/mayapuri/media/media_files/2026/02/23/rajpal-yadav-2026-02-23-16-59-22.jpeg)
Rajpal Yadav: जाने-माने एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे. लेकिन वह 13 दिन बाद बाहर आ गए. उन्होंने शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ (rajpal yadav Cheque bounce case)रुपये दिए और तब जाकर राहत मिली. इससे पहले उन्होंने 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया. तिहाड़ से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद राजपाल यादव ने एक बार फिर काम की दुनिया में वापसी कर ली है. वह अब अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं, जिससे उनके प्रशंसकों को उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है.
Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने इंडस्ट्री सपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी
राजपाल यादव ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
दरअसल, न्यूज़ एजेंसी ANIकी रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव की टीम के मुताबिक, एक्टर ने मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद शूटिंग शुरू कर दी थी. वह 28 फरवरी को शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं.
राजपाल यादव ने शेयर किया वीडियो (Rajpal Yadav shared the video)
सोमवार (23 फरवरी) को राजपाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सेट पर अपनी वापसी को दिखाया.
Sudev Nair: Yash की 'Toxic' से सामने आया सुदेव नायर का दमदार लुक
वेलकम टू द जंगल की नई रिलीज डेट क्या है?
'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
राजपाल यादव ने किया सबका शुक्रिया अदा
वहीं तिहाड़ से रिहा होने के बाद, राजपाल यादव अपनी गिरफ्तारी पर बात करते और शुक्रिया अदा करते दिखे. वह वकीलों से घिरे हुए थे और उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने लिए सभी सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार रहेंगे. उन्होंने कहा, "मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लूंगा. पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान, मेरे साथ हैं... जिस तरह से पूरे देश और दुनिया ने, मेरे बॉलीवुड ने, मुझे प्यार दिया है, अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं. धन्यवाद, हाई कोर्ट..."
क्या हैं चेक बाउंस मामला? (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)
यह पूरा मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आता पता लापता बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग ₹5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फाइनेंशियली सफल नहीं रही, और लोन की रकम चुकाने में बाद में देरी होती रही. शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि रकम चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद राजपाल यादव और उनसे जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया. केस की सुनवाई के दौरान, कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को कई नोटिस भेजे, लेकिन वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. 2013 में, उन्हें 10 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. उन्होंने 3 से 6 दिसंबर, 2013 तक चार दिन जेल में बिताए. बाद में, दिल्ली हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने उनकी अपील पर उनकी सजा सस्पेंड कर दी. राजपाल की सज़ा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी.
BAFTA Film Awards 2026: 'सिनर्स'’ समेत इन फिल्मों ने जीते BAFTA अवॉर्ड्स, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं? (Rajpal Yadav Upcoming Films)
अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं भूत बांग्ला और वेलकम टू द जंगल. दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, और ये इसी साल रिलीज होंगी. भूत बांग्ला 10 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को रिलीज़ होगी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1: राजपाल यादव कौन हैं? (Is Sudev Nair part of the film Toxic?)
राजपाल यादव एक भारतीय अभिनेता हैं, जो हिंदी फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं.
प्रश्न 2: उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कब की? (What kind of role is he expected to play in Toxic?)
उन्होंने 1990 के दशक के अंत में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 2000 के दशक में लोकप्रियता हासिल की.
प्रश्न 3: उनकी मशहूर फिल्में कौन-सी हैं? (Who is the lead star of Toxic?)
वह Hungama, Bhool Bhulaiyaa, Chup Chup Ke जैसी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं.
प्रश्न 4: क्या वे सिर्फ कॉमेडी रोल करते हैं? (What genre is Toxic?)
नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में गंभीर और नेगेटिव किरदार भी निभाए हैं.
प्रश्न 5: दर्शक उन्हें इतना पसंद क्यों करते हैं? (Why are fans excited about Sudev Nair’s involvement?)
उनकी अलग अंदाज की कॉमेडी, एक्सप्रेशंस और संवाद अदायगी उन्हें खास बनाती है.
Tags : welcome to the jungle movie cast | welcome to the jungle film news | welcome to the jungle movie release date
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)