/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/ghooskhor-pandat-2026-02-06-18-04-49.jpeg)
Ghooskhor Pandat:नीरज पांडे (Neeraj Pandey) द्वारा प्रोड्यूस और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) स्टारर नेटफ्लिक्स फ़िल्म ‘घूसखोर पंडित’ (Ghooskhor Pandat) का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने फ़िल्म के टाइटल को ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक बताते हुए कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद मामला राजनीतिक और कानूनी मोड़ लेता नजर आया.(Ghooskhor Pandat Title Controversy) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेटफ्लिक्स और फ़िल्म के मेकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके तहत लखनऊ में FIR दर्ज की गई. आरोप है कि फ़िल्म का कंटेंट जातिगत पहचान को ठेस पहुंचाता है और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन सकता है. बढ़ते विरोध के बीच नीरज पांडे ने बयान जारी कर सभी प्रमोशनल मटीरियल फिलहाल हटाने की जानकारी दी, वहीं अब मनोज बाजपेयी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह जनता की भावनाओं और चिंताओं का पूरा सम्मान करते हैं.
Ghooskhor Pandat: ‘घूसखोर पंडित’ की रिलीज पर दिल्ली HC में याचिका दाखिल
घूसखोर पंडित टाइटल पर विरोध पर मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया (Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat Title Controversy)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/ghooskhor-pandat-2026-02-06-17-53-42.jpg)
दरअसल, मनोज बाजपेयी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर किया, जिसमें लोगों की चिंताओं को माना गया. उन्होंने कहा कि यह किसी कम्युनिटी के बारे में बयान नहीं था, और उन्होंने टीज़र और दूसरा प्रमोशनल मटीरियल हटाने का फैसला किया है. मनोज बाजपेयी ने लिखा, "मैं लोगों की भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करता हूं और मैं उन्हें गंभीरता से लेता हूं. जब आप जिस चीज़ का हिस्सा होते हैं, उससे कुछ लोगों को दुख होता है, तो यह आपको रुकने और सुनने पर मजबूर करता है. एक एक्टर के तौर पर, मैं एक फिल्म में उस किरदार और कहानी के जरिए आता हूं जिसे मैं निभा रहा हूं. मेरे लिए, यह एक कमियों वाले इंसान और उसके खुद को समझने के सफर को दिखाने के बारे में था. यह किसी कम्युनिटी के बारे में बयान नहीं था".
मनोज बाजपेयी ने नीरज पांडे को लेकर क्या कहा?
अपनी बात को जारी रखते मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, “नीरज पांडे के साथ काम करने के मेरे अनुभव में, वह अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा गंभीरता और सावधानी बरतते हैं. फिल्म बनाने वालों ने लोगों की भावना को देखते हुए प्रमोशनल मटीरियल हटाने का फैसला किया है. इससे पता चलता है कि चिंताओं को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है”.
Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
घूसखोर पंडित टाइटल विवाद पर नीरज पांडे ने दिया बयान (Neeraj Pandey responds to Ghooskhor Pandat title row)
वहीं फिल्ममेकर नीरज पांडे ने 'घूसखोर पंडित' के टाइटल को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी सफाई पेश की है. नीरज पांडे ने अपने बयान में लिखा, “हमारी फिल्म एक फिक्शनल कॉप ड्रामा है, और 'पंडत' शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक फिक्शनल कैरेक्टर के लिए आम बोलचाल के नाम के तौर पर किया गया है. कहानी एक व्यक्ति के कामों और पसंद पर फोकस करती है और किसी जाति, धर्म या समुदाय पर कमेंट या उसे रिप्रेजेंट नहीं करती है. एक फिल्ममेकर के तौर पर, मैं अपने काम को गहरी ज़िम्मेदारी के साथ करता हूँ – ऐसी कहानियाँ बताने के लिए जो सोच-समझकर और इज्ज़तदार हों”.
Anurag Kashyap: एपस्टीन फाइल्स विवाद पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी
“यह फ़िल्म सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाई गई है”- नीरज पांडे
नीरज पांडे ने आगे कहा, “मेरे पहले के काम की तरह, यह फ़िल्म भी सच्चे इरादे से और सिर्फ़ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाई गई है. हम समझते हैं कि फ़िल्म के टाइटल से कुछ दर्शकों को दुख पहुंचा है और हम सच में उनकी भावनाओं को समझते हैं. इन चिंताओं को देखते हुए, हमने कुछ समय के लिए सभी प्रमोशनल मटीरियल हटाने का फैसला किया है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि फिल्म को पूरी तरह से देखा जाना चाहिए और उस कहानी के संदर्भ में समझा जाना चाहिए जिसे हम बताना चाहते थे, न कि उसकी आधी-अधूरी झलकियों के आधार पर. हम जल्द ही दर्शकों के साथ फ़िल्म शेयर करने का इंतज़ार कर रहे हैं”.
घूसखोर पंडित की कहानी क्या हैं? (Ghooskhor Pandat Plot)
घूसखोर पंडित की टीम ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा, “घूसखोर पंडित एक रात की थ्रिलर है जो भ्रष्ट और नैतिक रूप से दिवालिया पुलिस ऑफिसर अजय दीक्षित के बारे में है, जब एक अचानक हुई मुठभेड़ उसकी योजनाओं में रुकावट डालती है और उसे उम्मीद से कहीं ज़्यादा बड़ी घटनाओं की एक कड़ी में खींच लेती है. दिल्ली में सेट और एक ही रात में सामने आने वाली यह फिल्म एक ऐसी स्थिति से प्रेरित है जिसमें एक लड़की को चलती कार से बाहर फेंक दिया जाता है, और पुलिस वाला घायल लड़की को अस्पताल ले जाता है, जिससे कई स्थितियां सामने आती हैं. मनोज बाजपेयी के डायरेक्शन में बनी घूसखोर पंडित कहानी को एक्शन और सेटिंग के ज़रिए सामने लाती है. हम नेटफ्लिक्स को हमारे साथ पार्टनरशिप करने और फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक प्लेटफॉर्म देने के लिए धन्यवाद देते हैं”.
घूसखोर पंडित की स्टारकास्ट (Ghooskhor Pandat Starcast)
घूसखोर पंडित में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता हैं. नीरज पांडे और रितेश शाह ने लिखी यह फिल्म शाह की डायरेक्टोरियल डेब्यू है. यह इस साल के आखिर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है. अभी तक कोई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है.
Vadh 2 Movie Review: क्या ‘वध 2’ की कहानी दर्शकों पर छोड़ पाई अपनी छाप?
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. ‘घूसखोर पंडित’ क्या है? (What is ‘Ghooskhor Pandit’?)
‘घूसखोर पंडित’ नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस की गई एक अपकमिंग नेटफ्लिक्स फ़िल्म है, जिसमें मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
Q2. फिल्म विवादों में क्यों है? (Why is the film facing controversy?)
फिल्म के टीज़र रिलीज़ के बाद इसके टाइटल को लेकर विवाद शुरू हुआ. कुछ लोगों का आरोप है कि टाइटल ब्राह्मण समुदाय के लिए अपमानजनक है.
Q3. इस विवाद पर सोशल मीडिया की क्या प्रतिक्रिया रही? (How did social media react to the title?)
सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स के एक वर्ग ने फिल्म के नाम को लेकर कड़ा विरोध जताया और इसे जातिगत पहचान पर हमला बताया.
Q4. उत्तर प्रदेश सरकार ने क्या कार्रवाई की? (What action did the Uttar Pradesh government take?)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेटफ्लिक्स और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद लखनऊ में FIR दर्ज की गई.
Q5. FIR में क्या आरोप लगाए गए हैं? (What are the allegations in the FIR?)
आरोप है कि फिल्म का कंटेंट जाति की पहचान का अपमान करता है और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है.
Tags : Ghooskhor Pandat First Look | Ghooskhor Pandat teaser introduces Manoj Bajpayee | Ghooskhor Pandat Trailer | Ghooskhor Pandat | Manoj Bajpayee | neeraj pandey
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)