मिलती है कि आपने एक पूरी खूबसूरत जिंदगी जी. आप हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे आप हमेशा से चाहते थे. शांति से और बिना किसी तकलीफ के. आप कहते थे कि आप इस दुनिया से जूते पहनकर जाना चाहते हैं और आप बिल्कुल वैसे ही गए. मजबूत. इज्ज़तदार. अपनी शर्तों पर.”

Dhurandhar 2 Trailer: होली पर रिलीज नहीं होगा रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

करणवीर बोहरा ने अपने पिता द्वारा दी गई सीख को किया याद

अपनी बात को जारी रखते हुए करणवीर बोहरा ने अपने पिता से सीखी बातों को याद किया. एक्टर ने आगे कहा, “आपने दीदी और मुझे वह सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है. उम्मीद बनाए रखना, चाहे ज़िंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो. गिरने पर वापस उछलना. एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना. कभी हार न मानना. आपका जोश कभी रुकने वाला नहीं था, और आपने पक्का किया कि वह जोश मुझमें भी रहे. आपने मुझे सपने देखना सिखाया -- एक प्रोड्यूसर का एक्टर बनना, अपना शॉट पूरा किए बिना कभी सेट नहीं छोड़ना. आपने मुझे कुछ बनाना सिखाया. आपने मुझे दयालु होना सिखाया. आपने मुझे स्टाइल और ग्रेस के साथ खुद को पेश करना सिखाया, ठीक वैसे ही जैसे आप करते थे. सिर्फ़ हमारे कपड़े पहनने के तरीके में ही नहीं, बल्कि लोगों के साथ हमारे बर्ताव के तरीके में भी”. 

Box office: ‘The Kerala Story 2’ की पकड़ बरकरार, ‘Assi’-‘O Romeo’ की धीमी हुई रफ्तार

'पापा... मेरी जान, मेरा दिल तुझपे कुर्बान'

इसके साथ-साथ एक्टर ने आगे लिखा, "हर एक इंसान जो आपके बारे में बोलता है, वही कहता है -- वह कितने अच्छे इंसान थे. और वे सही हैं. आप एक अनोखी आत्मा थे. दीदी और मुझे आप पर बहुत गर्व है और हम धन्य हैं. हम हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे कि मैं आपका बेटा और वह आपकी बेटी बनीं पापा... मेरी जान, मेरा दिल तुझपे कुर्बान. हमेशा. और अब आप अपना अगला सफर जारी रखें, यह जानते हुए कि मैं सब कुछ संभाल लूंगा".

Vijay Deverakonda ने किया 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को स्कॉलरशिप देने का एलान

कौन थे महेंद्र बोहरा? (Who was Mahendra Bohra)

mahendra bohra

बात अगर महेंद्र बोहरा के फिल्मी करियर की करें तो यह बेहद शानदार रहा है. (mahendra bohra movies) 1946 में जोधपुर के एक मारवाड़ी परिवार में जन्मे महेंद्र बोहरा ने 70 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.  वह मशहूर फिल्मकार रामकुमार बोहरा के बेटे थे, जिन्होंने 50 और 60 के दशक में 'थीफ ऑफ बगदाद' और 'हरक्यूलिस' जैसी स्टंट फिल्में डायरेक्ट की थीं.  अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, महेंद्र बोहरा ने कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई. उन्हें खासतौर पर 90 के दशक में बनाई गई एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है. संजय दत्त स्टारर फिल्म 'तेजा' और सुनील शेट्टी तथा नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म 'टक्कर' उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से हैं.  इसके अलावा, उन्होंने 'प्यार का कर्ज', 'लश्कर' और 'हम तुमसे प्यार कितना' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया.  हिंदी के साथ-साथ गुजराती सिनेमा में भी उनका विशेष योगदान रहा, उन्होंने 'शेतल ने कांठे', 'जय खोडियार मां' और 'भगवान श्री कृष्ण' जैसी कई हिट गुजराती फिल्में बनाईं. 

कौन है करणवीर बोहरा?  (Who is Karanvir Bohra?)

बात करें उनके बेटे करणवीर बोहरा आज टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं, तो उनका असली नाम मनोज बोहरा है.  उनका जन्म 28 अगस्त 1982 को जोधपुर में हुआ था.  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में अपने पिता की ही फिल्म 'तेजा' से की थी.  उनकी पहचान 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेम बसु, 'सौभाग्यवती भव' में विराज डोबरियाल और 'क़ुबूल है' में आहिल के किरदार से बनी.  उनकी पत्नी तेजस्वी सिद्धू (टीजे सिधु) हैं, जिनसे उन्होंने 2006 में शादी की थी और उनके तीन बेटियां हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. महेंद्र बोहरा कौन थे? (Who was Mahendra Bohra?)

Mahendra Bohra बॉलीवुड के एक अनुभवी फिल्म निर्माता थे और टीवी अभिनेता Karanvir Bohra के पिता थे.

2. महेंद्र बोहरा का निधन कब हुआ? (When did Mahendra Bohra pass away?)

महेंद्र बोहरा का निधन 4 मार्च 2026 को हुआ. उनके निधन की खबर उनके बेटे करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की.

3. महेंद्र बोहरा की उम्र कितनी थी? (How old was Mahendra Bohra at the time of his death?)

उनका जन्म 1946 में हुआ था और निधन के समय उनकी उम्र लगभग 79 वर्ष थी.

4. करणवीर बोहरा ने अपने पिता के निधन पर क्या कहा? (What did Karanvir Bohra say after his father’s death?)

करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनके पिता “मजबूत और गरिमापूर्ण तरीके से” दुनिया से विदा हुए.

5. महेंद्र बोहरा किस फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे? (What was Mahendra Bohra known for?)

वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे और कई फिल्मों का निर्माण कर चुके थे.

Tags : karanvir bohra tv shows | karanvir bohra latest news

Advertisment
Latest Stories