राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार, 1 मई 2024 को अयोध्या नगरी पहुंची. अयोध्या पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू ने रामलला के दर्शन किए. यहीं नहीं राष्ट्रपति सरयू घाट पर महाआरती मेंभी शामिल हुईं.

New Update
mandir

President Droupadi Murmu

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

ताजा खबर: President Droupadi Murmu visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार, 1 मई 2024 को अयोध्या नगरी पहुंची. अयोध्या पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू ने रामलला के दर्शन किए. यहीं नहीं राष्ट्रपति सरयू घाट पर महाआरती मेंभी शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने पवित्र सरयू नदी पर पूजा-अर्चना भी की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की गई रामलला की एक फोटो

आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है. वहां पहुंचकर उन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की पूजा की. इससे पहले उन्होंने सरयू नदी पर पूजा भी की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की एक लघु प्रतिकृति और राम लला की मूर्ति की एक फोटो भी भेंट की गई.

हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू बुधवार शाम करीब चार बजे महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंची. जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महामहिम राष्ट्रपति का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची. वहां उन्होंने खुद को संकटमोचन हनुमान के चरणों में प्रस्तुत किया. उन्होंने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आरती की और मंदिर की परिक्रमा की.

 

Latest Stories