Advertisment

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने इंडस्ट्री सपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी

ताजा खबर: Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने इंडस्ट्री के सपोर्ट करने वालों के नाम उजागर करने से साफ इनकार कर दिया.

New Update
Rajpal Yadav

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले (rajpal yadav Cheque bounce case) में 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिल गई थी. जेल में रहने के दौरान यह खबरें आईं कि कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने उनके बकाए का भुगतान करने में आर्थिक सहायता की. हालांकि एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने मदद करने वालों के नाम उजागर करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए और वह इस मामले को निजी रखना चाहते हैं.

Advertisment

Rajpal Yadav: जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने लगाई काम देने की गुहार

इंडस्ट्री के सपोर्ट के बारे में राजपाल यादव ने क्या कहा? (What Rajpal Yadav said about the industry's support)


आपको बता दें राजपाल यादव ने कहा कि वह अपनी बातों को लेकर बहुत सावधान हैं क्योंकि कानूनी कार्रवाई अभी भी चल रही है.  इंडस्ट्री से फाइनेंशियल मदद के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “यह मामला पहली बार 2012 में मीडिया में आया था. हेडलाइंस में दावा किया गया था कि ‘राजपाल यादव एक फ्रॉड हैं’. तब से, मैंने हर साल कम से कम दस फिल्मों में काम किया है. अगर मैं सच में फ्रॉड होता, तो लोग मेरे साथ काम क्यों करते? इंडस्ट्री को यह साबित करने की ज़रूरत नहीं है कि वे मेरे साथ हैं. मुझे विश्वास है कि हर कोई मेरे साथ है”.

'मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए'- राजपाल यादव

जब उनसे पूछा गया कि किन लोगों ने उनकी फाइनेंशियल मदद की, तो राजपाल यादव ने न तो उनके नाम बताए और न ही रकम बताई. उन्होंने कहा, "मैं उन सभी की इज्ज़त करता हूं जिन्होंने मेरी मदद की. लेकिन मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए."  बता दें एक्टर सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने परिवार को फाइनेंशियल मदद की पेशकश की थी और दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की थी.

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम आया सामने

क्या हैं चेक बाउंस मामला? (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)

यह पूरा मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आता पता लापता बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग ₹5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फाइनेंशियली सफल नहीं रही, और लोन की रकम चुकाने में बाद में देरी होती रही. शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि रकम चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद राजपाल यादव और उनसे जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया. केस की सुनवाई के दौरान, कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को कई नोटिस भेजे, लेकिन वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. 2013 में, उन्हें 10 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. उन्होंने 3 से 6 दिसंबर, 2013 तक चार दिन जेल में बिताए. बाद में, दिल्ली हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने उनकी अपील पर उनकी सजा सस्पेंड कर दी. राजपाल की सज़ा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी.

राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं? (Rajpal Yadav Upcoming Films)

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं भूत बांग्ला और वेलकम टू द जंगल. दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, और ये इसी साल रिलीज होंगी. भूत बांग्ला 10 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को रिलीज़ होगी.

Border 2: भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. राजपाल यादव ने इंडस्ट्री के सपोर्ट को लेकर क्या कहा? (What did Rajpal Yadav say about the industry's support?)

उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में कुछ लोगों ने उनका साथ दिया, लेकिन वे किसी का नाम उजागर नहीं करना चाहते.

Q2. क्या उन्होंने मदद करने वालों के नाम बताए? (Did he disclose who helped him?)

नहीं, उन्होंने साफ कहा कि वे नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे.

Q3. उन्होंने नाम बताने से इनकार क्यों किया? (Why did he refuse to reveal the names?)

उनका कहना था कि उन्हें किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए और वे इस मुद्दे को निजी रखना चाहते हैं.

Q4. क्या इंडस्ट्री से उन्हें आर्थिक मदद मिली थी? (Did he receive financial help from the industry?)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों ने आर्थिक रूप से मदद की थी, लेकिन उन्होंने रकम या नाम का खुलासा नहीं किया.

Q5. क्या उन्होंने इंडस्ट्री के प्रति आभार जताया? (Did he express gratitude?)
 
हाँ, उन्होंने समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन इसे प्रचार का विषय नहीं बनाया.

Tags : Rajpal Yadav | rajpal yadav new movie | Rajpal Yadav cheque bounce case | rajpal yadav news in hindi 

Advertisment
Latest Stories