Advertisment

Mamla Legal Hai 2: ‘मामला लीगल है सीजन 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से नेटफ्लिक्स पर लौटेगा कोर्टरूम ड्रामा

ताजा खबर: लोकप्रिय अभिनेता Ravi Kishan एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने वाले हैं. उनकी चर्चित कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज Maamla Legal Hai का दूसरा..

New Update
‘मामला लीगल है सीजन 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से नेटफ्लिक्स पर लौटेगा कोर्टरूम ड्रामा.jpg
Listen to this article
00:00/ 00:00

ताजा खबर: लोकप्रिय अभिनेता Ravi Kishan एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने वाले हैं. उनकी चर्चित कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज Maamla Legal Hai का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. मेकर्स ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर ‘मामला लीगल है सीजन 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज 3 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होगी.

Advertisment

Read More: सुरभि चंदना विवाद के बीच तेजस्वी प्रकाश का नया वीडियो वायरल, यूजर्स बोले– इतना एटिट्यूड क्यों?

पोस्टर जारी कर दी जानकारी

सीरीज (Mamla Legal Hai 2) की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए की. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर में रवि किशन समेत बाकी कलाकार काले कोट में नजर आ रहे हैं, जो कोर्टरूम की झलक पेश करता है.पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया—“ऑर्डर ऑर्डर! मामला फिर से लीगल होने वाला है. ‘मामला लीगल है सीजन 2’ ( Maamla Legal Hai Season 2 trailer) 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.”इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में सीरीज के जल्द रिलीज होने पर खुशी जताई है.

पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स (Maamla Legal Hai Season 2 Season 1)

इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा के अनोखे मिश्रण ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यही वजह है कि फैंस लंबे समय से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे.‘मामला लीगल है’ में दिखाए गए कई केस असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित बताए जाते हैं, जो इसे और दिलचस्प बनाते हैं.

दमदार स्टारकास्ट (Maamla Legal Hai Season 2 Starcast)

सीरीज में रवि किशन के अलावा कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आने वाले हैं. इनमें निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा जैसे कलाकार शामिल हैं. इसके अलावा कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

Read More: खुशी मुखर्जी के पहनावे पर रैपर सैंटी शर्मा का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

निर्देशन और लेखन

इस वेब सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे और समीर सक्सेना ने किया है. वहीं इसकी कहानी और पटकथा सैयद शादान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने लिखी है. सीरीज के किरदार और इसकी दुनिया सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजा द्वारा तैयार की गई है.

कोर्टरूम ड्रामा में मिलेगा हास्य का तड़का (Maamla Legal Hai Season 2 release date)

‘मामला लीगल है’ कानून की दुनिया को एक नए और मजेदार नजरिए से दिखाती है. इसमें आदर्शवादी नए वकीलों से लेकर अनुभवी और अजीबोगरीब वकीलों तक का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है.यह आठ एपिसोड की सीरीज है, जिसकी कहानी पटपड़गंज जिला न्यायालय के भीतर घटित होने वाले अलग-अलग मामलों और वकीलों के अनोखे अंदाज के इर्द-गिर्द घूमती है.सीरीज के जरिए दर्शकों को कानून की दुनिया का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जिसमें गंभीर मामलों के बीच हास्य और मनोरंजन का तड़का भी भरपूर होगा.

Read More: मुंबई कॉन्सर्ट पर बवाल के बाद करण औजला का यू-टर्न, फिर करेंगे बड़ा शो

FAQ

1. ‘मामला लीगल है सीजन 2’ कब रिलीज होगा?

Maamla Legal Hai का दूसरा सीजन 3 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगा.

2. ‘मामला लीगल है’ सीरीज में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं?

सीरीज में मुख्य भूमिका Ravi Kishan निभा रहे हैं, जो अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे.

3. इस सीरीज की कहानी किस बारे में है?

यह एक कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें वकीलों के अनोखे केस, उनकी जिंदगी और अदालत की दिलचस्प घटनाओं को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.

4. ‘मामला लीगल है सीजन 2’ में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे?

इस सीजन में रवि किशन के साथ निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी, अंजुम बत्रा, कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

5. ‘मामला लीगल है’ का पहला सीजन कब रिलीज हुआ था?

इस सीरीज का पहला सीजन 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Read More: डांस, टीवी और बॉलीवुड में चमके शांतनु माहेश्वरी, जानिए उनकी जिंदगी और करियर